Month: October 2024

Noimg

भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, एक घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर बायपास पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के बायपास पुल के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर से सुल्तानगंज की ओर जा रहे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे, तभी उनकी बाइक एक जानवर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद बाइक लगभग 50 मीटर तक घसीटती गई, जिससे मयंक कुमार (26) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुतुबगंज वार्ड संख्या 51 निवासी निरंजन चौधरी के पुत्र के रूप में हुई है। घटना […]

Noimg

प्रधानाध्यापक खिलाफ छात्राओं का फूटा गुस्सा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

इंटर स्तरीय लतरा नवटोलिया विद्यालय के छात्राओं ने डेढ़ घंटे किया सड़क जाम, दोनों छोर पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार, लोग परेशान एवं हल्कान नवगछिया से तिनटंगा करारी जाने वाली सड़क पर श्री राम नारायण दुनीलाल इंटर स्तरीय लतरा, नवटोलिया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय की लचर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। लगभग डेढ़ घंटा सड़क को जाम कर दिया। इस क्रम में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी शिक्षक दीनानाथ राम सिर्फ छात्रों को परेशान करते हैं। छात्र एवं छात्रा सत्यम कुमार, साक्षी कुमारी ,गुलशन कुमार अन्य ने बताया कि नवम और […]

Noimg

रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों ने भागलपुर जिले को किया गौरवान्वित : जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिला रोलर स्केटिंग संघ के खिलाड़ियों ने बिहार राज्य रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर को पटना में आयोजित की गई, जहां आरब सिह ने स्वर्ण पदक, सैयदा फातिमा और दीवाना कुमार ने रजत पदक, तथा आयात बशीर और पिहू रानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। इस मौके पर रोलर स्केटिंग भागलपुर संघ के अध्यक्ष अंकित गुप्ता, सचिव अमन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, सतीश मिश्रा, और समाजसेवी गौतम यादव, राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा […]

Noimg

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान मे मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णयक जिला महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद थे । इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम अवधेश कुमार मनीष प्रसाद संजय सिंह आदि उपस्थित थे। टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:–येलो बेल्ट– अंश राज ,मार्शल, प्रिंस कुमारग्रीन बेल्ट – जानवीर कुमार, रितिका सुमन, सुशांत राज। DESK 04 B

Noimg

सिंहपुर पूरब पंचायत के दस वार्ड सदस्यों ने लगाया उपमुखिया के विरूद्ध अविश्वास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : सिंहपुर पूरब पंचायत के दस वार्ड सदस्यों ने अपने ही उपमुखिया किरण कुमारी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोमवार को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर , सचिव ग्राम पंचायत सिंहपुर पूरब ( मधुरापुर ) , बीपीआरओ नीतिश कुमार व बीडीओ खुशबू कुमारी से विश्वास मत साबित करने की तिथि निर्धारित करने का मांग किया है. वार्ड नंबर एक का वार्ड सदस्य अरूण रविदास, वार्ड संख्या तीन का आसमा बेगम, पांच का जूली कुमारी, वार्ड संख्या छह का वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, सात का मुन्नी कुमारी, आठ का सुनीता देवी, नौ का रामानंद यादव, वार्ड नंबर दस का अखिलेश कुमार, बारह नंबर वार्ड के सदस्य मो जब्बार अली व वार्ड नंबर तेरह का वार्ड सदस्य उत्तम कुमार ने […]

Noimg

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांललि दी गई. पुलिस अधीक्षक पुरण कुमार झा ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी. इस दौरान एसपी श्री झा ने पुलिस स्मृति दिवस के मनाए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-प्रिरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया. अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस पर सीआरपीएफ के […]

Noimg

दीपावली और छठ महापर्व के लिए रेलवे ने की विशेष तैयारियां ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीनियर डीसीएम रौशन कुमार की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी वाणिज्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए, जहां यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। मुख्य बिंदुओं में शामिल हैं: अतिरिक्त रिजर्वेशन और अनारक्षित टिकट काउंटरों की व्यवस्था, मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 28 एटीवीएम मशीनें कार्यरत हैं, यात्रियों की सहायता के लिए 22 फैसिलिटेटर तैनात किए गए हैं, आवश्यकता पड़ने पर उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, स्टेशनों पर ‘May I Help You’ बूथ लगाए जाएंगे […]

Noimg

भाकपा माले की “बदलो बिहार न्याय यात्रा” खैरपुर बाजार में आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया भाकपा माले नवगछिया प्रखंड इकाई के बैनर तले “बदलो बिहार न्याय यात्रा” ढोलबज्जा से निकाली गई, जो ढोलबज्जा पंचायत के बाजार और दर्जनों गांवों से होते हुए खैरपुर बाजार पहुँची। यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें शामिल हैं: गरीबों को दो लाख रुपये, 5 डिसमल आवास भूमि और पक्का मकान की गारंटी; दलित, गरीब, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा को रोकना; सर्वे पर रोक, जब तक गरीबों के वास, आवास, जोत की भूमि और बटाइदारों के हक की गारंटी नहीं होती; स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करना, बिजली दरों में कमी और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना; बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत व्यवस्था, किसानों को फसल क्षति मुआवजा देना और बाढ़ […]

Noimg

आस्था का महापर्व छठ व्रत की तैयारी को लेकर नगर परिषद नवगछिया सक्रिय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : आस्था का महापर्व छठ व्रत की तैयारी को लेकर नगर परिषद नवगछिया सक्रिय हो गया है. छठ घाटों की साफ सफाई को लेकर वहां पहले से जामे पानी को स्वच्छ रखने का काम शुरू किया गया है. शहर के प्रमुख छठघाट पर पानी को साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य चल रहा है. इसी प्रकार नवगछिया नगर परिषद के गौशाला, मक्खातकिया, खरनैय नदी घाट एवं श्रीपुर पूरब भाग कोशी नदी घाट में बोरा में बालू भर कर सिढ़ी बनाने हेतु निदेशित किया गया. छठ घाटों पर साफ सफाई का कार्य बारी-बारी से करते रहना है. सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् नवगछिया गरिमा लोहिया (प्रशिक्षु भा०प्र०से०) व निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के. द्वारा सोमवार को नगर परिषद् […]