Category Archives: नवगछिया

जीविका दीदियों ने रंगोली में रंग भरकर दिया लोकतंत्र में सभी लोगों की भागीदारी का संदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 157- सुल्तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड में जीविका दीदियों ने विभिन्न रंगों से रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि जिस प्रकार रंगोली में विभिन्न रंगों के गुलाल भरे जाते हैं उसी तरह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सभी नागरिकों की महती भूमिका होती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी जाति-धर्म, अमीर-गरीब, महिला-पुरुष, बूढ़े-जवान और समाज के सभी तबके की सक्रिया भागीदारी जरूरी है। तभी रंगोली की तरह ही हमारा लोकतंत्र भी आकर्षक और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने निश्चित मतदान […]

मतदाताओं को प्रेरित करने वाले नारों से गूंज उठा गांव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ‘‘वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं‘‘ और ‘‘महिला मतदाता बढ़ाएं भागीदारी, लोकतंत्र में निभाएं जिम्मेदारी‘‘ जैसे नारों से पूरा ओगरी गांव गूँज उठा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने एक स्वर में नारे लगाए, जिससे पूरे ओगरी पंचायत में मतदान का संदेश गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं। DESK2025

गोपालपुर में PK का शक्ति प्रदर्शन, कहा – 35 सालों से नेताओं ने बना दिया मजदूरों का बिहार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव के दौर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को भागलपुर जिले में जोरदार चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया। बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में रोड शो कर उन्होंने जनसंपर्क अभियान को धार दी और स्थानीय प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। प्रशांत किशोर के साथ बिहपुर से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पवन चौधरी और गोपालपुर से मानकेश्वर सिंह भी पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे। नवगछिया कदवा के मिलन चौक, बिहपुर के वशिष्ठ पेट्रोल पंप सहित कई स्थानों पर लोग बड़ी संख्या में PK के स्वागत के लिए उमड़े। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका काफिला रोडशो की शक्ल में जहां-जहां पहुंचा, वहां चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। भारी […]

भागलपुर विद्यालय ताइक्वांडो टीम पटना के लिए रवाना, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी दम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर विद्यालय ताइक्वांडो टीम बुधवार को भागलपुर से पटना के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला का नाम रोशन करने को तैयार हैं। टीम के प्रभारी एवं कोच के रूप में मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, ज्योति कुमारी, रवि रंजन, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और तान्या वात्सल्य शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। टीम को रवाना करने के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, महिला जिला कोच मोनी कुमारी, कार्यालय प्रभारी सतीश चंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह […]

नवगछिया अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: अधिवक्ता संघ नवगछिया के द्वारा बुधवार को संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगरा के निवासी दिवंगत अधिवक्ता अवधेश पासवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। गौरतलब है कि दिवंगत अधिवक्ता अवधेश पासवान का निधन 24 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से हो गया था। उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथी के सम्मान में खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। इस दौरान अधिवक्ता ललन मंडल ने भावुक होते हुए कहा कि अधिवक्ता अवधेश पासवान हमारे बीच एक अभिभावक के […]

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ई०वी०एम० के द्वितीय रैंडमाइजेशन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होता है। इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये ईवीएम को यादृच्छिक (रैंडम) रूप से ‘मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केंद्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है। सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रिप्लेसमेंट के रूप में किया जाता है। द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया ‘भारत निर्वाचन आयोग’ के इभीएम मैनेजमेंट सिस्टम ईएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाती है। ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित हैं, जो […]

तिलकामांझी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में लाखों की चोरी, इनवर्टर-बैटरी से लेकर मोटर तक गायब ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर सहित कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सावधानीपूर्वक चोरी कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना दीपावली के दौरान विश्वविद्यालय में हुई 10 दिनों की छुट्टियों के बीच अंजाम दी गई। केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी आनंद कुमार झा ने बताया कि लंबे अवकाश के कारण पुस्तकालय बंद था, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अब तक पुस्तकालय में इस स्तर की कोई चोरी नहीं हुई थी। यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए […]

सड़क हादसे में घायल मासूम की मौत, दिवाली पर मौसी के घर घूमने आई थी बच्ची ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले निवासी रघुवीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिवाली के अवसर पर खुशी अपने माता-पिता के साथ नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके में स्थित मौसी के घर घूमने आई थी। घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु मायागंज […]

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ ||GS NEWS

DESK20250

गोसाई गाँव गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब नवगछिया। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन सोमवार सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। जिले के विभिन्न गंगा घाटों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में भी भगवान भास्कर की उपासना की। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गाँव गंगा घाट पर सोमवार की सुबह आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। भोर होने से पहले ही व्रतधारी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घाट पर पहुँच गईं। सिर पर पूजा के डाले और हाथों में सूप लिए, महिलाओं की श्रद्धा और भक्ति देखते ही बनती थी। व्रतधारियों ने सूर्यदेव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के कल्याण […]

देवर की मौत के सदमे में भाभी की मौत, रुपये के विवाद में हुई थी हिंसक मारपीट ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार से दो मौतों की दर्दनाक घटना सामने आई है। बीते शनिवार को हिंसक मारपीट में घायल हुए विवेकानंद सिंह उर्फ़ बिक्खी सिंह (उम्र 50 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, देवर की मौत की खबर सुनते ही सदमे में उनकी भाभी निर्मला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति पांडव सिंह की भी रविवार को मौत हो गई। दोनों की मौत से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को विवेकानंद अपने सगे भाई मुनमुन सिंह और चचेरे भाई अरुण सिंह के साथ नगरपारा निवासी बंटी मंडल के घर बकाया 70 हजार […]