Month: December 2023

Noimg

शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान मे आग लगने से लाखों का किराना सामान जलकर खाक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : घाट टोला में शुक्रवार रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से उमेश पासवान के किराना दुकान मे आग लगने से लाखों का किराना का सामान जलकर खाक हो गया. रात करीब 11 बजे अचानक आगलग्गी की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस अग्निशमन वाहन व दलबल के साथ हरियो पहुंचे. जहां ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया। लेकिन तबतक दुकान का सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया. सरपंच प्रतिनिधि राजकिशोर कुमार ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से उमेश पासवान का किराना का दुकान जल गया.दुकान जल जाने से दुकानदार उमेश पासवान को भारी नुकसान हुआ है। दुकान ही जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा था. DESK 04 B

Noimg

अंगवस्त्र से सम्मानित कर विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा का पटना से ढोलबज्जा आने के क्रम में नवगछिया जीरोमाइल में अंगवस्त्र से सम्मानित कर विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने मंत्री रत्नेश सदा से नवगछिया अनुमंडल के भूमि विहीन अनुसूचित जाति व जनजातियों को बासिगत पर्चा देने तथा नवगछिया अनुमंडल के अनुसूचित जाति जनजाति विद्यालय की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने मंत्री रत्नेश सदा से प्राइवेट विद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीब बच्चों को आरक्षित संख्या में निःशुल्क शिक्षा नहीं दिए जाने की शिकायत की। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ता संजीत कुमार, पंकज पोद्दार मौजूद थे। […]

Noimg

नवोदय विद्यालय में आज होगा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में आज रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आयोजित की जाएगी।उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा ने देते हुए बताया की कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज होंगे। आथ ही जिले के सभी नवोदियन पूर्ववर्ती छात्र- छात्राओं से अपील किया गया हैं कि सभी इस सम्मेलन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार ने बताया की विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं के शिरकत करने की पूरी संभावना है।जिसमें कई नवोदयन पदाधिकारी सम्मिलित होने की संभावना है।क्योंकी नवोदियन में अदम्य साहस और क्षमता होता है।जिसके बल पर देश विदेश में इस विद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में गढ़ा जा रहा […]

Noimg

जनता दरबार में पांच मामला निष्पादित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष चंदन कुमार एवं प्रभारी सीओ नीतेश कुमार सेठ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि जनता दरबार में विभिन्न गॉव से आए आवेदन में से दोनों पक्षों की सहमति से सुनवाई के दौरान ऑन द स्पॉट पॉच मामले को निष्पादित किया गया।अन्य मामले में किसी में एक पक्ष की अनुपस्थिति एवं आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं रहने के कारण अगले सप्ताह की तिथि शनिवार का दिन सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया।मौके पर अंचल कर्मी एवं भवानीपुर पुलिस मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में नीलगिरी बना चैंपियन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (भागलपुर)में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया।उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा ने देते हुए बताया की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह पुर्वक समापन हो गया।बालिका वर्ग के एथलीट्स समूह 17 में ईशा रानी प्रथम स्थान प्राप्त की है।समूह 14 से शिभांगी मजूमदार प्रथम स्थान प्राप्त की है। समूह 19 में खुशी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की है।बालक वर्ग के एथलेटिक्स समूह 14 में अमन यादव प्राप्त स्थान प्राप्त किया है।समूह 17 में अभिनव राज प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समूह 19 में सुमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।ओवर ऑल चैंपियन नीलगिरि सदन को घोषित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागीयों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य […]

Noimg

तृतीय सोपान प्राप्त करने वाले स्काउट और गाइड को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भारत स्काउट और गाइड बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया के तृतीय सोपान प्राप्त करने वाले स्काउट और गाइड को सम्मानित किया किया गया । वहीं इस सम्मान कार्यक्रम में प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद स्काउट मास्टर राहुल कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। मौके पर प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने कहा की स्काउट गाइड प्रशिक्षण करने से छात्र एवं छात्रों को नई-नई कलाएं और छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने को मौका मिलता है। विद्यालय मे राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी एवं 15 अगस्त पर बच्चों द्वारा आकर्षण का केंद्र बना रहता है। विद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव अभय मुनका एवं अन्य पदाधिकारीयो ने बच्चों को बधाई एवं […]

Noimg

महाप्रबंधक नें किया सोनपुर मंडल के कटिहार-बरौनी रेलखंड का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा सोनपुर मंडल के कटिहार-बरौनी रेलखंड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने इस रेलखंड पर स्थित स्टेशनों पर साफ-सफाई, कैटरिंग सेवा, सर्कुलेटिंग एरिया, एफओबी सहित यात्री सुविधा से जुड़े विविध पहलुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्टेशनों पर विकसित की जाने वाली विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायज़ा भी लिया । महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम कटिहार स्टेशन पहुँचे जहां उन्होंने क्रू-लॉबी, रनिंग रूम को देखा । उन्होंने क्रू-लॉबी के किचन में खाने की गुणवत्ता की जांच की तथा रेलकर्मियों से बात कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से अवगत हुए। तत्पश्चात महाप्रबंधक ने सेमापुर स्टेशन पर साफ-सफाई, कैटरिंग सेवा, सर्कुलेटिंग एरिया सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं […]

Noimg

तेतरी के संजीव कुमार सिंह की पत्नी रीता देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करने का लगाया आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : तेतरी के संजीव कुमार सिंह की पत्नी रीता देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोप लगायी है. उसने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. आवेदन के अनुसार सीडब्ल्यूजेसी संख्या 17533/23 के आदेश का उल्लंघन करके आप न केवल न्यायिक प्रणाली का अनादर कर रहे हैं, बल्कि न्यायालय की अवमानना अधिनियम 1971 के तहत व्यक्तिगत क्षमता में अवमानना के लिए उत्तरदायी हैं. माननीय उच्च न्यायालय पटना ने 12 दिसंबर को मेरे रिट पर सुनवाई करते हुए कहा था कि पंचायत समिति, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-09 का चुनाव वर्तमान में चल रहे उपचुनाव के साथ कराया जाता है. दुर्भाग्य से आप इस मामले में सोये हैं. मेरे मामले में पारित उच्च न्यायालय […]