Category Archives: गोपालपुर

प्रभार के उधेरबुन में लटका 17 बच्चों का भविष्य, नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में ठोका ताला, हाल नवगछिया के मौधा टोला का

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत मौधा यादव टोला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के ध्वस्त व्यवस्था से तंग आकर ग्रामीणों ने विद्यालय में जरा ताला। विद्यालय में 1 अप्रैल से यहां पर तत्कालीन प्रभारी नीतू कुमारी ने बिना प्रभार दिए दूसरे स्कूल में प्रभार ले लिया, उसके बाद इस स्कूल की व्यवस्था प्रभारी के बिना पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है । जहां कक्षा 5 में कुल 17 बच्चे हैं जिसको इस वर्ष दूसरे स्कूल में नामांकन लेना है लेकिन प्रभारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है । जिस कारण बच्चो और उनके अभिभावक 10 दिनों से स्कूल का चक्कर काट रहे हैं । वही ग्रामीणों […]

बीडीओ ने पकरा पंचायत के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण //GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – विभागीय निर्देश के अनुसार नवगछिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद ने पकड़ा पंचायत के विभिन्न योजनाओं की जांच की है. सरीना आजाद सबसे पहले तेतरी पकड़ा उच्च विद्यालय पहुंची, जहां प्राचार्य अनुपस्थित मिले. उन्होंने विद्यालय में पेय जल और शौचालय की मुकम्मल व्यवास्था करने का निर्देश दिया. इसके बाद वे वार्ड नंबर 12 के 62 नंबर के आंगनबाड़ी केंद्र पर गयी, जहां सभी प्रकार की व्यवास्था दुरूस्त थी, लेकिन भीषण गर्मी में भी केंद्र पर पंखा नहीं लगा था, बीडीओ ने तुरंत पंखा लगवाने का निर्देश दिया. वार्ड नंबर 12 नली गली योजना की जांच के क्रम में नाले की सफाई करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया. वार्ड नंबर पांच में नल जल योजना का […]

गोपालपुर : अति प्राचीन काली मंदिर के नये भवन के निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में अति प्राचीन काली मंदिर के नये भवन के निर्माण हेतु शनिवार की दोपहर को भूमि पूजन किया गया।विद्वान पंडित टुनटुन उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि -विधान से भूमि पूजन कार्य संपन्न करवाया। भागलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक तिनटंगा करारी निवासी डा. शंकर यजमान की भूमिका में थे। मौके पर डाॅ. अमिताभ सिंह, पूर्व सांसद अनिल यादव, सरपंच शंभू कुमार यादव, मुखिया नगीना पासवान, गिरिधारी पासवान, कुमार नवरत्न उर्फ टून मुखिया, बासुकी मंडल, हलेसर यादव, गोपाल यादव, गुलराज साह, ओमप्रकाश पांडे, टिंकू मंडल सहित बडी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी थे। DESK 04

गोपालपुर विधायक ने करोड़ों रुपये की लागत वाले 6 सड़कों का किया शिलान्यास // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत वाले छः सड़कों का शिलान्यास शुक्रवार को किया है. 46.588 लाख की लागत से आरसीडी रोड नियर हाईस्कूल लत्तरा से मिडिल स्कूल तक 1.430 किलोमीटर सड़क, 43.232 लाख की लागत से एनएच 31 से आरसीडी रोड भाया मिडिल स्कूल हरनाथचक 1.200 किलोमीटर सड़क, 34.008 लाख की लागत से आरसीडी रोड मिडिल स्कूल सिंधिया मकंदपुर से चूरा मिल भाया कृष्णमोहन चौधरी हाउस 1.500 किलोमीटर सड़क, 124.263 लाख की लागत से एनएच 31 मुरलीचौक से पचगछिया भाया लत्तरा 4.800 किलोमीटर सड़क, 28.955 लाख की लागत से आरसीडी रोड से लत्तरा 1.430 किलोमीटर लंबी सड़क, 63.630 लाख की लागत से आरसीडी रोड 14 […]

पीएम आवास योजना में बिचोलियों की मिलीभगत से होता है लाभुकों से अवैध वसूली का खेल // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर के नवगछिया गोपालपुर पीएम आवास योजना में बिचोलियों की मिलीभगत से लाभुकों से अवैध वसूली का खेल पंचायतों में खेला जाता है।आवास योजना से स्वीकृत लाभुकों की सूची आवास सहायकों द्वारा अपने -अपने चहेते पंचायत प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवा कर सूची से नाम नहीं हटाने के एवज में भोले -भाले लाभुकों से वसूली का माहौल बनाया जाता है। नजराना नहीं देने वाले लाभुकों को कहा जाता है कि यदि खर्चा नहीं दीजियेगा तो आपका नाम सूची से काट दिया जायेगा तथा आपके बदले दूसरे का नाम जोड दिया जायेगा। सबसे बडी बात वसूली के खेल में यह है कि पूर्व से अगर किसी लाभर्थी को पक्का मकान है तो उनसे पहली किश्त में बीस हजार रुपये […]