Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर के अमरपुर में अतिक्रमण हटाने को मिला 6 दिनों का अल्टीमेटम ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड के अमरपुर में सड़क को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद व आरओ आमिर हुसैन दलबल के साथ पहुंचे.जैसे ही जेसीबी से मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई तो जेसीबी के पाइप फट गया.जिस कारण जेसीबी खराब हो गई.हालांकि छत का थोड़ा सा हिस्सा ही टूट पाया.उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग जुट गये और प्रशासन के लोगों से बहस करने लगे.ग्रामीणों ने आरोप सरकारी अमीन पर आरोप लगाया की शाम के समय मापी कर दिया था. किसी को मापी का नोटिस भी नही दिया था.सड़क पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के कुमार गौरव के शिकायत पर अतिक्रमण मुक्ति की कार्रवाई की जा रही है.सड़क पर सुबोध चौधरी का घर […]

Noimg

जलसा-ए-दस्तार बंदी से लौट रहे युवक को अज्ञात हाइवा ट्रक ने मारा धक्का, मौके पर ही हो गयी मौत || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर नारायणपुर बस स्टैंड चौक पर गुरुवार की अहले सुबह एक अज्ञात ट्रक के धक्के से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भवानीपुर ओपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि मृतक खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के मरैया इस्लामपुर निवासी मो अलाउद्दीन का पुत्र आफताब है. जानकारी मिली है कि मधुरापुर गांव में बुधवार की रात दस्तारबंदी का आयोजन किया गया था. आफताब अपने ग्रामीण मो अख्तर और एक अन्य युवक के साथ […]

Noimg

राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया बालक व बालिका टीम घोषित || GS NEWS

DESK 040

बालक टीम की कमान अजीत को बालिका टीम की कमान साक्षी को बिहपुर – बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधुवनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 4 से 6 मार्च तक महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह महाविद्यालय श्रीसबपाहि,पंडौल (मधुवनी) में आयोजित होने वाली 29वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(बालक/बालिका) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला बालक व बालिका वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है.टीम की घोषणा करते हुए बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई बालक वर्ग की टीम इस प्रकार है: अजीत कुमार(कप्तान),बिट्टू कुमार (उपकप्ता ), आशीष कुमार उर्फ सन्नी,गुलश कुमार,पुष्कर कुमार,सूरज कुमार,मन्नू कुमार कुमार,अमर कुमार व मिथुन कुमार हैं.प्रशिक्षक- मुकुल कुमार व प्रबंधक- मो. […]

Noimg

जबरदस्ती रंग लगाओगे, सीधा जेल जाओगे ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- बुधवार को बिहपुर थाना परिसर में होली एवं शबे बरात को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक अध्यक्षता बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया. बैठक थानाध्यक्ष ने सभी से अपील कर के कहा कि होली एंव शबे बरात पर्व शान्ति पूर्ण मनाए. होली में शरारती तत्व एवं हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. होली में डीजे पर डांस करना मुश्किल में डाल सकता है. होली में जबरदस्ती रंग ना लगाएं. शबे बरात में किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं. अगर किसी प्रकार का कोई दिक्कत हो तो तुरंत थाना को सूचित करें. पुलिस की गश्ती गाड़ी क्षेत्र में लगातार गश्ती करती रहेगी. इस बैठक में जिप मोइन राइन, महंत नवल […]

Noimg

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गणित व विज्ञान मेले का हुआ आयोजन || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बिहपुर प्रखंड के कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे में गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया ।इस कार्यक्रम में गणित और विज्ञान क्लब के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान किए।मेला में गणित और विज्ञान से संबंधित पंद्रह स्टॉल लगाए गए। जहां बच्चे संबंधित वैज्ञानिक गतिविधि से बच्चों और आगंतुक अतिथियों को उसके बारे में अवगत कराया.प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने बताया कि इस मेले का मकसद बच्चों में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है.वर्ष 2023 के. लिए विज्ञान दिवस का थीम वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान रखा गया है.कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका मो फैजी इमाम,कुमारी निशा भारती,रीना कुमारी ,प्रियंका […]

Noimg

शिक्षण अधिगम सामग्री से बच्चे सहजता से पाठों को समझते जाते है ,बिहपुर बीआरसी में लगा टीएलएम मेला || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – सोमवार को बिहपुर बीआरसी परिसर में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन बीईओ कुमारी निर्मला व बीडीओ सतीश कुमार ने किया।इस मेले में प्रखंड के एक से पांच तक के सभी विद्यालय के शिक्षकों ने अपने शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ भाग लिया था।बीडीओ व बीईओ ने बारी -बारी से सभी स्टॉल पर जाकर विस्तृत जानकारी लिये.उसके बाद बीईओ कुमारी निर्मला ने बताया शिक्षण अधिगम सामग्री से बच्चे आसानी से पाठ समझ जाते है. इस मेले में दस सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का चयन जिलास्तरीय टीम व कमिटी के सदस्य अनिल कुमार दीपक ,मसलेहउद्दिन व रवि कुमार के द्वारा किया गया.जिसमें प्राथमिक विद्यालय जबदर टोला औलियाबाद ,मवि पछियारी टोला औलियाबाद ,कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे ,मवि रेलवे कॉलोनी बिहपुर […]

Noimg

बिहार पुलिस दिवस के कार्यक्रम के दौरान एक तरफ पुलिसकर्मियों को पढ़ाया जा रहा था आचरण का पाठ, दूसरी तरफ सोते पाए गए पुलिसकर्मी || GS NEWS

DESK 040

बिहार पुलिस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को वेब कास्टिंग के माध्यम से सभी थानों और जिला मुख्यालयों में दिखाया जा रहा था। जिसमें बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी सहित बिहार के मुखिया नीतीश कुमार आदि मौजूद थे। जिस कार्यक्रम का वेब कास्टिंग के माध्यम से नवगछिया एसपी कार्यालय में भी दिखाया जा रहा था। जिसमे नवगछिया एसपी, एडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी सहित सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बिहार पुलिस को आचरण का पाठ पढ़ा रहे थे। लेकिन नवगछिया एसपी कार्यालय में वेब कास्टिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी को कुर्सी पर सोते हुए देखा गया। उक्त पुलिसकर्मी एसपी कार्यालय में कार्यरत है और इन महाशय का नाम सरदार है। मीडियाकर्मियों ने उक्त पुलिसकर्मी […]

Noimg

बभनगामा में बिहार पुलिस दिवस पर कबड्डी खेल का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – रविवार को उच्च विद्यालय बभनगामा के प्रांगण में बिहार पुलिस दिवस के मौके पर एक दिवसीय बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाकार्यक्रम की शुरुआत किलकारी भागलपुर के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, कथक समूह नृत्य, डी एस फोर डांस एकेडेमी के रोहित कुमार के द्वारा भरत नाट्यम और आदर्श सर्वोदय शिक्षा मंदिर के प्रेरणा कुमारी के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया.उसके बाद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम आदि मौजूद थे.इस मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा पुलिस प्रशासन आपके साथ है और आप भी पुलिस का सहयोग करेंगे तो सामाजिक […]

जयरामपुर में मारपीट का मामला दर्ज || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के जयरामपुर मंजेश कुमार ने बिहपुर थाने में मारपीट कर घायल कर देने की मामला बिहपुर थाना में दर्ज कराया है.जिसमें उसने केदारनाथ झा ,निर्मल कुमार व पारस कुमार को नामजद आरोपी बनाया है.अपने आरोप में बताया की में 24 फरवरी को अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था .में अपने जमीन पर एक पौधा लगा रहा था.इसी दौरान उपरोक्त नामजद हाथ में लिये लाठी ,लोहे के रड व देशी कट्टा के बट से मारकर कर घायल कर दिया और मेरे जेब से 5000 रुपया छीन लिया.वहीं हल्ला होने पर मेरा भाई सागर कुमार व मेरी मां बचाने आई.तो उसको भी पीट कर घायल कर दिया.पुलिस मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं . DESK […]