Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर: पूर्व राष्ट्रपति स्व प्रणव मुखर्जी की मृत्यु पर शोक सभा आयोजित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – पूर्व राष्ट्रपति स्व प्रणव मुखर्जी की मृत्यु पर गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शोक सभा आयोजित कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.गौशाला रोड नवगछिया स्थित कैंप कार्यालय में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में शोक सभा आयोजित किया गया.इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि स्व मुखर्जी के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है. मौके पर जितेन्द्र प्रसाद सिंह ,राजीव चौधरी ,सुनील चौधरी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजनों की मौजूदगी देखी गई.लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में अजय कुमार सिंह के नेतृत्त्व में शोक सभा आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया .मौके वकील शर्मी,विभीषण मंडल,विनोद मंडल ,राणा कुमार आदि की मौजूदगी देखी गई. Barun Kumar Babul

गोपालपुर: रंगरा में कार्यरत मनरेगा कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

  गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोढियारी निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र ज्योति कुमार जो रंगरा प्रखंड में मनरेगा में बीएफटी के पद पर कार्यरत था की मौत सोमवार की रात को अपने आवास पर संदेहास्पद स्थिति में हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को ज्योति अपने ऑफिस में हुए पार्टी से भोजन वगैरह कर अपने घर आ कर सो गया. सुबह जब वह अपने नियत समय पर नहीं उठा तो उसकी माँ जब उसके कमरे में जगाने पहुँची तो ज्योति के मुँह से झाक व नाक से खून बहते देखा. परिजनों द्वारा ततकाल इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दी गई. गोपालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. मृतक […]

नारायणपुर: पेरियार ललई जन्म दिवस समारोह GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के नवटोलिया गांव में मंगलवार को पेरियार ललई सिंह यादव के जन्म दिवस के मौके पर ‘वर्तमान परिस्थिति को साझा करते हुए ललई सिंह यादव के विचार व संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत’ पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई. मौके पर मुख्य वक्ता सामाजिक न्याय आंदोलन और सोसलिस्ट पार्टी के महासचिव गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि ललई सिंह यादव ने बहुजन विचार व संघर्ष परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शोषितों-वंचितों को ब्रह्मणवादी मूल्यों-मान्यताओं, अज्ञानता-अंधविश्वास, जातिवाद की जकड़नों से मुक्त कराने और स्वाभिमान-सम्मान व अधिकार की भावना से लैस करने का काम जीवनपर्यंत किया. उनका साफ मानना था कि बहुजनों की मुक्ति का मार्ग धर्मशास्त्र व मंदिर नहीं है. बल्कि उच्च शिक्षा,व्यवसाय-रोजगार व उच्च […]

नारायणपुर: नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा  उद्धघाटन समारोह GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा में मंगलवार को हिंन्दी पखवाड़ा समारोह का उद्घघाटन विधालय प्राचार्य रोशन लाल ने द्विप  प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया. मौके पर  प्राचार्य ने संबोधन में राजभाषा हिंदी की दशा एवं दिशा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हिंदी भाषा निरंतर प्रगति कर रही है और आज देश ही नहीं वरन विदेशों में भी हिन्दी भाषा का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है.जिसे   15 सितम्बर तक राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए.कार्यक्रम के शुरुआत पुर्व भारत के पुर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर  उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित […]

नारायणपुर: गंगा नदी में डुबे छात्र शुभम का 36 घंटे बाद मिला शव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार के स्वर्ण व्ववसायी अनिल पोद्दार के पुत्र इंटर कक्षा के छात्र शुभम कुमार उर्फ गोलू का सोमवार की अहले सुबह नवटोलिया काली मंदिर के समीप सीढ़ीघाट के पास स्नान करने के दौरान डुबने से मौत हो गई है स्थानीय भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार,नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार सीओ अजय सरकार ने कैंप कर एनडीआरएफ की टीम एवं मछुआरे व गोताखोर की मदद से लगातार शव ढुंढने का प्रयास जारी रखा.दुसरे दिन मंगलवार को 36घंटे बाद घटनास्थल से कुछ ही दुरी पर झाड़ी में डुबे छात्र का शव मिला.शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं मधुरापुर के व्यवसाई का लगातार आना जाना लगा रहा था.मौके पर मुखिया प्रतिनिधि […]

मृतक राहुल के पिता प्रमोद मंडल ने नवगछिया पुलिस पर जताया भरोसा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि गोपालपुर – रविवार को प्रेम संग में अभिया गाँव में बीएसएफ की पत्नी शिल्पी कुमारी व सिपाही पुत्र राहुल की हत्या के मामले में मृतक राहुल के पिता प्रमोद मंडल ने बताया कि मुझे नवगछिया पुलिस पर पूरा भरोसा है. आखिर किस परिस्थिति में इस तरह की घटना हुई . यदि राहुल ने ही पहले शिल्पी की हत्या कर अपनी हत्या गोली मार कर किया तो गोली चलने की आवाज शिल्पी के घर वालों को नहीं सुनाई पडी. सुसाइट नोट में मेरे पुत्र का हस्ताक्षर भी नहीं है.उन्होंने पूरे घटना की वैज्ञानिक जाँच कर दूध का दूध पानी का पानी करने की माँग की. इधर मृतका के ससुर अभिमन्यू भारती ने कहा कि जिस तरीके से मेरे घर में […]

भागलपुर: कोरोना के डर के बीच परीक्षा हुई शुरू, शारीरिक दूरी का हुआ पालन

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: कोरोना को लेकर ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की परीक्षा पर संशय की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच संक्रमण के भय के बीच मंगलवार को इसकी परीक्षा भागलपुर के बियाडा स्थित आइओन डिजीटल में शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजे ही प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों व अभिभावकों का आना शुरू हो गया था। प्रवेश पत्र में अंकित समय से दो घंटे छात्रों का प्रवेश केंद्र पर होना था। मुख्य द्वार से करीब दौ सौ मीटर पहले ही अभिभावकों के प्रवेश का बैन कर दिया गया था। वाहनों का भी प्रवेश केंद्र के आसपास रोक दिया गया था। तीन चरण में सुरक्षा घेरे से गुजरे छात्र छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले तीन चरणों के […]