Month: October 2024

Noimg

भागलपुर: शिक्षक पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए, विवाद में चला थप्पड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में एक शिक्षक की पत्नी ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने महिला थाना में दी गई शिकायत में कहा कि उसके पति ने उनका फ्लैट बेच दिया है, जिसके कारण वह अब सड़क पर आ गई है। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने फ्लैट की बिजली और पानी की व्यवस्था खत्म कर दी, जिससे वह मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही हैं। महिला ने यह भी कहा कि उसके नाम को कुछ शिक्षकों की मदद से सर्विस बुक से हटा दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने के बाद यह मामला तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के PG फिजिक्स विभाग में पहुंच गया, जहां दोनों के बीच लगभग दो घंटे तक हंगामा हुआ। इस […]

Noimg

इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकंड ईयर के स्टूडेंट के साथ मारपीट, 6 घायल छात्र का मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज, घंटों रहा सड़क जाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक भवन के पास दो स्थानीय युवक बाइक को लहराते हुए लहरिया कट मारते हुए चला रहे थे ….इस दौरान स्थानीय बाइक सवार युवकों ने कॉलेज की एक छात्रा को बुरी तरह धक्का मार कर जख्मी कर दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मोटरसाइकिल सवार युवक का विरोध किया. दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई . तभी धीरे-धीरे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की संख्या भी देखते-देखते बढ़ती चली गई और मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने का प्रयास करने लगे तभी दोनों युवक वहां से किसी तरह रफू चक्कर हो गए. और जाते-जाते मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को बाहर निकालने के लिए गाली […]

Noimg

कटे होंठ व तालू के ऑपरेशन के फ्री आपरेशन के होगा 27 अक्टूबर को आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के अकबरनगर खैरेहिया ऑपरेशन स्माइल और जीवन जागृति सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से कटे होंठ और तालू के मुफ्त ऑपरेशन के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 27 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मध्य विद्यालय परिसर में होगा। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, इस कैंप में प्रदेश के किसी भी जिले से लोग भाग ले सकते हैं। चयनित बच्चों का ऑपरेशन देश के प्रमुख अस्पतालों में किया जाएगा, जिसमें आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुर्गापुर शामिल है। इस प्रक्रिया में बच्चों को अस्पताल जाने, आने और ठहरने का खर्च सोसाइटी द्वारा उठाया जाएगा। सचिव सोमेश यादव ने बताया कि पिछले महीने का कैंप बाढ़ […]

Noimg

बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन में उप विजेता बने नवगछिया टीम के खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बुधवार को बिहपुर डाकबंगला मैदान बिहार स्टेट चैंपियनशिप में उपविजेता बनकर लौटी नवगछिया जूनियर बालक बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों का अभिनंदन हुआ।सम्मान समारोह की अध्यक्षता नवगछिया पुलिस जिला संघ के जिलाध्यक्ष सह बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल व संचालन जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।मालूम हो कि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 31वीं बिहार राज्य बालक/बालिका जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर में हुआ था।इधर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में पुष्कर कुमार ( कप्तान ) बिट्टू कुमार (उपकप्तान) अजीत कुमार, मन्नू कुमार,आदित्य राज,प्रियांशु कुमार,शिवम कुमार,गोल्डन कुमार, अमर कुमार,साकेत कुमार।टीम मैनेजर:करण कुमार पंडित,प्रशिक्षक आशीष उर्फ सन्नी कुमार,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा,अमित कुमार,सूरज कुमार आदि शामिल थे।वहीं सम्मान […]

Noimg

KBC : कौन बनेगा चैंपियन का डेमो ज्ञान वाटिका में कल 25 अक्टूबर को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर आयोजित होने वाली “कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का सीजन 2 नवगछिया के सुप्रसिद्ध आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में होगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नवंबर से होगा, जबकि गेम का आयोजन जनवरी के पहले सप्ताह में किया जाएगा। केबीसी गेम के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि “कौन बनेगा चैंपियन 2” में छात्रों के लिए ₹11,000 तक जीतने का सुनहरा अवसर होगा। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा ने बताया कि यह आयोजन आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में होगा, जिसमें सभी छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का डेमो 25 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस डेमो के माध्यम से हॉट सीट पर गेम कैसे खेला जाएगा और […]

Noimg

तेतरी दुर्गा मंदिर में 17 नम्बर क़ो आयोजित होगा निशुल्क सामुहिक विवाह कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : तेतरी दुर्गा मंदिर मे होने वाले 17 नम्बर क़ो आयोजित निशुल्क सामुहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र सहित सीमावर्ती जिला के वर-वधू अपने सामुहिक विवाह मे शामिल होने के लिए अपना अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर स्थान सुनिश्चित करवा रहे हैं.कार्यक्रम के संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि विभिन्न जिलो के वर- वधू का कुल अभी तक मे 12 जोडो ने अपने शादी को लेकर रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी जगह सुनिश्चित करवा चुके हैं. निशुल्क सामुहिक विवाह कार्यक्रम के बबलू चौधरी, मितेश रंजन, पंकज सिंह, अर्जुन सिंह ने बताया कि अपने क्षेत्र के आमजनों से आग्रह करूंगा कि इच्छुक वर – वधू जल्द ही.  अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले और निशुल्क सारी सुविधा का लाभ ले सकते हैं. […]

Noimg

छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके की दी जानकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया और तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा में साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीकों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि राकेश रंजन, पुअनि अश्विनी सिन्हा, विकास कुमार, आशिष कुमार, दिव्यांशु पांडे, संजू देवी और बबीता कुमारी ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। सत्र में मैट्रोमोनियल एप्स, सेक्सटार्शन, बैंक से लोन के नाम पर धोखाधड़ी, ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब्स, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, बिजली मीटर में गड़बड़ी, क्रिप्टोकरेंसी संबंधित ठगी, उपहार और शुभ संदेश के नाम पर धोखाधड़ी, “कौन बनेगा करोड़पति” और ओएलएक्स जैसी ऐप्स से ठगी, होटल रेटिंग फ्रॉड, नेट से कस्टमर केयर नंबर […]

Noimg

गंगा नदी में डूबने से किसान की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना बसगढ़ा बहियार में गंगा नदी में डूबने से किसान की मौत हो गयी थी. मृतक किसान जयमंगल टोला के स्व कारू मंडल का पुत्र सिकंदर मंडल है. बाढ़ का पानी निकलने के बाद वह बसगढ़ा बहियार खेत में मकई टोभने गया था. खेत के कुछ हिस्से में गंगा नदी का पानी था. वह पानी में घुस कर देखने गया था कि अभी कितना पानी हैं. पैर फिसलने से वह अधिक पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोर ने शव को बरामद किया. जानकारी इस्माइलपुर थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. मृतक के परिजन प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे […]

Noimg

श्री मद्भागवत कथा सप्ताह का पांचवां दिन: मोक्ष की कथा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ और श्री लड्डू गोपाल सहस्रार्चन पूजन के पांचवें दिन कथा व्यास महंत सिया वल्लभ शरण जी महाराज ने भागवत पुराण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का सात दिनों तक होना का ऐतिहासिक कारण है। कथा में वर्णित है कि राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि द्वारा सातवें दिन सांप काटने का श्राप मिला था। इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए राजा ने अपने पुत्र जनमेजय का राज्याभिषेक कर, गुरु से आज्ञा लेकर व्यास पुत्र श्री शुकदेव जी के आश्रम पहुंच गए। वहां उन्होंने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया, जिससे उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में यज्ञाचार्य ललित […]