5
(1)

भागलपुर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे सम्मान, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह की तैयारी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आमंत्रण पत्रों की छपाई और वितरण, झंडोत्तोलन की व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को जिले में भव्यता और गरिमा के साथ मनाया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: