Month: November 2022

Noimg

21 से आशा घर -घर जाकर देंगी फाइलेरिया की दवा ,चिकित्सा पदाधिकारी ने आशा के साथ किया बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार की अध्यक्षता में आशा के साथ बैठक का आयोजन किया गया।जिसका संचालन बीसीएम शमशाद आलम ने किया।बैठक में बताया गया की 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक परिवार नियोजन पुरुष पखवारा किया जाएगा। जिसमें पुरुष को परिवार नियोजन से संबंधित ऑपरेशन किया जाएगा. साथ ही साथ आगामी 21 नवंबर से फैलेरिया कार्यक्रम किया जाएगा. जिसमें घर-घर जाकर आशा हर एक आदमी को फाइलेरिया का दवा खिलाएगी.दवा खिलाने का डोज 2 साल से 5 साल के बच्चे को टेबलेट एल्बेंडाजोल का दिया जाएगा.6 साल से 14 साल के बच्चे को दो गोली एवं 15 साल से ऊपर के लोगों को तीन गोली टेबलेट दिया जाएगा।जिससे भविष्य […]

Noimg

बाल दिवस पर बिहपुर के दो शिक्षक हुए सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – सोमवार को शिक्षा विभाग भागलपुर द्वारा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोक्षदा इंटर स्तरीय बालिका विद्यालय भागलपुर में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समीक्षा सह शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के दस शिक्षक/प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिसमें बिहपुर प्रखंड के कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक एवं मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वेता कुमारी को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कुशलता के साथ उत्कृष्ट पहल एवं नवाचार के लिए जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।वहीं शिक्षक मनोज कुमार,संजय कुमार,त्रिपुरारी चौधरी,जितेंद्र कुमार चिंटू,अजय कुमार गुप्ता ,भूषण आदि ने बधाई दी. DESK 04

बिहपुर सीएचसी में मधुमेह दिवस पर निकाली जागरूकता रैली ,जानकारी ही बचाव || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – सोमवार को विश्व मधुमेह दिवस पर बिहपुर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई.जागरूकता रैली में सभी आशा दीदी ने भाग लिया।इस मौके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुरारी पोद्दार ने कहा पेशाब का बार- बार आना ,प्यास का अधिक लगना,भूख अधिक लगना ,वजन का कम होना ,आँखों की रौशनी कम होना , जल्दी थकान होना व इन्फेक्शन जल्द ठीक न होना मधुमेह का लक्षण है.ऐसा होने पर तुरंत जांच करवाएं.जागरूकता ही बचाव है. उम्र बढ़ने के साथ मोटापा ,हाइपरटेंशन जैसी वजहों से डायबिटीज हो सकती है.अपने आहार में पौष्टिक भोजन ,दिनचर्या में व्यायाम और जीवन में संतुलन के जरिये आप इस बीमारी को खुद को दूर रख सकते है.वहीं स्वास्थ्य […]

भूमि विवाद से जुड़े मामला का किया निष्पादन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने विभिन्न अंचलों के आए हुए भूमि विवाद का निपटारा किया। जिसमें दोनों पक्ष के बात को सुना । भूमि से संबंधित समस्या का निदान किया। वहीं एसडीओ ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद निपटारा के तहत थाने परिसर में थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी की संयुक्त रूप से बैठक कर मामले को सुना जाता है। वहाँ भी जटिल से जटिल मामला सुलह नहीं हो पाता है । जिसका निष्पादन हम और एसडीपीओ मिलकर करते हैं। उसी कड़ी में सोमवार को बिहपुर में बन रहे पुल भू अर्जन की समस्या से समस्या से अवगत हुए । साथ उसके निदान के लिए वहां के लोगों से और पदाधिकारियों से बातचीत किए। […]

पर्चा धारियों की जमीन की नापी कराने के लिये कोसकीपुर पहुंचे राजस्व कर्मचारी और सरकारी अमीन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

कोसकीपुर के 84 पर्चा धारियों को उसके जमीन पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया रंगरा अंचलाधिकारी के स्तर से शुरू कर दिया गया है. रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को राजस्व कर्मचारी और सरकारी अमीन को जमीन नापी करने के लिये भेजा गया था. गांव के लोगों ने बताया कि सरकारी कर्मचारी और अमीन बिना किसी सुरक्षा के ही गांव पहुंचे थे, इसलिये ग्रामीणों ने उनके साथ जमीन नापी के लिये जाने से मना कर दिया. विभिन्न कागजातों और भौगौलिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद दोनों कोसकीपुर से लौट आये. रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि पर्चाधारियों को उनके जमीन पर दखल दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सोमवार को नापी शुरू […]

भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह का लाइसेंस पिस्टल बरामद, आरोपित रोहित गिरफ्तार || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछियागोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह का लाइसेंसी पिस्टल काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। एव घटना में शामिल आरोपित गोपालपुर गांव निवासी रोहित कुमार पिता अरविंद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को भाजपा नेता गुलाबी सिंह के घर में चोरी करने की नियत से घुसा तथा उसने बारी बारी से उनके सभी घरों के सामानों को. उलट पुलट करने के दौरान जैकेट में रखे पिस्टल पर पडी और पिस्टल लेकर आराम से अपने घर चला गया।दूसरे दिन सुबह रोहित पिस्टल को विक्री हेतु कई लोगों से बातचीत कर रहा था।जिसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने रोहित को […]

स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। प्रखंड कार्यालय स्थित स्वच्छता कार्यालय में घुसकर पर्यवेक्षक बिहपुर निवासी राजीव कुमार के साथ मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें बिहपुर मध्य पंचायत के मुखिया मनोज लाल और चार -पांच अज्ञात लोगों को नामजद किया है।अपने आरोप में बताया की 4नवंबर को 11:45 बजे स्वच्छता कार्यालय में घुसकर मारपीट किया।मुखिया पेट व छाती में लात व घूंसे से मारा है। जिसके चलतेमेरे पेट के अंदरूनी हिस्से में काफी चोट आई है।इसके पहले मुखिया मनोज लाल ने मुझे जनता से प्रति शौचालय पांच सौ रुपया वसूल कर देने को कहा था।जिसमें मैने असमर्थता जाहिर किया था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामले को दर्ज जांच की जा रही है। DESK 04

Noimg

गोपालपुर कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस मनाया गया || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत लत्तीपाकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 133 वा जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। जहां उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों को चर्चा किए। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों से अधिक इनका स्नेह प्रेम थे ।इसलिए बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे। मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राजू कुमार, अंकित कुमार ,संजीव कुमार, जनार्दन ठाकुर ,निरंजन ठाकुर, मोहम्मद शब्बो ,घनश्याम मंडल, मोहम्मद अकबर अन्य कई लोग मौजूद थे। DESK 04