Month: December 2023

Noimg

महंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष बने डॉ. सुरेश्वर झा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष बने डॉ. सुरेश्वर झा. गुरूवार को महंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया के शासी निकाय की बैठक महाविद्यालय के सचिव प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में हुई. सर्व सम्मति से डॉ. सुरेश्वर झा को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व्याकरण विभाग कामेश्वर सिंह दरभंगा ने अध्यक्ष पद पर चयनित किया है. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य बुद्धि प्रकाश ठाकुर, दाता सदस्य सीताराम ठाकुर, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04 B

Noimg

हाइवा ने टोटो को मारी ठोकर,बाल बाल बचा चालक व यात्री ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 स्थित संतोष धर्मकांटा के पास सड़क किनारे खड़ी BR 10 SV 3529 नंबर की टोटो गाड़ी में पीछे से JH 16G 6532 नंबर की हाइवा ट्रक ने कड़ी ठोकर दे मारी। इस दुर्घटना से जहां टोटो का चालक और उस पर सवार हो रहे यात्री बाल बाल बच गए। वहीं टोटो क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे लेकर हाइवा चालक और टोटो चालक के बीच काफी देर तक कहासुनी चलती रही। इसी बीच पुलिस के पहुंचने का आभास होते ही हाइवा चालक कहीं छिप गया। साथ ही टोटो वाले को भी भगा दिया गया। वहीं गश्त कर रही पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। जहां हाइवा एनएच 31 स्थित बैंक ऑफ […]

Noimg

रंगरा के कोसी किनारे धड़ल्ले से हो रहा है सफेद बालू का अवैध खनन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

जांच में जुटी रंगरा पुलिस नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के कोसी किनारे से अवैध रूप से उजले बालू का खनन इन दिनों धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय दबंगो और माफियाओं के द्वारा बेरोक टोक रोजाना सैकड़ों गाड़ियां सफेद बालू का अवैध खनन कर आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है। हालांकि रंगरा पुलिस का दावा है कि बालू खनन की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस को कोसी किनारे में कोई भी गाड़ी या बालू खनन कर रहा जेसीबी नहीं मिला। जल्द ही बालू खनन की घटना का जांच कर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पूर्व में भी बालू खनन के मामले में कई गाड़ियों को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया था। कौन कर रहा है बालू का खनन? […]

Noimg

मत्स्य पालन रोजगार का बेहतर विकल्प-सौरभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों से पांच दर्जन से अधिक मत्स्य पालक राज्य सरकार के भ्रमण दर्शन योजना के तहत बिहपुर पहुंचे थे।जहां इन्होंने बगरी रेलवे ओवर ब्रिज के समीप स्थित दिव्या हेचरी प्लांट मत्स्य पालन के तरीकों को देखा।इस दौरान हेचरी के संचालक झंडापुर के सौरभ कुंवर ने इन मत्स्य पालकों हेचरी,आईस प्लांट व बायोफ्लाक्स का अवलोकन कराया।हेचरी के संचालक सौरभ कुंवर से मत्स्य पालकों ने हेचरी में मछली के जीरा बनने से लेकर उसकी बिक्री में बारे में पूछा।जिस पर सौरभ ने बताया कि ब्रीडिंग के 12 घंटे के पश्चात अंडा,24 घंटे के बाद अंडा से स्पॉन व इसके बाद जीरा बनकर तैयार हो जाता है।जिसमें करीब 72 घंटा का समय लगता है। सौरभ ने उन्हें बताया […]

Noimg

टी-20किक्रेट चैंपियनशिप में बिहपुर का जलवा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: गुरूवार को बिहपुर वाईसीसी के संयोजन में प्रखंड मैदान पर टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाईनल खगड़िया जिले के मरैया एडब्लूसीसी व वाईसीसी बिहपुर के बीच खेला गया।जिसमें बिहपुर ने मरैया की टीम को एक विकेट से हराकर चैंपियन ट्राफी अपने नाम किया।मरैया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाया।जिसमें संजीत ने 68 व कुणाल ने 28 रनों का योगदान दिया।बिहपुर की ओर से मिलन व साजन ने तीन-तीन विकेट लिया।जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी बिहपुर की टीम ने नौ विकेट खोकर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया।बिहपुर की ओर से सुमन ने 45व आशीष ने 42 रन ठोके।मरैया की ओर से अभिषेक ने तीन व हसनैन ने दो विकेट लिया।आशीष को मैन आफ द मैच,मिलन को […]

Noimg

संत मुक्त स्वरूप देव के 110वीं जयंती महोत्सव का पांचवें दिन समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

संत मुक्त के शरण में जाने से ही मानव का कल्याण : ज्ञान स्वरूप तपस्वी नवगछिया मुक्तनगर ढोलबज्जा में संत मुक्त स्वरूप देव साहब के 110वें जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय विश्व कल्याण चेतना लोक कल्याण तपस्वी संत शक्ति आदर्श आचार संहिता संज्ञान महासम्मेलन का पांचवें दिन समापन हो गया। ज्ञात हो कि सद्गुरु संत मुक्त स्वरूप देव के परम शिष्य संत योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी की अगुवाई में विगत पांच दिनों से जारी था। अपने प्रवचन के क्रम में उन्होंने कहा कि संत हमेशा परोपकार के लिए होते हैं। इनको सांसारिक जीवन से ताल्लुक नहीें होता है, यह तो मानव जीवन को संस्कारित करते हैं। दूसरों की भलाई के लिए जुटा रहना ही इनका काम होता है। ज्ञान के […]

Noimg

जे.पितचैया का जन्मदिन बॉल बैडमिंटन दिवस के रूप में मनाया गया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहपुर के रेलवे मैदान पर बॉल बैडमिंटन खेल के” प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता ” खिलाड़ी ” जम्मालमदक पितचैया ” के जन्मदिन के अवसर पर बॉल बैडमिंटन दिवस मनाया गया। इस मोके पर राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ ने आज अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी जे.पितचैया के 106वें जन्मदिन को बॉल बैडमिंटन दिवस घोषित किया है। भारत सरकार द्वारा बॉल बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी जे.पितचैया को 1970 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। आंध्र प्रदेश के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी रहे जे.पितचैया ने राष्ट्रीय स्तर के कई प्रातियोगिताओं में स्टार प्लेयर ऑफ इंडिया का खिताब जीता। […]