Category Archives: नारायणपुर

जेपी काँलेज में शोक सभा आयोजित  || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के  जेपी काँलेज नारायणपुर में शनिवार को प्राचार्य डा. राजवंश यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई.जिसमें दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर  स्व. विनोदानंद झा,इतिहास विभाग स्व.डा. श्री कृष्ण मिश्र एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्व. शंभु चौधरी के दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.तथा उनके परिजनों के प्रति महाविद्यालय परिवार द्वारा संवेदना प्रकट की गई.मौके पर डा. आर.के. श्रीवास्तव, डा. जे सिंह, प्रो. शेलेंद्र, डा. महतो, डा. रीतिका, डा. राजीव, सुमन, उग्रमोहन,कुमोद,मिथिलेश,पवन आदि मौजूद थे. DESK 04 B

ट्रक व उजला कार में टक्कर होने पर एक की मौत, चालक सहित चार जख्मी  || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बलहा पूरब पास एन एच 31 सङक पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे ट्रक व उजला इंडीभर की टक्कर में मारूति सवार एक की मौत व चार जख्मी हो गये. सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस व ग्रामीण ने सभी जख्मी को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया. जहां एक सवारी कहलगांव चौधरी टोला निवासी संजय कुमार वर्मा 47 बर्षीय को डाॅक्टर विनोद कुमार ने मृत घोषित किया.शेष चार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घायल में भागलपुर माॅल मालिक किशोर सिंह 52 बर्ष, गौतम कुमार सिंह नाथनगर 45 बर्ष, राजकिशोर झौआकोठी 36 बर्ष, अन्नु प्रसाद भागलपुर 42 बर्ष है. सभी पांचों भागलपुर […]