Category Archives: गोपालपुर

Noimg

नवगछिया: कहानी सरफिरे आशिक की – पति से बात करने पर राहुल ने कर दी शिल्पी की हत्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – गोपालपुर के अभिया गांव में बीएमपी जवान की पत्नी शिल्पी कुमारी की हत्या और सरफिरे आशिक राहुल की आत्महत्या मामले में पूरी कहानी साफ हो जाने के बाद राहुल का सुसाइड नोट की हू ब हू कापी सामने आयी है. सुसाइड नोट को पढ़ने पर पता चलता है कि शिल्पी कुमारी के प्रेम में राहुल पागलपन ही हद तक पहुंच गया था. उसने आत्महत्या के कारणों का जिक्र करते हुए कहा है कि वह भाभी से बहुत प्यार करता था और वह भी उससे प्यार करती थी. भाभी किसी से बात भी कर ले तो उसे गुस्सा आ जाता था. पिछले दिनों वह भैया से बात करती थी और उसका फोन नहीं उठती थी. इसी कारण से उसने […]

गोपालपुर: रंगरा ब्लॉक के मनरेगा कर्मी की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोढियारी निवासी रंगरा ब्लॉक के मनरेगा कर्मी ज्योति कुमार की मौत के मामले में उसके छोटे भाई विशु कुमार के आवेदन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को मनरेगा कार्यालय में कार्य की व्यस्तता के कारण लेट तक काम करने के कारण रंगरा ब्लॉक के नवनिर्मित भवन में स्थित पीआरएस के आवास पर भोजन की व्यवस्था की गई थी. भोजन के बाद सभी कर्मी अपने -अपने घर चले गये. रंगरा मनरेगा कार्यालय नें मात्र एक कर्मी मौजूद थे. जिसने बताया कि हमलोग भोजन के बाद अपने -अपने घर चले गये. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर […]

नवगछिया: राजद समर्थकों ने ठाना तेजस्वी को सीएम बनाना GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत कमलाकुंड, डिमाहा, कालिंदीनगर व लतरा सहित अन्य पंचायतों में जाकर राजद समर्थकों ने बूथ स्तरीय कमेटी को लेकर बैठक किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा नेता शैलेश यादव, आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. मोहिद्दीन सहित कई राजद समर्थक उपस्थित हुए. वहीं बैठक में कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने और बिहार के विकास के लिए राजद को सत्ता में लाने के लिए घर-घर जाकर जनता जनार्दन से मिलने का निश्चय किया. Barun Kumar Babul

नवगछिया शहर में दूर संचार व्यवस्था का बुरा हाल, बीएसएनएल का नंबर है तो नहीं लगेगा

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल में बीएसएनएल मोबाइल का बुरा हाल है. अनुमंडल में पिछले एक वर्ष से मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने की समस्या आम हो गई है. लिहाजा बीएसएनएल यूजर घटते जा रहे हैं. लचर व्यवस्था के कारण नवगछिया अनुमंडल में पांच फीसदी लोग भी बीएसएनल सिम का उपयोग नहीं कर रहे हैं. जो बीएसएनल सिम का उपयोग कर भी रहे हैं उनके लिए भी लचर व्यवस्था जी का जंजाल बना हुआ है. जबकि नवगछिया अनुमंडल में 12 बीटीएस टावर है. जिसके मेंटेनेंस में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. फिर भी अनुमंडल में हरेक जगह से लोगों की शिकायत आ रही है. नवगछिया शहर में काम नहीं करता है बीएसएनएल सिम पिछले वर्ष मई माह में आई आंधी पानी […]