Month: October 2024

Noimg

अवैध चूलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर : गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर के खरीक थाना क्षेत्र के काजी कोरिया वार्ड नंबर 4 में पुलिस ने अवैध चूलाई शराब के खिलाफ कार्रवाई की। मधनिषेध नवगछिया थाना प्रभारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक दिवाकर कुमार गौतम और अन्य टीम सदस्य शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे के साथ भागने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुजीत कुमार (पिता: टुनटुन मंडल) के रूप में हुई, जो काजी कोरिया वार्ड नंबर 4 का निवासी है। उसके पास से 12 लीटर अवैध चूलाई शराब बरामद की गई है। पुलिस ने सुजीत कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर जब्ती सूची तैयार […]

Noimg

डेढ़ सौ से अधिक बच्चों का चल रहा था क्लास, कोचिंग में ही मिला रसल वाइपर सांप, फिर मास्टर ने जो किया सब हैरान रह गया देखिए ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सबौर प्रखंड के मीराचक स्थित नया टोला में दिव्या ज्योति कोचिंग संस्थान में एक भयावह घटना घटी। वहां चल रही क्लास में अचानक एक रसल वाइपर सांप नजर आया, जिससे मौके पर मौजूद डेढ़ सौ बच्चों में भगदड़ मच गई। घटना के समय बच्चे इधर-उधर भागने लगे और सांप भी अपनी जान बचाने के लिए झाड़ियों में छिपने लगा। कोचिंग के संचालक दीपक कुमार ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने बताया कि वे कहलगांव में हैं और आने में समय लगेगा। दीपक कुमार ने स्थिति को संभालने की ठानी और लाठी-डंडे की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश की। उन्होंने सफलतापूर्वक सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया, जिसकी […]

Noimg

नवगछिया : धनतेरस 2024 पर गौरीशंकर फर्नीचर शो रूम में बम्पर धमाका ऑफर,मिल रहा भारी छूट

नवगछियानवगछिया नगर परिषदपर्व त्यौहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : धनतेरस के इस खास मौके पर नवगछिया का सुप्रसिद्ध गौरीशंकर फर्नीचर शो रूम अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार बम्पर ऑफर लेकर आया है। इस अवसर पर ग्राहकों को हर खरीददारी पर भारी छूट दिए जाएंगे, जिससे उनकी खरीदारी को और भी लाभदायक बनाया जा सके। वहीँ बजाज के द्वारा 0% पर फाइनांस /ईएमआई उपलब्ध हैं । गौरीशंकर फर्नीचर शो रूम के संचालक सौरभ जायसवाल ने बताया कि शो रूम में त्रिवेणी अलमीरा, गोदरेज कंपनी और विवान कंपनी के गोदरेज, Sleepwell kurlon, Neelkamal के गद्दा (मैट्रेस ) सभी साइज़ में उपलब्ध हैं । फर्नीचर के साथ-साथ फूटमेट, बेडसीट, तौलिया आदि भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार सभी उत्पाद बेहतरीन गुणवत्ता के साथ पेश किए […]

Noimg

दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रसलपुर गाँव के युवक की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : मंगलवार सुबह कुर्सेला से नवगछिया आते समयनवगछिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 07 रसलपुर निवासी शैलेंद्र यादव के पुत्र नीरज कुमार की एक भयानक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नीरज का निधन पिछले वर्ष उसकी मां के सड़क दुर्घटना में निधन के एक साल बाद हुआ है। नीरज ने अपनी मां के निधन के बाद अपने छोटे भाइयों को मां का प्यार देने की कोशिश की, लेकिन आज की इस घटना ने परिवार को फिर से गहरे शोक में डूबा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज को एक ट्रक ने कुचल दिया। परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। DESK 04 B

Noimg

महाप्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहपुर प्रखण्ड के औलियाबाद गाँव में संचालित निःशुल्क सामाजिक शिक्षण संस्थान एलक्युसी स्वतंत्र शिक्षालय केंद्र ‘ के तृतीय स्थापना वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में महाप्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर को किया गया है. परीक्षा नियंत्रक मधुसूदन कुमार ने कहा की वर्ग तृतीय से बारहवीं एवं प्रतियोगी वर्ग के सैकड़ो छात्र – छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने कहा की परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए गाँव के दो विद्यालयों 10+2 औलियाबाद और मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. मुखिया उषा निषाद ने कहा की इस परीक्षा का परिणाम 8 नवम्बर को वर्षगाँठ समारोह कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक पुस्तकालय सह पंचायत कलामंच औलियाबाद के प्रांगण में घोषित किया […]

Noimg

बडे़ आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया जन्मोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा व श्री लड्डू गोपाल जी के तुलसीदल से सहस्रार्चन पूजन के चौथे दिन मंगलवार को कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे़ आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया। इसके अलावे राजा बलि की कथा, वामन अवतार का वर्णन, माखन चोरी की कथा, गोवर्धन कथा, भगवान राम के अवतार की लीला, राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक की कथा व्यास सिया वल्लभ शरण जी महाराज ने सुनाया। […]

Noimg

तुलसीपुर काली मंदिर में नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ आरंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक प्रखंड के तुलसीपुर काली मंदिर में नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ का उद्घाटन स्वामी आगमानंद महाराज ने किया. इस मौक परे विधायक ई शैलेंद्र भी उपस्थित थे. इस अवसर पर रामलखन चौधरी की दिवंगत पत्नी अहिल्या देवी को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम का आयोजन सुबोध और सुमन भारद्वाज ने किया. कार्यक्रम को गीतकार राजकुमार, पंडित ज्योतिन्द्र प्रसाद चौधरी, स्वामी शिव प्रेमानंद, स्वामी मानवानंद, मनोरंजन प्रसाद सिंह, परमानन्द राय, विजय, दिलीप शास्त्री, मृत्युंजय कुंवर, आदि ने संबोधित किया. स्वामी आगमानंद ने कहा कि प्रत्येक धर्म-परायण महिला ईश्वर से प्रार्थना करती हैं उसकी मृत्यु सुहागन के रूप में हो. कहा-बिनू हरि कृपा मिलहीं नहीं संता. रामानंद दास ने कहा भगवान की कथा जितनी बार सुनेंगे आपको हर बार नवीनता […]

Noimg

झरकहवा में ट्रैक्टर चालक को गोली मार कर किया घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार कदवा थाना के झरकहवा में ट्रैक्टर चालक को गोली मार कर घायल कर दिया है. घायल चालक मणिकांत मंडल उर्फ मनोज ने बताया कि नवीन नगर पुनामा (झरकहवा) में जमीन कब्जा करने के लिए गोलीबारी की गयी है. ढोलबज्जा थाना के मिल्की निवासी सुरेश मंडल, कमली मंडल, घरभरनी देवी, कबूतरी देवी, जयप्रकाश मंडल को गुजर-बसर करने के लिए सरकार की ओर से जमीन दी गयी थी. उस जमीन पर कब्जा को लेकर ट्रैक्टर से खेत जोतवाने के लिए गये थे. जमीन पर दबंगों ने कब्जा के लिए गोलीबारी की. बताया गया कि दबंगों द्वारा एक दर्जन से अधिक गोली चलायी गयी. जिससे ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को गोली लग गयी. चालक मणिकांत मंडल का निजी […]

Noimg

आगामी त्योहारों को लेकर एसडीओ नें की शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

स्थानीय अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को दीपावली, काली और छठ पूजा को लेकर एसडीओ नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, अनुमंडल दंडाधिकारी सुधीर कुमार, डीसीएलआर शशिभूषण, सहायक समाहर्ता, सह-सहायक दंडाधिकारी, सह-कार्यपालक पदाधिकारी गरिमा लोहिया के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पूजा समिति के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में पूजा के दौरान विधि व्यवस्था, शांति और सौहार्द्र बनाए रखने को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी. वहीं काली प्रतिमा पूजन स्थल सहित सार्वजनिक स्थानों और चौक चौराहों पर सभी दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति के साथ संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करने का भी टास्क दिया गया. […]