Month: December 2023

Noimg

सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी परिसर बलाहा में आयोजित सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को संपन्न हो गया।उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सोनू ने देते हुए बताया की खेलकूद प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में बीसीए ब्राउन को 23 रनों से हराकर बीसीए ब्लैक विजेता बना। विजेता टीम के अर्जित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकी अब्दुल हमीद को तीन मैच में 13 विकेट और 46 रनों की साझेदारी को लेकर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दुसरी और सीनियर बॉयज कबड्डी में रविकांत की टीम विजेता रही वहीं बालिका कबड्डी टीम में मीनाक्षी की टीम विजेता रहे। खो खो में तरन्नुम,मुस्कान,सृष्टि और संस्कृति की टीम विजेता रही खो-खो […]

Noimg

राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुरूष व महिला टीम वैशाली रवाना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

पुरूष टीम की कमान राहुल को, महिला टीम की कमान साक्षी को बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 21 से 23 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर(वैशाली )में आयोजित होने वाली 30वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(पुरूष/महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला पुरूष व महिला वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है।टीम की घोषणा करते हुए बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई पुरूष वर्ग की टीम इस प्रकार है: राहुल कुमार(कप्तान),अंकित कुमार शर्मा(उपकप्ता )अमित कुमार,मुकुल कुमार,मो0 सैफ अली,सूरज कुमार,गुलशन कुमार,रवि राहुल, कुमार,पुष्कर कुमार व,सन्नी उर्फ आशीष कुमार, हैं।प्रशिक्षक राजा कुमार व प्रबंधक- राजीव कुमारमहिला वर्ग इस प्रकार है […]

Noimg

कुर्की जप्ती का वारंटी मधुरापुर निवासी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गॉव से भवानीपुर पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सुचना पर कुर्की जप्ती का वारंटी मधुरापुर निवासी कैला मियॉ को गिरफ्तार कर बुधवार को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय से जेल भेजा गया।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की थाना क्षेत्र में अपराधि एवं शराब तस्कर के विरुद्ध भवानीपुर पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है।जल्द ही सभी अपराधियों को दबोच कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। DESK 04 B

Noimg

जमीनी विवाद में गोली मारने के मामले में प्राथमिक की दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा दियारा में जमीनी विवाद में धोबिनिया निवासी अशोक सिंह को गोली मार कर घायल कर देने के मामले में पीड़ित के पुत्र सुमित कुमार ने नवगछिया थाना में तीन नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिक की दर्ज कराई है। पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उसके पिता अशोक सिंह सोकचा दियारा में खेत जुताई कर रहा था। इस दौरान मखातकिया निवासी पुलकित मंडल व उनके दो पुत्र साथ में दो अन्य व्यक्ति को लेकर आया और मेरे पिता पर गोली चल दिया। गली मेरे पिता अशोक सिंह के कंधे पर लगा इसके बाद आनंद फलन में परिजनों ने अशोक सिंह को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर के रेफर […]

Noimg

डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की मधुरापुर निवासी नागेश्वर यादव ने गॉव के ही बीरबल यादव समेत दो अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।दुसरी और मधुरापुर निवासी बीरबल यादव ने गॉव के ही नागेश्वर यादव,प्रितम यादव समेत दो अज्ञात के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है।मामले को लेकर कांड के अनुसंधान कर्ता अनि मुकेश कुमार यादव छानबीन में जुट गए है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी। […]

Noimg

जी बी कॉलेज नवगछिया में विकसित भारत 2047 अभियान को लेकर छात्रों के द्वारा निकली गई रैली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : जी बी कॉलेज नवगछिया में विकसित भारत 2047 अभियान को लेकर छात्रों के द्वारा रैली निकाली गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल ने किया. नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डॉ. फिरोज अहमद ने किया. रैली कॉलेज से नवगछिया स्टेशन तक चली. इसका उद्देश्य आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है. इस विजन में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलु शामिल हैं. रैली में एन सी सी पदाधिकारी प्रो अमित कुमार आलोक, डॉ प्रवीण प्रकाश,शिक्षकेतर कर्मी प्रमोद कुमार रंजन, प्रणव, विराज, माधव, जिया, जुगनू, अभिलाषा, मनीषा, जिवाली, कुसुम,नुपुर, शुभम आदि कई छात्र छात्राएं शामिल थे. DESK 04 B