Month: October 2024

Noimg

भागलपुर में एशियन चैंपियन ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित एशियन चैंपियन ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 की ट्रॉफी की गौरव यात्रा का भव्य स्वागत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार द्वारा किया गया। टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्काउट और गाइड के बच्चों ने बैंड बजाकर तथा पुष्प वर्षा करके ट्रॉफी का स्वागत किया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने ट्रॉफी को उठाकर भागलपुर की धरती पर उसका सम्मान किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने ट्रॉफी के प्रतीक और मस्कट गुड़िया को उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भेंट किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह आयोजन बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों की नई शुरुआत […]

Noimg

काली पूजा की तैयारी: सीटी डीएसपी 2 की अध्यक्षता में बैठक संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में आगामी काली पूजा को लेकर नाथनगर के बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में सीटी डीएसपी 2 राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नाथनगर पुलिस आंचल के अंतर्गत तीन थानों—नाथनगर, ललमटिया और मसुदनपुर—के अधिकारियों के साथ-साथ नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में काली पूजा के विसर्जन को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्वक मनाने पर जोर दिया गया। सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने सभी से सहयोग की अपील की। डीएसपी राकेश कुमार ने इस दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के महत्व को रेखांकित किया। इस बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में नाथनगर थाना प्रभारी शकील अंसारी, ललमटिया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, मधुसुदनपुर थाना […]

Noimg

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन चोर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : झंडापुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम अंडापुर स्थित रेलवे फाटक के पास कुछ व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की योजना बना रहे हैं।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक के पास पहुंचकर तीनों चोरों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजा कुमार पेठ मनोज महतो, राजा कुमार पे०-जवाहर महतो, और गुलशन कुमार पे०-दयानंद महतो बताया। सभी आरोपी विक्रमपुर, वार्ड नं. 03, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के निवासी हैं।जब पुलिस ने मोटरसाइकिलों के वैध कागजात की मांग की, तो आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। राजा कुमार पे० मनोज महतो ने बताया कि ये मोटरसाइकिल नवगछिया बाजार से चोरी की गई थीं, जिन्हें वे बेचने वाले थे। उन्होंने यह भी बताया कि […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों को दी जागरूकता सलाह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : कटिहार के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ स्पेक्टर मृणाल कुमार ने यात्रियों को सुरक्षा और सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यात्रियों से गंदगी न फैलाने, बिना टिकट यात्रा न करने और नशा खुरानी गिरोह से सावधान रहने की अपील की। स्पेक्टर ने बताया कि अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें और किसी का दिया हुआ सामान न खाएं। साथ ही, ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर सेल्फी लेने से बचें। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चेतावनी दी कि महिला बोगी में पुरुषों का सफर करना कानूनन दंडनीय है। यात्रियों से अपील की गई कि वे सफर के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। DESK 04 B

Noimg

आगामी त्योहार के मद्देनजर एसपी नें की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा पुलिस सभागार में आगामी धनतेरस दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया. जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नवगछिया, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए. उक्त बैठक में धनतेरस दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निम्नलिखित बिदुओं पर समीक्षा एवं दिशा-निर्देश दिया गया. निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया. दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर मूर्ती स्थापित करने के लिए लाईसेंस की अनिवार्यता होगी. दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व में मुर्ती विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और लाउडस्पीकर भी निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजेगा इसका सख्ती से अनुपालन करें तथा डीजे नही […]

Noimg

अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु : महंत सिया वल्लभ शरण महाराज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास महंत सिया वल्लभ शरण महाराज ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु अहंकार है, जब मनुष्य के मन में अहंकार का भाव पैदा होता है तब वह अपना समस्त जीवन का सर्वनाश कर देता है। उन्होंने कहा कि रावण, कंस एवं कई ऐसे असुर थे। जिन्होंने अंहकार के मद में अपना विनाश करवाय। श्री लड्डू गोपाल सहस्रार्चन पूजन में मुख्य यजमान के रूप में कौशलेंद्र ठाकुर, प्रवीण भगत, विश्वास झा, शंकर प्रसाद जायसवाल, संतोष मंडल आदि ने भाग लिया। कमेटी के कांतेश कुमार, कृष्ण भगत, चंदन सिंह, हिमांशु शेखर झा, संजय गर्ग, अक्षय पोद्दार, सहित सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। […]

Noimg

भागलपुर सांसद नें की राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : संसद भवन में परिवहन, पर्यटन व संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा पत्र सौंप कर नवगछिया एनएच-31 से कदवा दियारा, खैरपुर कदवा और ढोलबज्जा होकर पूर्णिया जिले के मोहनपुर, रुपौली, भवानीपुर, धमदाहा, बड़हरा, जानकीनगर व अररिया जिले के भरगामा, नरपतगंज तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की. राज्यसभा सांसद ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की नीतियों, योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े मुद्दों के साथ सांसद से प्राप्त प्रस्तावों व सुझावों पर सार्थक चर्चा हुई. DESK 04 B

Noimg

जहांगीरपुर बैसी में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक जहांगीरपुर बैसी निवासी मु. शमशाद के पुत्र मु. जसीम हैं. बताया कि जसीम बुधवार की रात खाना खाकर पलंग पर अपनी पत्नी निखत के साथ सोया हुआ था. सांप पर पत्नी की नजर पर गई. पलंग उतरने के दौरान कमर के पास सांप ने काट लिया. सांप काटने के पश्चात झार फूक करने लगा. एक घंटा इसी में व्यतीत हो गया. तबियत अधिक खराब होने पर उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज किया. जसीम की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. भागलपुर अस्पताल में इलाज […]