February 6, 2022
परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार पहुंचे नवगछिया , हुआ अभिनन्दन||GS NEWS
DESK 04 Bगोपालपुर प्रखंड के प्रमुख आवास सिंघिया मकनपुर चौक पर परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार पहुंचे। प्रमुख रिंकू देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी ने बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। प्रमुख ने गोपालपुर प्रखंड की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभाकर चौधरी, आलोक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कन्हैया प्रसाद सिंह, मधुकर चौधरी, ,प्रीतम चौधरी, नवीन चौधरी, विमलदेव राय, राजीव चौधरी आदि लोग मौजूद थे। DESK 04 B