Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने की। इस अभियान में आम लोगों से अपील की गई कि वे लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्भीक तथा निष्पक्ष होकर मतदान करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर प्रभात फेरी भी निकाली, जिससे गांव में मतदाता जागरूकता फैलाने में मदद मिली। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियान मतदान के महत्व को समझाने और युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने में सहायक होंगे। DESK2025

गोपालपुर में प्रखंड शिक्षक संघ की बैठक, जिला धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपालपुर की बैठक शुक्रवार को पचगछिया प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सचिव संटू कुमार ने किया। बैठक में शिक्षकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को जिला स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर, शनिवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय, भागलपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे चाहे किसी भी स्तर, पद, पृष्ठभूमि अथवा परिस्थिति से हों, […]

NAUGACHIA :  टीएन यादव से 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव ने पुलिस को आवेदन देकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी राहुल यादव पर व्हाट्सएप पर कॉल कर 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन के बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि टीएन यादव के मोबाइल पर 28 सितंबर की रात्रि व्हाट्सएप कॉलिंग किया। गाली-गलौज करते हुए कहा कि तेरे पिता विनोद यादव एवं मिथुन यादव की हत्या किया तो क्या हुआ सभी केस में एक साल के अंदर बेल करा के बाहर आ गया। दो दिन में रुपये नहीं पहुंचा तो होटल और घर के बीच में हत्या कर देने की धमकी दी है। इसके बाद कई बार लगातार राहुल यादव […]

Noimg

हेडमास्टर के विवाद में फंसा पचगछिया विद्यालय, बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया।सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्मार्ट क्लास से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक की योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। लेकिन गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत पचगछिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में शिक्षकों के आपसी विवाद ने बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल दिया। गुरुवार को विद्यालय परिसर में अचानक विवाद उस समय बढ़ गया जब उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिभा कुमारी ने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता से 11 कक्षाओं के हैंडओवर की मांग की। विवाद गहराने पर प्रधानाध्यापिका ने प्रथम तल के दो कक्षाओं में ताला जड़ दिया। इससे लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब एक घंटे तक बरामदे में खड़े रहे और […]

Noimg

गोपालपुर में रसोइयों को मिला मध्यान्ह भोजन एवं गैस सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर के प्रांगण में रसोइयों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विभागीय आदेश एवं मध्यान्ह भोजन पदाधिकारी भागलपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व मध्यान्ह भोजन बीआरपी रंजीत मालाकार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को मध्यान्ह भोजन बनाने की सही विधि, भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके और साफ-सफाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने यह भी समझाया कि स्वच्छता और संतुलित आहार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कितने आवश्यक हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से रतन HP गैस, पूर्णिया से आए प्रशिक्षक सूरज कुमार ने रसोइयों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हे के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने गैस लीक […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा के नवगछिया नगर नयाटोला वार्ड 8 के तीन सौ मतदाता करेंगे मतदान का बहिष्कार ||GS NEWS

DESK20250

तीस वर्षों से जलजमाव व सड़क–नाली के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया नगर परिषद के नयाटोला वार्ड संख्या 8 के तीन सौ से अधिक मतदाताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या से पिछले तीन दशक से वे जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को वार्ड के सैकड़ों लोगों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सड़क और नाली नहीं बनेगी, तब तक मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ और ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए सरकार […]

Noimg

लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत ||GS NEWS

DESK 1100

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]

Noimg

NAUGACHIA : लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]

Noimg

स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञान वाटिका विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन||GS NEWS

DESK 1100

नवगछिया : देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम प्रभारी सुमित सौरभ, अनिमेष झा और रणवीर के मार्गदर्शन में छात्रों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ, “ऑपरेशन सिंदूर” और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिसमें भारत […]

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में प्रभातफेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस||GS-NEWS

DESK 1100

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में. 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितिन कुमार तथा सभी शिक्षकों की उपस्थिति में प्रभातफेरी निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में शान से तिरंगा फहराया गया। संचालक सह प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की कहानियां सुनाईं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें स्वतंत्रता के अमूल्य महत्व और उसके लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चियों ने रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई, […]