Category Archives: बिहपुर

Noimg

हरिओ में शहीद तिलकामांझी के जयंती पर किया याद || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- हरिओ के अंबेडकर चौक पर शनिवार को महान नायक जबरा पहाड़िया अर्थात अमर शहीद तिलकामांझी का जन्मदिन हरिओ गांव के अंबेडकर चौक पर मनाया गया.इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।इस पर मौजूद सामाजिक न्याय आंदोलन,बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने तिलका मांझी के जीवन संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि तिलका ने हमेशा से ही अपने जंगलो को लुटते और अपने लोगों पर अत्याचार होते हुए देखा था। तिलकामांझी राष्ट्रीय भावना जगाने के लिए भागलपुर में स्थानीय लोगों को सभाओं में संबोधित करते थे। जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों को देश के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित करते थे।13 जनवरी 1785 को उन्हें एक बरगद के पेड़ से […]

गौरीपुर के युवक को गोलीमार कर घायल करने मामले के नामजद आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शनिवार को बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर घर में छुपे छोटू कुमार को गोलीमार कर घायल कर देने मामले के नामजद आरोपी को धर दबोचा।जैसे ही पुलिस पहुंची तो नामजद दो- तीन घर फांद कर भागा.लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार साकिन गौरीपुर है.बता दें की 27 अक्टूबर की शाम प्रखंड के लत्तीपुर दक्षिण पंचायत वार्ड सात निवासी सचितानंद ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र छोटू ठाकुर को गोली मार घायल कर दिया. युवक को कमर के नीचे गोली मारी जो जांघ से बाहर निकल गई।कट्टे के बट से सिर पर मारा था।जिस कारण युवक घायल हो गया था.अस्पताल में घायल युवक ने बताया मैं दुर्गा मंदिर से आरती लेकर […]

Noimg

पंडित दीनदयाल एक नाम ही नही बल्कि एक विचार हैं || GS NEWS

DESK 040

हरिओ में दो कमरे व बरामदा का विधायक ने किया शिलान्यास बिहपुर – शनिवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिओ -महेशपुर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी की अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर उनके तैल चित्र पर बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप समेत मुखिया सुशीला देवी ,ने पुष्प अर्पित किया. वही वक्ताओं ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक नाम ही नही बल्कि एक विचार हैं .जो आज के युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है.श्री उपाध्याय का जीवन चरित्र आज के समय में भी प्रासंगिक है. इस पुण्यतिथि के मौके पर सच्चिदानंद सिंह […]

जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट में खगड़िया ने पटना को हराया || GS NEW

DESK 040

बिहपुर – शनिवार को प्रखंड के रेलवे मैदान लत्तीपुर में इंटर स्टेट ड्यूज बॉल टी 20 जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल पटना व खगड़िया के बीच खेला गया.वहीं टॉस पटना ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.पटना की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 98 रनों का स्कोर खड़ा किया.जिसमें रौशन 21 व गौरव ने 12 रनों का योगदान दिया.खगड़िया के पंकज व लालन ने तीन -तीन विकेट चटकाया. वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया ने एक विकेट खोकर 11.5 ओवर में 99 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया.इस तरह खगड़िया ने 9 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया.खगड़िया के बल्लेबाज सत्या ने 78 व ललन ने 14 रनों का योगदान दिया.इस मैच […]

Noimg

मड़वा में महाशिवरात्रि को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को गंगा व कोसी के बीच अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वर नाथ परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर मेला कमिटी एंव ग्रामीणों ने बैठक की जिसकी अध्यक्षता मेला कमिटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी व संचालन रुपेश कुमार रूप ने किया.बैठक में रमजानकी ठाकुरबाडी के महंथ राजेंद्र दास जी महाराज ,झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दरोगा योगेश कुमार भी मौजूद थे.बैठक में बताया गया की 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है. जिसको लेकर बाबा भोलेनाथ का भव्य बारात मंदिर परिसर से निकाला जाएगा.जो मड़वा ,सहोडी व जमालपुर गांव घूमते हुये मंदिर पहुंचेगा.जहां बाबा भोले का विवाह मां पार्वती से होगी.जिसे देखने इलाके से काफी संख्या से शिवभक्त पहुंचेंगे.वहीं और […]

Noimg

21सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने दिया धरना || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने अपने 21सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शांति देवी व संचालन सचिव चंदन देवी ने किया.वहीं धरना में बताया की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा देते हुये ग्रेड सी व ग्रेड डी में समायोजितकिया जाय,सेविकाओं को 25हजार व सहायिका को 18हजार प्रतिमाह मानदेयराशि दी जाय ,सेविका व सहायिका का कार्य अवधी आठ घंटे निर्धारित किया जाय आदि समेत अन्य कई मांग शामिल है.वहीं सेविकाओं ने जमकर नारा भी लगाया.वही दर्जनों सेविका व सहायिका शामिल थी. DESK 04

जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट सेमीफाइनल में कटिहार ने लत्तीपुर को हराया || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के लत्तीपुर रेलवे मैदान पर शुक्रवार को इंटरस्टेट जयहिंद ड्यूज बॉल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कटिहार व लत्तीपुर के बीच खेला गया।लत्तीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 19.2 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गया.जिसमें नोटिस 40 व विरन ने 21 रनों का योगदान दिया. वहीं कटिहार की ओर से हर्ष ने 4 व सागर ने 3 विकेट चटकाया. वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कटिहार ने 18 वें ओवर में 120 रन बनाकर आठ विकेट से यह पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया.जिसमें कटिहार की ओर से गौतम 49 व अभिषेक ने 45 रनों का योगदान दिया।इस मैच के अंपायर अरविंद आनंद व विनीत गर्ग ,स्कोरर नयन व गुंजन ,कमेंट्री […]