Category Archives: गोपालपुर

नवनिर्वाचित मुखिया के आवास पर बार -बार शराब होने की सूचना पर छापेमारी से ग्रामीणों में आक्रोश। एसपी को दिया लिखित आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू के आवास पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही लगातार शराब होने की सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर गलत सूचना देने पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। बार -बार एक जनप्रतिनिधि के यहां छापेमारी में किसी तरह का आपत्ति जनक सामान बरामद नहीं हुआ। बताते चलें कि प्रखंड में सबसे युवा मुखिया अश्विनी कुमार के पिता स्व गौतम शर्मा पिछली बार इसी सुकटिया बाजार पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे।मुखिया की लोकप्रियता से विरोधियों द्वारा गलत सूचना कंट्रोल रूम को […]

गोपालपुर के कालंदीनगर में बन रहे रोड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के कालंदीनगर में बन रहे रोड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ज्ञातव्य हो कि कालुचक से कालिंदीनगर में तीन किलोमीटर सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत बनाया जा रहा था। 60 लाख रूपये की लागत से रोड बनाया जा रहा था। संवेदक संजय कुमार सिंह हैं। कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग हैं। दो सितंबर से एक जुलाई के बीच रोड बनना था। रोड का निर्माण पीसीसी रोड पर कालीकरण किया जा रहा था। रोड निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क जिस प्रकार बनाया जा रहा हैं। यह सड़का दो माह भी नहीं चलेगी। इस संबंध ग्रमीण कार्य विभाग के […]

गोपालपुर के अभिया में राजद चला बूथ की ओर कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

मंगलवार को राजद चला बूथ (गांव) की ओर कार्यक्रम के तहत गोपालपुर के अभिया के काली स्थान परिसर में बैठक हुई। जिसमें जाति जनगणना करने का टास्क फार्मेट सहित कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। बैठक में मुख्य अतिथि नवगछिया जिला राजद के जिलाध्यक्ष एवं नवगछिया जिला युवा राजद के जिलाध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव रहे। बैठक का संचालन एवं स्वागतकर्ता के रूप में गोपालपुर राजद के प्रखंड महासचिव प्रिंस कुमार, गोपालपुर राजद के प्रखंड मीडिया प्रभारी सह प्रखंड सचिव संतोष मंडल, युवा राजद के जिला सचिव सौगंध साह, पंचायत अध्यक्ष बबलु मंडल ,अक्षय कुमार, पंकज कुमार मंडल, उत्तम मंडल के उपस्थिति में सैकड़ों ग्रामीणों के समस्या को सुना गया। यहां के ग्रामीणों एवं बाजार वासियों का मुख्य समस्या है खेत […]

गोपालपुर प्रखंड में बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 10 विद्यालय का हुआ चयन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 10 विद्यालय का चयन किया गया हैं। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय को श्रेणी में रखकर चयन किया जाना है। गोपालपुर प्रखंड में 62 विद्यालय में से 10 विद्यालय को चयनित किया गया है। इस विद्यालय की समीक्षा को लेकर के गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने सभी सीआरसीसी के साथ बैठक किया। इस बैठक में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा जारी किए गए नियमावली के तहत बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार विद्यालयों में जल स्वच्छता एवं साफ सफाई के मानदंड के अलग-अलग प्रणाली का फॉर्मेट को जमा कराया गया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल […]

सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने सीओ का दिया आवदेन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर गांव से लतीपाकर चौक 14 नंबर सड़क जाने वाली सड़क जो पिछले कई दशकों से लाल इटा सोलिंग रोड था। वही इस बार मध्य विद्यालय मकनपुर से 14 नंबर सड़क तक जाने वाली सडक़ पीसीसी बन रही है ।जिसमें सड़क पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को गोपालपुर के अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा को आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि मुख्य सड़क पर मोहम्मद सज्जाद अली मोटरसाइकिल का दुकान है। जो सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। जिस कारण सड़क का चौड़ाई कम गया है ।वही मामले की जांच कर न्याय उचित कार्यवाही करने की मांग की है।वहीं आवेदन देकर कमलेश कुमार, रामचंद्र भगत, विनय कुमार वर्मा, दिल मोहन मंडल, मुकेश कुमार, […]