Category Archives: गोपालपुर

खरीक एनएच 31 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और बाइक के टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल के टक्कर में बाइक सवार खगड़िया परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव पचखूट्टी निवासी चंद्रशेखर मिश्रा पिता स्व. महेंद्र मिश्रा उम्र 55 वर्ष ट्रक के चक्के के नीचे बाइक दब जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर जख्मी चंद्रशेखर मिश्रा को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि मायागंज में इलाज के दौरान जख्मी मोटरसाइकिल सवार चंद्रशेखर मिश्रा की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर मिश्रा मोटरसाइकिल से  नयागांव पंचखुट्टी से भागलपुर बेटी दामाद से मिलने जा रहे थे.भागलपुर मायागंज अस्पताल में मृतक का दामाद […]

ढोलबज्जा: मुखिया ने उज्जवल बाल विकास परियोजना, मरिया फाउंडेशन के तहत नि:शुल्क शिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा में, सोमवार को उज्जवल बाल विकास परियोजना, मरिया फाउंडेशन के तहत एक नि:शुल्क शिक्षण केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया अजय कुमार ने किया. केंद्र उद्घाटन के बाद मुखिया ने पहली से पांचवी कक्षा तक के करीब 40 नामांकित छात्र-छात्राओं के बीच स्लेट, पेंसिल, कॉपी, किताब व अन्य सामग्रियों का वितरण भी किया. वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया अजय कुमार ने सभी स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया है. मौके पर भागलपुर एरिया पदाधिकारी अमित कुमार, ट्रस्टी राधा कुमारी, पंचायत कॉर्डिनेटर उषा देवी, मोनू कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार व वार्ड शिक्षिका रश्मि कुमारी के साथ दर्जनों बच्चों के अभिभावक लोग उपस्थित थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया: शिक्षा सुधार बनाएं बटन दबाने का पहला आधार : रालोसपा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा सुधार, बनाए बटन दबाने का पहला आधार कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. रालोसपा पुलिस जिला नवगछिया के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आज शिक्षा का मूल उद्देश जो होनी चाहिए थी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे समाप्त कर दिया है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. इस मौके पर जिला प्रवक्ता विनय दर्शन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को नितीश कुमार के द्वारा लूट घसोट का स्थान बना दिया गया है, इसलिए आज समाज को जागरूक करने की […]

नवगछिया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक : जिलाध्यक्ष GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जदयू के अपने वर्चुअल प्लेटफार्म जदयू लाइव डाटकाम के जरिए अपना संबोधन बिहार के तमाम लोगों तक पहुंचा. इस रैली के माध्यम से नीतीश कुमार अपने शासनकाल के कार्यों को जनता के सामने रखा. मौके पर उन्होंने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अपने दल के चुनाव अभियान का बिगुल फूंका। नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में नवगछिया संगठन जिला के सैकड़ों जगहों पर निश्चय संवाद कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। मीडिया से जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि नवगछिया संगठन जिला में करीब 50000 […]

नारायणपुर के मनोहरपुर में डीलर की खाद्यान्न में जमकर मनमानी , उपभोगता नें दिया एसडीएम को आवेदन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर प्रखंड में इन दिनों डीलर की मनमानी चरम पर है। डीलर की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। प्रखंड के सभी पंचायतों में डीलर के द्वारा निर्धारित दर से ज्यादा कीमत लेकर कम वजन बिना कैश मेमो दिए उपभोक्ता को खाद्यान्न दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के द्वारा इसका विरोध करने पर डीलर साफ-साफ शब्दों में कहता है कि जो सरकारी दर है और सरकार के द्वारा जो वजन निर्धारित किया गया है उस वजन और उस दर के हिसाब से मैं खाद्यान्न वितरण नहीं कर सकता हूं क्योंकि मुझे भी टेबल मैनेज करना पड़ता है। इसलिए प्रति व्यक्ति और प्रति उपभोक्ता वजन कम देकर रूपया ज्यादा लेना ही पड़ेगा। ऐसा ही एक मामला सोमवार को […]

नौ सितम्बर से शुरू होने वाली बिहार एसटीईटी परीक्षा रास्ता साफ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए स्पष्ट किया कि बिहार में सेकंडरी/सीनियर सेकंडरी टीचर्स एलीबिजिलिटी टेस्ट 9 सितंबर से होगी। जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा ने पंकज कुमार सिंह व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार को इसपर फैसला सुनाया गया।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पूर्व में एलिजिबिलिटी टेस्ट को रद कर नए सिरे से परीक्षा लेने का निर्णय लिया था। इस निर्णय को।चुनौती देते हुए याचिका दायर कर पूर्व में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की  थी।लेकिन कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज करते हुए  नौ सितंबर से सेकंडरी/हॉयर सेकंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट लेने की अनुमति दे दी। इससे पूर्व इस परीक्षा में बरती गई अनियमितताओं के कारण […]

सीएम नीतीश ने लालू पर बोला हमला, कहा- अंदर हो कर भी अनाप-शनाप ट्वीट करते हैं GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में उतरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश ने चुनावी बिगूल फूंक दिया है। जदयू की वर्चुअल रैली के जरिए सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज को निशाने पर लिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए राजद सुप्रीमो लालू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अंदर है फिर भी बाहर में एक आदमी रख लिया है, जो दिन भर अनाप-शनाप ट्वीट करते रहता है। नीतीश ने कहा कि भला आप ही बताइए जो जेल में है, वो ट्वीट कैसे कर सकता है। इसका मतलब है कि बाहर में एक आदमी को हायर किया गया है, जो ये सब कर रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि लालू राज में जो अपराध था […]