Category Archives: गोपालपुर

आदर्श ग्राम धरहरा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के नये शाखा का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम धरहरा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के नए शाखा का उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक अचिंत्य कुमार गांगुली ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक जे के जैन, जेष्ठ प्रबंधक एसके पांडे सहित कई बैंक अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने बैंक को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि बैंक आम लोगों तक पहुंचे इसके लिए नए-नए स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर स्कीम के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अन्य कई योजनाओं का लाभ अब बैंक के माध्यम से मिलना है। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक गोल्डन मंजेश सहित बैंक कर्मी आकृति कुमारी व अन्य […]

गोपालपुर के बड़ी मकन्दपुर में स्थापित कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी मकनपुर के कार्तिक स्थान में स्थापित भगवान कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा का बुधवार की संध्या ग्रामीणों ने जयघोष से गूँजतें वातारण के बीच स्थानीय गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन कर दिया । मौके पर ग्रामीण अलख चौधरी ने बताया कि विगत 18 नवंबर से भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा अर्चना प्रतिमा बिठाकर प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में की जा रही थी जिसका समापन 24 नवंबर की संध्या को किया गया । देर संध्या प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय गंगा घाट पर किया गया जहां हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे । वही मौके पर विसर्जन में मकंदपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधि सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी में अपनें ग्रामीणों के साथ सहयोग […]

गोपालपुर प्रखंड से कुल 1155 उम्मीदवारों नें दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

अंतिम चरण 11वीं चरण में 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव होना है वही इस बाबत नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में अंतिम दिवस 24 नवंबर तक कुल 1155 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है । वहीं इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालपुर ने बताया कि मुखिया पद पर 41 महिला 54 पुरुष कुल 95 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है । पंचायत समिति के पद पर 41 महिला व 53 पुरुष कुल 94 ने नामांकन दाखिल किया है ।। ग्राम कचहरी सरपंच के पद पर कुल 22 महिला व 44 पुरुष कुल 66 उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वार्ड सदस्य के पद पर 342 महिला 296 पुरुष कुल 638 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया […]

गोपालपुर के बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत से नीतू कुमारी ने मुखिया पद पर दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में आगामी 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव होना है वही पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन चल रहा है जिसमें मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला कमला कुंड पंचायत से नीतू कुमारी पति अमर यादव ने मुखिया पद पर अपना नामांकन दाखिल किया है । वही नामांकन दर्ज करने के बाद बाहर निकलने पर हजारों की. संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूल माला से नीतू कुमारी व उनके पति अमर यादव का भरपूर स्वागत किया । मौके पर नीतू कुमारी ने कहा कि उनके पंचायत में विकास कार्य लगातार जारी है और वह अपने स्तर से भरपूर विकास का कार्य करेंगीं । मौके पर नीतू कुमारी के हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे । DESK 04