Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: सर्पदंश से युवक की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छठ्ठू सिंह टोला इस्माइलपुर निवासी गुड्डू कुमार मंडल 28 वर्ष पिता कारे लाल मंडल की मौत सर्पदंश से हो गई है. सर्पदंश से युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर इस्माईलपुर पुलिस मौके पर पहुंचे जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव के पोस्टमार्टम किया गया. परिजनों ने बताया कि बाढ़ का पानी चारों तरफ गिर जाने के कारण सोमवार की सुबह वह शौच के लिए सड़क किनारे की गया हुआ था. शौच करने के दौरान ही युवक को सांप ने काट लिया. सर्पदंश के बाद जब उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो […]

नवगछिया: संवेदक ने नहीं दिया मानदेय, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया शहर में कई जगहों पर लगा कचरे का अंबार मंगलवार को हर हालत करवाया जाएगा भुगतान – कार्यपालक पदाधिकारी नवगछिया नगर पंचायत में मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पिछले 4 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. लिहाजा नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है. गलियां और सड़कों पर कचरे का अंबार रहने से वातावरण दुर्गंध युक्त हो गया है. सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने का कारण मेहनताना नहीं मिलना बताया जा रहा है. अगस्त माह बीतने को है लेकिन अभी तक जुलाई माह का मेहनताना भी संवेदक द्वारा नहीं दिया गया है. जबकि सफाई कर्मचारियों के साथ संविदा में स्पष्ट जिक्र किया […]

नवगछिया: तेतरी में मध्य विद्यालय इंटर स्तरीय विद्यालय में प्रोन्नत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने किया विधिवत उद्घाटन नवगछिया प्रखंड के तेतरी के वार्ड नंबर छः स्थित मध्य विद्यालय को इंटर स्तरीय विद्यालय में प्रोन्नत किया गया है. सोमवार को विद्यालय का विधिवत उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा उद्घाटन किया गया. मालूम हो कि मध्य विद्यालय तेतरी में अब तक कक्षा 8 तक की ही पढ़ाई होती थी. लेकिन अब यहां पर नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कि पढ़ाई होगी. गांव में इंटर तक कि पढ़ाई शुरू हो जाने से अब गांव के बच्चों को काफी सहूलियत होगी. गांव के लोग भी खुश है. इस अवसर पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी संतोष कुमार, पंचायत के उत्तरी पंचायत समिति सदस्य सुभाष राय, वार्ड सदस्य […]

गोपालपुर: मारपीट के आपसी अलग – अलग मामलों में दर्जनों घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र डुमरिया, डिमाहा व तिनटंगा करारी गाँव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हुए. सभी घायलों का इलाज सीएचसी गोपालपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने किया. तेलिहारी डिमाहा के संजय मंडल पिता विष्णुदेव मंडल व उसकी पत्नी सविता देवी व दूसरे पक्ष के फुलची मंडल व उसकी पत्नी रीना देवी घायल हो गई. दूसरे मामले में डिमाहा गाँव की रिक्कू देवी पति शंकर साह घायल हुई. मारपीट के मामले में डुमरिया की बेबी देवी पति सुभाष हरिजन व कोमल कुमारी पिता सुभाष दास तथा तिनटंगा करारी गाँव की राधा देवी पति बुचो उर्फ बुचकन मंडल तथा दूसरे पक्ष के प्रयाग मंडल पिता स्व अनंत लाल मंडल व हरद्वार […]

नवगछिया: नही निकलेगा ताजिया व जुलूस, डीजे भी नहीं बजेगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मुहर्रम को लेकर नवगछिया थाना में हुई शांतिसमिति की बैठक नवगछिया टाउन थाना में सोमवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर विचार विमर्श किया गया. एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि लोक डॉन के मद्देनजर सरकारी गाइड लाइन पर ही मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा. इसको लेकर आयोजन समितियों को सरकारी नियमो की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि लोक डॉन को लेकर ताजिया जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, ताजिया भी नहीं निकलेगा और डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा. पूरी तरह सरकारी नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा. मौके पर नवगछिया सीओ, नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, मुख्य पार्षद […]

नवगछिया: इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह, 40 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. गंगा नदी पिछले कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड विभिन्न हिस्सों में बाढ पानी फैल गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 32.10 मीटर पर बह रही है. खतरे के निशान से गंगा नदी के ऊपर होने से इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा भयावह हो गई है. बाढ़ में इस्माइलपुर प्रखंड की 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है. हालांकि बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के बीच प्रशासन स्तर […]

नारायणपुर: पीसीसी सड़क का मधुरापुर में ग्रामीणों की मांग पर दुबारा की गई ढलाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार के वार्ड संख्या 13 में चार लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का अनियमितता को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध कर सोशल मीडिया पर डालकर नाराजगी जाहिर की थी जिसे प्रभातखबर ने प्रमुखता से ग्रामीणों की मांग को रखा था. अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद उपप्रमुख अशोक कुमार यादव की पहल पर संवेदक द्वारा ग्रामीणों की मॉग पर दुबारा ढलाई कर आम जनता को संतुष्ट किया जिसको लेकर मो.मुन्ना अली, सिकंन्दर ठठेरी, कैलाश भगत, देवानंद प्रसाद, त्रिशूल झा,छोटु चौरसिया सदय कुमार रमेश पोद्दार सहित अन्य ने सराहना की. Barun Kumar Babul