Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर पर पड़ोसी का हमला,वीडीओ वायरल||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर: रविवार की शाम करीब पांच बजे बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड 12 में एक व्यक्ति द्वारा पड़ोसी के के घर में शेड को क्षतिग्रस्त करने वीडीओ वायरल हो रहा है।जिसमें पड़ोसी अपने घर की छत से दूसरे के घर पर लगे चदरा को बांस से क्षतिग्रस्त करते हुए गिराने की कोशिश कर रहा है।यही नहीं जब से उसे एेसा करने से मना किया जाता है तो उस व्यक्ति के साथ साथ उक्त घर की महिलाएं भी गालीगलौज व पत्थरबाजी भी करने लगती है। इस घटना को देकर पीडित रिटायर्ड रेलकर्मी मो.मुख्तार ने बिहपुर थाना में आवेदन दिया है।जिसमें मो.इरशाद,शेख निशा,खतीजा खातून,मो.अमरूल की पत्नी व मो.निसार की पत्नी को नामजद किया है।इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया मामले […]

लत्तीपुर जमालदीपुर में वृद्ध आया 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में, दर्दनाक मौत ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर: खरीक थानाक्षेत्र के लत्तीपुर जमालदीपुर निवासी वयोवृद्ध कपिलदेव उर्फ कापो मंडल 67 वर्ष की मौत शनिवार की रात पौने 12 बजे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध कापो मंडल अपने घर के सामने ठेला पर सोया हुआ था। इसी बीच 11 हजार बिजली का तार तेज हवा के करण टूटकर उनके बदन पर गिर गया । जिस कारण कापो मंडल की मौत हो गई। इस बारे में खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया है। इधर वृद्ध कापो मंडल की मौत पर परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले दहाड़ मारकर रोते हैं। आसपास के लोग […]

15 दिन से लापता युवक का नहीं मिल रहा कोई सुराग ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर: बीते तीन जून को बिहपुर रेलवे प्रतीक्षालय के पास से लापता हुए प्रखंड के जमालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार दास का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।काफी खाेजबीन करने के बाद रेलवे जीआरपी थाना में जानकारी देने के बाद लापता व्यक्ति की मां परमेश्वरी देवी ने झंडापुर ओपी में अपने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।बताया गया है कि अजय मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर व बीमार भी है।जो पटना में आयाेजित कबीर महोत्सव सह पान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन जून को बिहपुर रेलवे स्टेशन आया था।लोगों ने उसे अंतिम बार उसी दिन बिहपुर रेलवे के प्रतीक्षालय में देखा था।वह उसी दिन से लापता है।स्वजन उसकी खोज में जहां तहां […]

Noimg

बिहपुर थानाध्यक्ष को नवगछिया एसपी ने नकद राशि से किया पुरस्कृत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिले के टाप टेन अपराधियों की सूची में शामिल प्रखंड के लत्तीपुर निवासी मोस्टवांटेड अपराधी पप्पू यादव व सकला यादव की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कोनवगछिया पुलिस जिला एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुरस्कृत किया है।दोनो अपराधियां पर बिहपुर,खरीक व नदी थाना में हत्या,लूट,अपहरण,रंगदारी,हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य संगीन मामले के केस दर्ज हैं।एसपी श्री सरोज ने अपराधी पप्पू यादव की गरफ्तारी टीम की अगुवाई कर रहे बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सौ रूपये के अलावा पीटीसी. विद्यानंद तिवारी,सिपाही विनीत कुमार विवेक,अनिरूद्ध कुमार,त्रृतुराज सिंह व मु.मुस्ताक अली को पांच-पांच सौ रूपये से पुरस्कृत किया है।जबकि अपराधी सकला को दबोचने वाली टीम में शामिल बिहपुर थानाध्यक्ष को 25 सौ रूपया,पुअनि सुजीत कुमर शर्मा को […]

Noimg

25 को होगी मड़वा में मंदिर व पूजा कमेटी की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-प्रखंड के मड़वा बज्रलेश्वरनाथ धाम में चार जुलाई से शुरू होने वाले सावन बहार महोत्सव के लिए मड़वा में मंदिर सह पूजा कमेटी की बैठक 25 जून को होगी। बैठक में सावन बहार महोत्सव के आयोजन की तैयारी व उसके सुचारू संचालन को लेकर विचार कर जरूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में कमेटी व मेला अध्यक्ष मनोहर चौधरी मेला,श्यामसुंदर राय सचिव,विमल शर्मा कोषाध्यक्ष समेत गोपाल चौधरी,डब्लू राय,चंदन चौधरी,अजीत कुमर,विजय राय,संजय राय,किसो राय,रूपेश रूप,ब्रजेश चौधरी,सुधीर पासवान,मनीष चौधरी व संजय पंडा आदि समेत ग्रामीण व नवयुवक मौजूद रहेगें। बता दें कि सावन माह की रविवार की देर रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु अगुवानी सुल्तानगंज से जल भरकर 40 किमी नंगे पांव पैदल चलकर सोमवारी की सुबह मड़वा बज्रलेश्वरनाथ धाम पहुंच कर […]

Noimg

बिहपुर उपप्रमुख ने बिजली एसडीओ दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाके में बिजली की बार बार ट्रिपिंग व कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गा है।पूरे प्रखंड के लोगों की इस समस्या को बिजली विभाग की अर्कमण्यता भीघण जन समस्या पर संज्ञान लेते हुए बिहपुर प्रखंड उप प्रमुख एनामुल ने शुक्रवार को बिहपुर में विद्याुत अवर प्रमंडल एसडीओ को आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि उक्त समस्या का अगर अगले पांच दिन में निदान नहीं किया गया तो आपके कार्यालय के समक्ष इलाके बिजली उपभोक्ताओं के साथ ध्ररना-प्रदर्शन व आमरण-अनशन करेगें।जिसकी सारी जवाबदेही विभाग की होगी।इलाके के लोग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की समस्या पर चुप्पी पर भी काफी गुस्से व आक्रोश में हैं। DESK 04