Category Archives: गोपालपुर

पंचायती राज गठन के समय से ही जीत रहें मुखिया जितेंद्र गौतम उर्फ़ गुड्डू मुखिया ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में वर्ष 2001 से पंचायती राज गठन होने के बाद जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ गुड्डू मुखिया ने पहली बार मुखिया बने। वर्ष 2006 में पंचायती राज में आरक्षण होने के कारण यह पंचायत अति पिछड़ा पंचायत घोषित हो जाने के कारण इन्होंने अपने खेत में काम करने वाले उधो राय को समर्थन देकर मुखिया बना दिया। लेकिन 2011 यह बीमार होने के कारण चुनाव में खड़े नहीं हो पाए। 2016 में सामान्य महिला सीट होने पर सैदपुर पंचायत में जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ गुड्डू मुखिया ने अपनी पत्नी अंजली कुमारी को मुखिया बनाया। इस बार उन्होंने अपनी मां वीणा देवी को मुखिया पद से चुनाव में खड़ा किया और उन्होंने जीत हासिल किया। इसलिए इन्होंने […]

अंतिम चरण के सुल्तानगंज ,गोपालपुर ,इस्माईलपुर प्रखंड के 32 पंचायतों का शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

भागलपूर मे पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अंतिम चरण में सुल्तानगंज, गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड की 32 पंचायतों में तीनों प्रखंडों का मतगणना कृषि विश्वविद्यालय सबौर के पीजी लैब एक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अपने समय से प्रारंभ हो गया था, मंगलवार को तीनों प्रखंड के अंतिम चरण के मतगणना में 3618 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 233203 मतदाताओ ने कर दिया। सभी पदों के प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ हजारों की संख्या में मुख्य द्वार पर देखी गई, वहीं पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावे कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मतगणना क्षेत्र का निरीक्षण करते दिखे, वहीं मीडिया से बात करते हुए सुब्रत कुमार सेन का […]

किसके सर होगा पंचायत का ताज, फैसला आज, गोपालपुर एवं इस्माईलपुर के लिए समय सारणी हुआ जारी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही गोपालपुर व इस्माईलपुर प्रखंडों में कौन होंगे पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान को लेकर जीत हार की दिन भर चर्चा में होता रहा।इस बार पुनः सत्तारूढ़ जदयू के चर्चित विधायक गोपाल मंडल की प्रतिष्ठा दाव पर इस्माइलपुर प्रखंड जिला परिषद पद पर लगी है। वर्ष 2016 में भी जिला परिषद पद के उम्मीदवार विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विपिन मंडल से पराजित हुई थी। गोपालपुर प्रखंड में नवगछिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख मंकेश्वर सिंह उर्फ़ मंटू प्रमुख जो इस बार गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया चपरघट पंचायत से मुखिया पद पर अपना किस्मत आजमा रहे हैं। इस्माईलपुर व गोपालपुर के निवर्तमान जिला […]

डीआईजी को दिया आवेदन, कहा 2 वर्षों तक शादी के नाम पर करता रहा यौन शोषण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता ने डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर बताई कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी मु. सोनु शादी का प्रलोभन देकर लगातार दो वर्षों तक यौन शोषण किया। अब शादी से भी मुकर रहा हैं। आरोपित ने पहली पर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपित को शादी करने बात कहकर मामला दबा दिया। अब आरोपित शादी से इंकार कर रहा हैं। इस संबंध में पूर्व में भी गोपालपुर थाना की पुलिस, नवगछिया थाना की महिला थाना की पुलिस को आवेदन दिया गया था। किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपित स्थानीय पुलिस को मिला लिया […]

त्रिस्तरीय चुनाव के अंतिम चरण में सुल्तानगंज गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड के 32 पंचायतों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

भागलपूर मे अंतिम चरण में आज सुल्तानगंज, गोपालपुर और इस्माइलपुर की 32 पंचायतों में तीनों प्रखंडों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अपने समय से मतदान कार्य प्रारंभ हो गया था, रविवार के तीनों प्रखंड के अंतिम चरण के मतदान में 3618 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना हैं । जिसका भाग्य मतपेटी में बंद हो चुका हैं ।सुलतानगंज के 18 पंचायत के 249 मतदान केन्द्र,गोपालपुर प्रखंड के 9 पंचायत के 122 मतदान केन्द्र और इस्माईलपुर प्रखंड के 5 पंचायत के 70 मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गई थी ।जहाँ संध्या तक शांतिपूर्ण मतदान हक़। कई युवा जो पहली बार मतदान दे रहे थे काफी खुश दिखे। लोगों का कहना […]

तैयारी पूरी, गोपालपुर में मतदान आज 12 दिसंबर को ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में मतदान की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मतदान को स्वच्छ व निष्पक्ष कराने की मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्यारहवें चरण में गोपालपुर, इस्माइलपुर व सुल्तानगंज प्रखंडों में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये मतदान निर्धारित समय पर होगा। चुनाव में कई स्तर से सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं ताकि मतदान में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो। वहीं मौके पर मौजूद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि हरेक पंचायतों में अलग -अलग थानाध्यक्षों को दंडाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड में 34529 पुरुष, 30683 महिला व छह अन्य मतदाता 122मतदान केन्द्रों में मतदान […]

कुमारी गुड़िया नें गोपालपुर में किया जनसम्पर्क, कहा याद रखें जिलापरिषद – गुड़िया – लेटबॉक्स चुनाव निशान ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद के उम्मीदवार कुमारी गुड़िया ने अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर मतदान करने को लेकर शुक्रवार को गोपालपुर प्रखंड के गोपालपुर एवं गोड़िहारी के सभी टोला में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने मतदाताओं से उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उन्हें अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर वोट मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की । शुक्रवार को प्रत्याशी के साथ अरुण सिंह, नरेश सिंह , लाल बहादुर, दुलार सिंह, उमेश सिंह, इंद्रजीत कुमार भिक्कू , अभिषेक कुमार रिक्कू , जोगेंद्र मंडल, कुंदन सिंह, मनोज सिंह, जयंत मंडल, नवीन सिंह, मिहिर सिंह, शिव शंभु सिंह, सिकंदर सिंह, चन्दन सिंह, मंगल मिश्र, प्रत्यूष सहित दर्जनों महिला […]

गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी निशा भारती नें सैदुपर, तीनटंगा एवं बुधुचक में किया जनसंपर्क, कहा प्रेशर कुकर पर करें मतदान ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद की निर्वतमान सह वर्तमान प्रत्याशी निशा भारती नें चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप पर मतदान को लेकर गोपालपुर प्रखंड के सैदुपर, तीनतंगा एवं बुधुचक में घर घर जाकर जनसंपर्क किया । मौके पर निशा भारती ने कहा कि गोपालपुर प्रखंड के मतदाता काफी समझदार हैं और निश्चित रूप से जितनी भी सरकारी योजनाएं आती है कहीं ना कहीं वह जमीनी स्तर पर कार्य होता है उनके मतदाता काफी समझदार हैं और पूर्व से ही उन्हें आशीर्वाद देते आ रहे हैं इसलिए भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा गोपालपुर प्रखंड की जनता को उन पर काफी भरोसा है और वह हमेशा विश्वास पर खरे उतरे हैं । मौके पर सैदुपर, तीनतंगा एवं बुधुचक में उनके साथ उनके कई […]

प्रचार के अंतिम दिन गोसाई गांव पंचायत पंचायत समिति उत्तरी से रिंकू देवी ने निकाली चुनावी रैली ||GS NEWS

DESK 040

आगामी अंतिम चरण में 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दिन था । प्रचार के अंतिम दिन गोसाई गांव पंचायत के पंचायत समिति उत्तरी क्षेत्र सिंधिया मकनपुर में पंचायत समिति उम्मीदवार रिंकू देवी ने चुनावी जनसंपर्क रैली निकाला । मौके पर रिंकू देवी ने कहा कि यह चुनावी जनसंपर्क रैली उनके समर्थकों के द्वारा दूसरी बार निकाला गया है इस बार गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत समिति उत्तरी से वे उम्मीदवार है और उन्हें चुनाव चिन्ह कंघा छाप मिला है । समर्थकों में काफी उत्साह है और अपने मतदाताओं को जानकारी देने हेतु उनका जनसंपर्क लगातार जारी है । वही मौके पर प्रत्याशी के पति सह प्रतिनिधि दिनकर चौधरी ने कहा कि […]