Month: November 2022

राज्य व्यापी हिंदू मिलन समारोह को लेकर बैठक संपन्न|| GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। गुरुवार को रुद्र सेना संगठन के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में राज्य व्यापी हिंदू मिलन समारोह को लेकर सोनवर्षा में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष बिट्टू चौधरी और संचालन जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया। बिट्टू चौधरी ने बताया की राज्य भर के हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले प्रकांड विद्वान को इस मिलन समारोह में आमंत्रित किया जाएगा जिस से समाज में धार्मिक गतिविधि को बाल मिलेगा। जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया संगठन द्वारा सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही समय और स्थल की घोषणा की जाएगी। इस अवसर जिला सचिव विभूति चौधरी, जिला संयोजक अनंत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, प्रखंड सचिव अमन कुमार , […]

Noimg

गोपालपुर पीएचसी में परिवार नियोजन मेला का आयोजन || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | परिवार विकास अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे परिवार नियोजन के पखवाड़े में गुरुवार को गोपालपुर पीएचसी में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रमुख रिंकू देवी , चिकित्सा प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार, अस्पताल प्रबंधक आतिश कुमार राय अन्य कई गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। चिकित्सा प्रभारी ने परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई, साधन का महत्व और इससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिए। अस्पताल प्रबंधक आतिश कुमार राय ने कहा कि महिला बंध्याकरण से पुरुष नसबंदी ज्यादा आसान और सुविधाजनक है। इसके लिए आशा लोग सारथी रथ पर घूम कर प्रचार प्रसार कर रही है। और यह पखवारा 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। मौके पर […]

Noimg

नवोदय में पॉच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरुवार को पॉच दिवसीय स्काइड एंड गाइड कैंप के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यक्रम का शुभारंभ नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक पवन किशोर शरण,प्राचार्य रोशन लाल,प्रमुख प्रतिनिध मंटु यादव ने सामुहिक रूप से द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा गॉव स्थित नवोदय विद्यालय में 16 जिला से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 60 प्रतिभागी अपने प्रोजेक्ट के साथ भाग लिए है।जिन्हें क्षेत्रीय स्तर पर चयन करने के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक पवन कुमार शरण,जॉइंट संयोजक संजीव कुमार,टीएमबीयू के प्रो.डी एन चौधरी देर शाम तक सभी प्रॉजेक्ट का बारीकियों से अध्ययन कर रहे थे। स्काउट […]

मुखिया व सरपंच ने विद्यालय का किया निरीक्षण, पाई गई गड़बड़ी || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नेहरू इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय ढोलबज़्ज़ा का गुरुवार को पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव एवं सरपंच सुशांत कुमार ने निरीक्षण किया। जिसने में काफ़ी गड़बड़ी पायी गई। विद्यालय के एक छात्र दिलखुश कुमार ने पंचायत के मुखिया और सरपंच से शिकायत कि थी की, मैंने वर्ष 2020 में साइंस में नामांकन कराया था मेरा फ़ॉर्म भी भर दिया गया था लेक़िन मेरे फॉर्म में छेड़छाड़ कर आर्ट्स कर दिया। छात्र के शिकायत पर जब मुखिया के सरपंच विद्यालय पहुँचे तो पाया दर्जनों विद्यार्थियो से विद्यालय शुल्क के नाम पर पैसा लिया गया हैं जिसके रसीद पर हस्ताक्षर नहीं हैं। न ही किसी रसीद पर विद्यालय का मोहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सफीद्दूर रहमान ने बताया कि रसीद संजय कुमार […]

Noimg

छः बंडल बिजली का तार, ₹30 हजार नगद, दो पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल के साथ आठ लोग गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 बगड़ी ओवरब्रीज पर ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार की चोरी कर रहे एक बड़े गिरोह का झंडापुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने कुल आठ अपराधियों को छः बंडल बिजली का तार, ₹30 हजार नगद, दो पिकअप वैन, एक मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में कदवा पचगछिया निवासी ललन कुमार, राजेश कुमार, सन्नी कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रतापनगर कदवा निवासी श्याम कुमार, बोरवा टोला निवासी मनीष कुमार, राहुल कुमार है. जानकारी मिली है कि 16 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर पुलिस ने छापेमारी की थी. स्थल पर एक ललन कुमार पिकअप वैन पर बैठा हुआ था. पुलिस ने […]

Noimg

कछुआ जलकर से असली और नकली पिस्टल, एक चक्र कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रतिनिधि – नदी थाना क्षेत्र के कछुआ जलकर के पास मछुवारों के बीच दहशत का माहौल बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक नकली पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में झंडापुर नवटोलिया निवासी स्व अंबिका यादव का पुत्र मंतोष कुमार, सिपाही यादव का पुत्र बलजीत कुमार और झंडापुर निवासी पोलो सिंह का पुत्र बमबम कुमार है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जानकारी मिली है 16 नवंबर साढ़े 10 बजे रात्रि को हरवे हथियार से लैस हो कर दो मोटरसाइकिल से पहुंचे पांच अपराधियों ने कछुआ जलकर पर शिकारमही कर रहे मछुवारों को डरना धमकाना शुरू कर दिया. गुप्त रूप […]

Noimg

देशी कट्टा और दो चक्र जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया टोटो बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर श्रीपुर गांव के पास से अपराधियों द्वारा लूटे गए टोटो को पुलिस ने बरामद कर लिया है जबकि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाश नवटोलिया निवासी अरुण झा का पुत्र गुलशन कुमार है. मालूम हो कि बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर श्रीपुर गांव के पास से 14 नवंबर को देर शाम सफारी सवार अपराधियों ने पकरा बासा, कदवा निवासी टोटो चालक पूरण कुमार को बंधक बना कर टोटो ले भाग गए थे और कुछ नगदी की भी छिनतई कर ली थी. चालक को अपराधियों ने […]