Category Archives: बिहार

खरीक बाजार नवगछिया में 22 और 23 अगस्त को होगा भव्य भादो महोत्सव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा भादो महोत्सव का आयोजन खरीक बाजार, नवगछिया में 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता से मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकार दादी के भजनों के माध्यम से भक्तों को झुमाने का कार्य करेंगे। आयोजन के दौरान दादी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ ही 56 भोग और मंगल पाठ का भी आयोजन होगा। दो दिवसीय इस महोत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश कुमार लाठ, प्रदीप कुमार लाठ, सौरभ कुमार जैन और अतुल कुमार लाठ सहित अन्य […]

Noimg

आईडीबीआई बैंक ने CSR के तहत स्कूलों को दी स्मार्ट टीवी, आरओ और इन्वर्टर की सौगात ||<GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। आईडीबीआई बैंक, नवगछिया शाखा द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी स्कूलों को जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर मिडिल स्कूल, खगड़ा को 65 इंच का स्मार्ट टीवी, एक केंट आरओ वाटर फिल्टर तथा इन्वर्टर-बैटरी दी गई। वहीं इंटर स्कूल, खरीक को 5 पंखे, केंट आरओ और इन्वर्टर-बैटरी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक के रीजनल मैनेजर विवेकानंद मिश्रा थे। उनके साथ शाखा प्रबंधक अमित कुमार, एजीएम संजय साहू तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बैंक की इस पहल की स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन […]

Noimg

गंगा का जलस्तर घटते ही तिनटंगा जहाज घाट पर फेरी सेवा बहाल, लोगों को मिली राहत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। पिछले दिनों गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण कहलगांव से तिनटंगा गंगा घाट के बीच जलमार्ग से चलने वाली फेरी सेवा बंद कर दी गई थी। फेरी सेवा बंद होने से यात्रियों को कहलगांव जाने के लिए भागलपुर होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही तिनटंगा जहाज घाट पर बड़ी जहाजों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। फेरी सेवा बहाल होने से यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जहाज सेवा से जुड़े कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है। DESK2025

Noimg

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

डीडीसी ने दीप प्रज्वलन कर और गुब्बारा उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ भागलपुर । शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन भागलपुर के तत्वधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी सह विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर, खेल प्रतियोगिता का झंडोत्तोलन कर एवं गुब्बारा उड़ाकर किया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन पर बिहार स्काउट एंड गाइड के बैंड के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 अगस्त […]

Noimg

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में पीरपैंती, नाथनगर, कहलगांव, सबौर और जगदीशपुर की टीमों ने दर्ज की जीत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2024-2025 के तहत बुधवार को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच पीरपैंती और गोराडीह की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पीरपैंती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोराडीह को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में नवगछिया और नाथनगर की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में नाथनगर ने नवगछिया को 2-0 से मात दी। तीसरा मैच कहलगांव और शाहकुंड के बीच खेला गया, जिसमें कहलगांव की टीम ने शाहकुंड को 7-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चौथे मैच में सबौर ने बिहपुर को 2-0 से पराजित किया। पांचवां और आखिरी मैच गोपालपुर और जगदीशपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें […]

Noimg

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में एसआईआर को लेकर अपर समाहर्ता दिनेश राम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर से संबंधित प्राप्त दावा-आपत्ति प्रपत्र संख्या 9, 10 एवं 11 की हार्ड कॉपी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में बताया गया कि एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत) मतदाताओं की सूची सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही यह सूची भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है। अपर समाहर्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रदर्शित सूची का मिलान कर लें। यदि किसी योग्य व्यक्ति का […]

Noimg

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विधायक अजीत शर्मा ने दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक ने केक काटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि आज हम स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन करते हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश की तरक्की और आधुनिक भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। उनके सपनों को साकार करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। DESK2025

Noimg

भागलपुर में नाबालिग छात्र ने क्लासमेट पर चाकू से किया हमला, भीड़ ने आरोपी की पिटाई की ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज की तरह कोचिंग पढ़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी छात्र भी वहां पहुंचा। कोचिंग सेंटर से बाहर निकलने के बाद दोनों माछीपुर चौक के पास पहुंचे। पहले तो दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन अचानक कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच छात्र ने मुर्गा काटने वाला चाकू निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में छात्रा के हाथ पर तीन जगह गहरे जख्म आए, जिससे हाथ का मांस बाहर तक निकल आया। पेट में भी गंभीर चोट लगी है। […]