Month: July 2025

Noimg

नगरह में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई नागपंचमी, माँ विषहरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नागपंचमी का पर्व नवगछिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगरह स्थित प्रसिद्ध माँ विषहरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने पूरे आस्था भाव से माँ विषहरी के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर स्थानीय आचार्य एवं पंडितों द्वारा किया गया। मंदिर के पुजारी चंद्र ठाकुर ने बताया कि नागपंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की आराधना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और समस्त कष्टों का निवारण करते […]

Noimg

परिवार नियोजन विशेष सेवा शिविर का आयोजन, महिलाओं को मिल रही आधुनिक गर्भनिरोधक सेवाएं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 से 31 जुलाई) के अंतर्गत भागलपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष परिवार नियोजन सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि जिले के सुल्तानगंज, कहलगांव, बिहपुर, नवगछिया सहित सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन पीएचसी), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) गंगनियां, तिलकपुर, रसीदपुर, मिश्रपुर, कुमैठा, करहरिया और हेल्थ सब सेंटर उधाडीह में मंगलवार को विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में दो बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने हेतु आईयूसीडी (Copper-T) और अंतरा इंजेक्शन जैसी आधुनिक गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं को सुरक्षित एवं प्रभावशाली गर्भनिरोधक विकल्पों की जानकारी दी गई और उन्हें […]

Noimg

सैंडिस कंपाउंड में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल भागलपुर दोनों वर्गों में विजेता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों—अंडर 15 और अंडर 17—में आयोजित की गई। अंडर 15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल भागलपुर ने पनुचक हाई स्कूल को 5–1 के बड़े अंतर से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से जर्सी नंबर 10 वाजिद आलम ने 4 गोल और जर्सी नंबर 8 गोविंद कुमार ने 1 गोल किया। वहीं पनुचक हाई स्कूल की ओर से एकमात्र गोल जर्सी नंबर 11 आशीष ने किया। अंडर 17 वर्ग का फाइनल मुकाबला आरएचएमटी इंटर स्कूल बरारी और […]

Noimg

नये कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने संभाला पदभार, जलजमाव की समस्या के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में नगर परिषद के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, सभी वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद सुल्तानगंज के कर्मियों द्वारा बुके और अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने सभी वार्ड पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि यदि किसी वार्ड में कोई भी समस्या हो, तो वे उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें ताकि त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मीडिया के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही […]

Noimg

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे सम्मान, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह की तैयारी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आमंत्रण पत्रों की छपाई और वितरण, झंडोत्तोलन की व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की […]

Noimg

सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, कई वार्ड जलमग्न ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद सुल्तानगंज की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों – 12, 13, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।. बताया जा रहा है कि नाले और पीसीसी सड़कों का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण जल निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है, जिससे बारिश के पानी के साथ-साथ गंदा पानी भी सड़कों और घरों में भर गया है। हजारों घरों में पानी घुस चुका है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। महागठबंधन नेता एवं राजद […]

Noimg

भागलपुर में मूसलाधार बारिश के बीच दिनदहाड़े बंद घर में च xas हुए चोर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में बेखौफ चोरों ने मूसलाधार बारिश का hफायदा उठाकर दिनदहाड़े एक बंद घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बंद मकान से करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना वायपास थाना क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी की है, जहां आईसीआईसीआई बैंक पटना के स्टेट हेड के घर को चोरों ने निशाना बनाया। गृहस्वामी के भाई ऋषितोष झा ने बताया कि उनका भाई पटना में बैंक पदाधिकारी हैं। पूरा परिवार मधुश्रावणी पर्व के समापन के अवसर पर ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान लगभग दस घंटे के भीतर चोरों ने पूरी योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट का ताला […]

Noimg

नाथनगर के गोसाईदासपुर में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

दहेजबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईदासपुर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की एक युवती के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह फूल तोड़ने के लिए अपने घर के पास गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी […]

Noimg

चौखंडी पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी, बाखरपुर-पीरपैंती मुख्य मार्ग फिर बंद, ग्रामीणों में आक्रोश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत चौखंडी पुल के पास बाढ़ का पानी चढ़ने से एक बार फिर बाखरपुर से पीरपैंती को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस सड़क के बंद हो जाने से हजारों ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से ही बाढ़ का पानी चौखंडी पुल पर चढ़ने लगा था। दोपहर होते-होते स्थिति गंभीर हो गई और पूरे मार्ग पर लगभग तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर बाढ़ के दौरान चौखंडी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय लाखों की आबादी को आने-जाने में भारी परेशानी हुई […]

Noimg

भागलपुर के हुसैनाबाद कोवाली मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी छोटू कुरैशी के रूप में की गई है। युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अलग-अलग तरह की बातें करने लगे और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस […]