5
(1)

नवगछिया। प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपालपुर की बैठक शुक्रवार को पचगछिया प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सचिव संटू कुमार ने किया।

बैठक में शिक्षकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को जिला स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर, शनिवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय, भागलपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे चाहे किसी भी स्तर, पद, पृष्ठभूमि अथवा परिस्थिति से हों, भेदभाव से ऊपर उठकर केवल “शिक्षक” की पहचान के साथ एकजुट होकर इस आंदोलन में शामिल हों।

बैठक में प्रमुख रूप से राज्य प्रतिनिधि अनिल कुमार व युगेश कुमार, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के सचिव सुबोध चंद्र यादव, लक्ष्मी कान्त मंडल, अशोक कुमार चौरसिया, कुमार चंद्रशेखर, डॉ. शशि कान्त सुमन, पवन कुमार पंडित, जय कुमार पासवान, साकेत सौरभ, मो. मोईन उद्दीन, निर्भय कुमार झा (जिला प्रतिनिधि), संटू कुमार, जितेंद्र प्रसाद चौधरी, अनिल कुमार अनल, उत्तम कुमार, चक्रवर्ती शर्मा और बलवीर कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: