Category Archives: बिहपुर

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने मामले का नामजद प्रिंस को पुलिस ने दबोचा || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कुल्हाड़ी से घायल कर देने के नामजद को दबोच लिया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार है.ज्ञात हो की 6 फरवरी को विक्रमपुर निवासी अरविंद यादव के 19 वर्षीय पुत्र छोटू यादव को मकई स्प्रे कर घर लौटने के दौरान कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर देने मामले में घायल छोटू के फर्द बयान पर केस दर्ज किया गया था.जिसमें सोनवर्षा के प्रिंस कुमार ,कन्हैया कुमार व प्रिंस के पिता नंदू चौधरी को नामजद किया था।पुलिस दोनों नामजदों को गिरफ्तार करने को छापेमारी कर रही है. DESK 04

Noimg

दयालपुर में बिहार पुलिस दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को झंडापुर ओपी पुलिस ने प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई में बिहार पुलिस दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया.वहीं दयालपुर के वार्ड नंबर 6,7.8 में लोगों से जनसंवाद कर जागरूक किया. इस मौके पर लोगों से कहा अफवाहें से बचें.किसी भी घटना व सूचना को भली भांति जांच परख कर ही विश्वास करें या फॉरवर्ड करें. मद्यपान से बचें।.नशा सहेत ,परिवार व समाज के नुकसानदायक व दंडनीय अपराध है. भीड़ तंत्र का हिस्सा ना बने. उन्होंने सभी वार्ड के लोगों को वाडस्प पर गुर्प बनाकर लोगों को जोड़ा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी कहा .इस मौके पर दरोगा योगेश कुमार सहित तीनों वार्ड के लोग मौजूद थे. DESK […]

Noimg

झंडापुर पुलिस ने बिहार पुलिस दिवस पर मोटरसाइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – सोमवार को झंडापुर ओपी पुलिस ने प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई में बिहार पुलिस दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया.वहीं झंडापुर शेखटोला वार्ड नंबर एक में लोगों से जनसंवाद कर जागरूक किया. इस मौके पर लोगों से कहा अफवाहें से बचें.किसी भी घटना व सूचना को भली भांति जांच परख कर ही विश्वास करें या फॉरवर्ड करें.मद्यपान से बचें.नशा सहेत ,परिवार व समाज के नुकसानदायक व दंडनीय अपराध है। भीड़ तंत्र का हिस्सा ना बने. यातायात नियमों का पालन करें.इस मौके पर दरोगा योगेश कुमार ग्रामीण मो.फूलो सहित कई लोग मौजूद उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

दाता मांगनशाह उर्स संचालन कमिटी का हुआ गठन || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- रविवार को मिल्की स्थित सैयदना हज़रत दाता मंगनशाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक को लेकर उर्स ईन्तेजामिया कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.वहीं बैठक की अध्यक्षता नाईब सदर मो.इरफान आलम ने किया.वहीं बैठक में सर्वसम्मति से उर्स संचालन कमेटी का गठन किया गया.उर्स संचालन कमिटी में जिला परिषद सदस्य मोईन राईन,उपप्रमुख इनामुल,पेक्स अध्यक्ष रबुल हसन, मुखिया सलाउद्दीन,सरपंच रियाज़ अंसारी,मो. गुफरान,मो.जाबेद पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला ,असलम मास्टर,बदरुद्दीन खलीफा,शेख मोकिम को शामिल किया गया.वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मजार परिसर कब्रिस्तान में लकड़ी -पलंग वगैरह का दुकान नहीं लगेगा.साथ ही मजार शरीफ के निचे पक्की पर पूरव,पश्चिम,व दक्षिण की ओर किसी भी तरह का कोई दुकान नहीं लगेगा यह सभी निर्णय बैठक में आम […]

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा ब्रजलेश्वरधाम ,दूसरे दिन भी जलार्पण का सिलसिला जारी ,पूजा के बाद शिवभक्त लोग जमकर उठा रहे है मेले का लुफ्त||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा ,भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.वहीं रविवार को दूसरे दिन भी अंग प्रदेश के गौरव बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में अहले सुबह से श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों द्वारा जलार्पण का सिलसिला शाम तक जारी रहा. इस दौरान मां पार्वती , मां काली , विश्वकर्मा बाबा , बजरंग बाबा , ठाकुर जी एवं नन्दी महराज को भी जल अर्पित किया.इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर -हर महादेव , ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजता रहा.वहीं मेला कमिटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी , कोषाध्यक्ष सह पंसस पंसस विमल शर्मा ,सचिव श्याम राय समेत गोपाल चौधरी,विलास कुंवर ,आशुतोष चौधरी ,डब्लू राय एवं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत […]

Noimg

भ्रमरपुर में भी निकली शिव बारात || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में से शिव पार्वती पार्वती की झांकी के साथ विशाल बारात शोभायात्रा निकाली गई. शिवरात्रि व्यवस्था समिति के सदस्य मनोहर झा ने कहा कि यह शोभायात्रा भ्रमरपुर, जयरामपुर, वीरबन्ना, चकरामी होते हुए फिर भ्रमरपुर पहुंची. रात में भोले बाबा का श्रृंगार पूजा एवं विवाह पूजन किया गया. आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि लगभग 200 वर्षों से यह प्रथा चलती आ रही है. बारात में भ्रमरपुर के ग्रामीण के अलावा आसपास के गांव के भी लोग भी शामिल होते हैं. इस अवसर पर राकेश झा, नवनीत झा, कार्तिक मिश्र, सन्नी झा, विशाल कुमार, आशीष झा, सुधांशु, कनैह्या, संजीव, छोटू सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे. DESK 04

Noimg

घर से भागा किशोर पटना में मिला ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गांव से 16 फरवरी को एक 17 वर्षीय किशोर अनिमेष कुमार उर्फ लव कुमार के घर से भाग जाने का मामला सामने आया था. जिसको लेकर पिता लक्ष्मण कुमर ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। वही बिहपुर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिमेष का साइकिल रजिस्ट्री ऑफिस के पास से बरामद किया।साइकिल मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया.वहीं अनिमेष ने 18 फरवरी को सुबह 5 बजे अपने चचेरे भाई को इंस्टाग्राम के माध्यम से सूचना दी की वह भटक कर पटना पहुंच गया है.जिसके बाद किशोर को पटना जंक्शन से परिजनों द्वारा बरामद कर लिया गया. DESK 04