Month: October 2023

Noimg

अधिकारियों के काफीलों के बीच घंटों रेंगता रहा शहर, एक तरफ जहां जाम में फंसे वरीय पुलिस अधीक्षक वहीं दूसरी ओर कई एंबुलेंस,कराहते रहे मरीज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में भारत निर्वाचन आयोग और बिहार निर्वाचन आयोग की 10 सदस्ययी टीम भागलपुर पहुंची थी वहीं इस बैठक में आगामी 2024 के चुनाव को लेकर 15 जिलों के जिलाधिकारी और चार प्रखंड प्रमंडल के कमिश्नर भी पहुंचे हुए थे वहीं दोपहर जब उनका काफिला निकला तो कचहरी चौक से लेकर कई चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई आलम यह हुआ कि एक तरफ जहां वरीय पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भीड़ में फंसी वहीं दूसरी तरफ आने को एंबुलेंस भी भीड़ में फंसी देखी गई । जब पूरा शहर जाम में तब्दील हो गया तब जाकर यातायात डीएसपी ने किसी तरह कड़ी मसक्कत के बाद जाम को छुड़वाया और फिर से आवाजाही प्रारंभ हो पाई। वही एंबुलेंस में […]

Noimg

युवती हत्याकांड में देर रात घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंपस में बीते रविवार मिले युवती के शव मामले में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, एसपी सिटी अमित रंजन, डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के आसपास देखा। भागलपुर जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंपस में एक युवती का शव मिला था सब मिलने की सूचना इलाके में काफी तेजी से फैल गई थी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी वहीं घटना की सूचना पर नाथनगर थानेदार मोहम्मद मेहताब खान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए थे। […]

Noimg

माँ दुर्गा नारदपुर मंदिर में सीने पर कलश लेकर लर रहें माँ दुर्गा की पूजा अर्चना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के असियाचक पंचायत एंव भीरर्खुद पंचायत के चौक के समिप श्री श्री 108 माँ दुर्गा मंदिर में 10 वर्षों से पंचायत के लोगों द्वारा सीने पर कलश लेकर माँ दुर्गा पूजा का आरंभ करते हैं । जो इस वर्ष असियाचक पंचायत के आर्मी जवान सुशांत कुमार उर्फ पियुष कुमार एंव गाँव के फुआ रुबी देवी जो अपनी मनोकामनाएं लिए सीने पर कलश लेकर दस दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्र की पुजा कर रहे हैं । साथ ही दोनों पंचायत के हजारों भक्तों ने माँ दुर्गा के मंदिरों में माँ दुर्गा पुजा के पहले दिन शैलपुत्री की पुजा अर्चना का. आरंभ किए| इस दौरान दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष सह असियाचक पंचायत के मुखिया सदानंद कुमार, मंदिर के […]

Noimg

बड़ी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर बनारस के तर्ज पर महाआरती ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज के बडी़ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पुजा को लेकर आरती बनारस के तर्ज पर किया| साथ ही आसपास के ईलाके के भक्तों ने मां दुर्गा मंदिर पहुचकर संध्या आरती करते हुए माँ शैलपुत्री की पुजा अर्चना किए| और अपनी अपनी मनोकामनाएं भी माँ दुर्गा से मांगते हुए देखे गए| बड़ी दुर्गा मंदिर में बनारस के तर्ज पर महाआरती होने पर आसपास के ईलाके के लोगों की भीड भी देखी गई| सभी भक्तों ने माँ दुर्गा के जयकारे लगाकर माँ शैलपुत्री की पुजा अर्चना की| इस दौरान बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी ने बताया कि बनारस के तर्ज पर एक पुजा से दस पुजा तक महाआरती का आयोजन किया जाएगा| और आठ व नौ पुजा को […]

Noimg

खरीक : नहाने के दौरान गंगा में डूबने से वृद्ध की मौत | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के झांव के समीप नहाने के दौरान गंगा में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी. बताया गया कि घाट पर किनारे नहा रहे वृद्ध का पैर फिसल गया, और वह गहरे पानी में चला गया. मृतक की झांव निवासी 60 वर्षीय विलक्षण मंडल है. घटना की सूचना मिलने पर खरीक थाना के एएसआई अजय कुमार यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया. जिला पार्षद पीयूष कुमारी, ग्रामीण राजेश कुमार ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है. DESK 04 B

Noimg

हाइवा व टेंपो के बीच टक्कर में महिला सहित आठ व्यक्ति घायल | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास हाइवा व टेंपो के बीच टक्कर में महिला सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए. घायलों में सुपौल जिला के राघोपुर थाना के कोरिया पट्टी निवासी बिंदी राम की सुनीता देवी, फूलचन राम, फूलचन राम की पत्नी कौशल्या देवी, देबू मेहता के पुत्र राजेंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता की पत्नी गीता देवी, सुपौल जिला के किसनपुर थाना के फुल्काहा निवासी परमेश्वर राम की पत्नी पारो देवी, सुपौल जिला के भपटियाही थाना के लालगंज बैगवा निवासी शिवचंद मेहता की पत्नी अन्नू देवी, गाड़ी के ड्राइवर राघोपुर निवासी बासुदेव राम के पुत्र मनोज कुमार है. सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. गीता देवी की गंभीर हालत काे देखते […]