Month: November 2022

Noimg

उत्पाद कोट दो के तहत एक युवक और महिला शराब तस्कर को दी गई 5 साल की कैद और एक लाख रुपये आर्थिक जुर्माना || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,उत्पाद कोर्ट दो शरद चंद श्रीवास्तव के द्वारा 28 मार्च को तिलकामांझी थाना क्षेत्र से 37 लीटर शराब के साथ पकड़ाए राजेश कुमार और अंजली देवी को 5 साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने की सजा और बड़ा दिए जाने की बात कही है। तिलकामांझी पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान युवक और महिला को रंगे हाथ शराब बेचते हुए पकड़ा था और जिसे जेल भेजा गया था। ट्रायल के दौरान दोनों दोषी पाए गए जिन्हें आज कोर्ट ने सजा सुनाई है। DESK 04

Noimg

खंडर भवन में टैग किया गया प्राथमिक विद्यालय को, कभी भी हो सकता है हादसा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के अंतर्गत राजकीय बुनियादी अभ्यास विद्यालय के जर्जर भवन में प्राथमिक विद्यालय को टैग कर छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है शिक्षा विभाग।भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के अंतर्गत नवोदय विद्यालय के नजदीक राजकीय बुनियादी अभ्यास विद्यालय के जंजर भवन में प्राथमिक विद्यालय को टैग कर पढ़ाई की जाती है! नीचे में बरामदे पर बैठकर नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ाई करते हैं! छत का खपरैल उड़ा हुआ है! विद्यालय में छात्रों को आने जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा नहीं है जंगल और खेतों की पगडंडियों पर चलकर नन्हे-मुन्ने अपना भविष्य संवारने आते हैं विद्यालय!जहां एक तरफ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा व्यवस्था पर अच्छा पहल कर रहे हैं जहां विद्यालय […]

Noimg

एचआईवी एड्स को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में चलाया गया जागरुकता अभियान || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,एचआईवी एड्स के रोकथाम एवं इस पर नियंत्रण हेतु वैश्विक एवं स्थानीय दोनों ही स्तरों पर संसाधनों तकनीकों के प्रबंधन एवं सम्मिलित प्रयास से इस पर रोकथाम के लिए मुहिम चला रही है, इसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कई स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,उसी बाबत आज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में लोगों को जागरूक करते हुए एचआईवी ऐड्स पर लगाम लगाने को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें कई चिकित्सक एवं दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं डॉक्टर प्रभाती केसरी ने बताया कि कभी भी ब्लड आप देते हैं या लेते हैं तो पहले एचआईवी टेस्ट जरूर कराएं ,वही महिला पुरुष शारीरिक संबंध भी बनाती है तो उसमें […]

Noimg

जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलता वीडियो खूब हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मरीज को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है और उसके लिए स्टैंड की जगह मरीज के परिजन को सलाइन का बोतल हाथ में पकड़ा दिया गया है, और परिजन हाथ को ऊपर किए हुए खड़े हैं और मरीज को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने को लेकर विभाग को कई तरह के दिशा निर्देश लगातार दे रहे हैं। वही स्वास्थ्य व्यवस्था की इस तस्वीर से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। DESK 04

Noimg

ट्रैक्टर से तेल चोरी के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,मधुसुदनपुर ओपी क्षेत्र के भतोडिया पंचायत के भतोडिया गांव में ट्रैक्टर से तेल चोरी के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई वही दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हुए हैं सभी घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान भतोडिया गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र अवधेश कुमार राजेंद्र यादव के पुत्र संजीव कुमार स्वर्गीय लखन यादव के. पुत्र दिलीप यादव किशोर यादव की पत्नी निर्जा देवी और सरिता देवी के रूप में हुआ है।चिकित्सकों ने घायल नीरजा देवी और दिलीप यादव को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया है। मामले पर मधुसुदनपुर थानेदार महेश कुमार ने कहा कि सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

Noimg

डी.पी.आर.ओ ने पंचायतों का किया निरीक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के पंचायतों में जिला पंचायती राज पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने निरीक्षण किया. इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि नगरपाड़ा दक्षिण पंचायत में पीएचईडीई से बने नल जल में लीकेज देखा गया. वहीं राजकीय बुनियादी विद्यालय नगरपाड़ा में शिक्षा की स्थिति गुणवत्ता पूर्ण है. एम.डी.एम भी नियमानुसार चल रहा है. भवन जर्जर है. संपर्क पथ नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है. इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विद्यालय और आगनबाड़ी का दौरा किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी को हरि मोहन कुमार राय को आवश्यक निर्देश दिया . मौके पर अंचलाधिकारी अजय सरकार मौजूद थे. DESK 04

नवटोलिया में आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को परिजनों ने रोका ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को अपराधियों के परिजनों द्वारा घर से बाहर ही रोक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एफआईआर करने के निर्देश दिया है. जानकारी मिली है कि टोटो लूट कांड मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार करने भवानीपुर ओपी पुलिस ने नवटोलिया गांव में एक घर पर छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस को देखते ही आरोपी घर भाग गया और उसके परिजनों ने पुलिस को बाहर ही रोक दिया. पुलिस ने अंदर जाने का प्रयास भी किया लेकिन परिजन अड़े रहे. नवगछिया एसपी ने कहा कि पुलिस को किसी भी अपराधी को गिरफ्तार करने से […]