Category Archives: गोपालपुर

तीन दिन पहले डॉल्फिन की मौत को लेकर वन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज की तैयारी ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर प्रखंड के गंगा नदी के किनारे तीन दिन पहले डॉल्फिन की मौत को लेकर वन विभाग के अधिकारी प्राथमिकी दर्ज की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर के वन विभाग के अधिकारी लगातार इस्माइलपुर गंगा किनारे स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से डॉल्फिन मरने की जानकारी ले रहे हैं। डॉल्फिन की मृत्यु किस परिस्थिति में हुई है। डॉल्फिन जलीय पशु है। भागलपुर के पास गंगा नदी को डॉल्फिन सेंचुरियन बनाया गया है। इसके संरक्षण हेतु वन विभाग लाखों खर्च कर रही है। ऐसे में डाल्फिन की मौत हो जाना जांच का विषय हैं। DESK 04

किसानों ने खाद की मांग को लेकर 14 नंबर सड़क को किया जाम ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के किसानों ने खाद की मांग को लेकर 14 नंबर सड़क को जाम कर दिया। चौधरी खाद बीज भंडार में खाद खरीदने के लिए काफी किसान जमा हो गए थे। किसानों की भीड़ देखते हुए खाद दुकानदार कृषि विभाग के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दिया। प्रखंड कृषि विभाग के पदाधिकारी ने खाद वितरण पर रोक लगाते हुए कहा कि स्थानीय किसानों को ही खाद दिया जाए। चौधरी खाद बीज भंडार मकंदपुर चौक पर मधेपुरा, चौसा, कुर्सेला, नवगछिया, रंगरा, इस्माइलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड के सैकड़ों किसान मौके पर पहुंचकर यूरिया की मांग करने लगे। कुछ देर के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गई। किसान 14 नंबर सड़क जाम कर खाद की मांग करने लगे। खाद दुकानदार ने समझा बुझाकर जाम […]

गोपालपुर पुलिस द्वारा विद्यालय में वॉलीवाल प्रतियोगता का आयोजन|| GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस सप्ताह के मौके पर गोपालपुर पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय राजपूत टोला के मैदान में वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन युवा क्लब गोपालपुर व धक -धक क्लब लतरा के बीच दारोगा दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। युवा क्लब गोपालपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मैच को अपने नाम कर लिया। विजयी टीम को कप्तान बिट्टू कुमार सिंह को शील्ड देकर सम्मानित किया। दारोगा दिनेश कुमार ने इस मौके पर कहा कि दोनों ही टीम ने बढिया प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने की घोषणा की। DESK 04 B