Category Archives: बिहार

Noimg

पटना: शव यात्रा में शामिल होना पड़ा महंगा, कोरोना पॉजिटिव 16 लोग निकलने GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजधानी पटना से सटे मनेर इलाके में 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें मनेर बीडीओ चंदन कुमार का निजी चालक, एक ग्रामीण चिकित्सक और देवी स्थान की एक शव यात्रा में शामिल 16 लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि देवी स्थान से निकली शव यात्रा में काफी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। शव यात्रा में शामिल 38 लोगों को कोरोना जांच कराई गई, जिनमें 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि लोग आशंका जता रहे हैं कि इस संक्रमण चेन की सही से जांच कराई जाए तो काफी संख्या में लोग संक्रमित मिलेंगे। इसके बावजूद नगर पंचायत सरकार एहतिहात नहीं बरत रही है। अभी तक यहां बैरिकेडिंग व सेनेटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस […]

Noimg

पटना एम्स में 21 साल का मरीज तीसरी मंजिल से कूदा, एक महीने में सुसाइड का दूसरा मामला एम्स में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

* 22 जून को भी पटना एम्स में कोरोना मरीज ने फांसी लगा ली थी* दोनों मामलों में आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई पटना एम्स में भर्ती कोरोना के मरीज ने शुक्रवार शाम आत्महत्या कर ली। 21 साल का रोहित कुमार एम्स की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। वह बिहटा के महमदपुर गांव का था और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुआ था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। रोहित शुक्रवार शाम आइसोलेशन वॉर्ड से बाथरूम में गया था। बाथरूम से निकलकर उसने नीचे छलांग लगा दी। उसे तुरंत डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पटना एम्स में एक महीने में […]

Noimg

अब हेलीकॉप्टर से दिए जाएंगे फूड पैकेट्स, बिहार के 10 जिलों की 8 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राज्य के दस जिलों के 67 प्रखंडों की 435 पंचायतों के आठ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य निरंतर चलाए जा रहे हैं। कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां पर अधिक पानी की वजह से फूड पैकेट्स पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। ऐसी जगहों पर हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट्स पहुंचाए जाएंगे। राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की है। उम्मीद है कि शनिवार को वायुसेना का हेलीकॉप्टर बिहार पहुंच जाएगा। ं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रुडु ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सभी प्रभावित इलाकों में तैनात है और आवश्यकतानुसार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न जिलों में 192 […]

Noimg

बिहार बोर्ड ने स्थगित की डीएलएड प्रवेश परीक्षा 10 अगस्त को होने वाली GS NEWS

Barun Kumar Babul0

Bihar Board DELEd Exam 2020: बिहार बोर्ड ( BSEB ) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 10 अगस्त को होने वाली थी। बोर्ड द्वारा यह निर्णय कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया है। इसकी जानकारी सभी केंद्राधीक्षक, सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। इससे पहले यह परीक्षा जुलाई में होनी वाली थी लेकिन हालात के चलते इस माह डेट नहीं तय की गई थी। बोर्ड ने यह परीक्षा दूसरी बार स्थगित की है। इससे पहले यह परीक्षा 28 मार्च को होने वाली थी जिसे बोर्ड ने स्थगित कर दिया था। इस परीक्षा में 1.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन […]

Noimg

कोरोना संक्रमित दारोगा की मौत, लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने दफनाने नहीं दिया शव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच शुक्रवार को एक दारोगा की मौत हो गई। वह सदर थाना भभुआ में पदस्थापित थे। एक साल बाद वह अवकाश प्राप्त कर लेते। लेकिन, उसके पहले ही वह कोरोना की चपेट में आ गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं जब स्वास्थ्य कर्मी मृतक की लाश को दफनाने के लिए शव को लेकर मोहनिया प्रखंड के रतवारा नदी पर पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। दर्जनों की संख्या में मौदूद ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर नदी के पास शव दफनाने से मना करने लगे। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों को शव के साथ खदेड़ दिया। बताया जाता है कि प्रखंड के बघिनी […]

Noimg

ढोलबज्जा के महादलित मुहल्ले में मारपीट में महिला घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा के महादलित मुहल्ले में पुस्तैनी जमीन विवाद में शुक्रवार की शाम जमकर हुई मारपीट. मारपीट नंदलाल राम व विनोद राम के साथ हुई. जिसमें नंदलाल राम की पत्नी मीरा देवी व स्व० लखन मोची की पत्नी जख्मी हो गई है. मारपीट के बाद पीड़िता मीरा देवी देर रात शिकायत करने थाने पहुंची थी. थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद रमन ने बताया- कि- यह मामला एक सप्ताह से चल रहा है. शिकायत मिलने पर विवादित जमीन पर तत्काल घर बनाने से दोनों पक्षों को रोक लगाई गई थी. जहां रोक लगाने के बाद मीरा देवी घर बना रहे थे. इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. तत्काल घायल मीरा को इलाज के लिए भेजा गया ह. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया: मास्क चेकिंग में 117 लोगो को किया जुर्माना GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान एवं कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हो इसको लेकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को भी पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस जिले में छह वाहनों से छह हजार रुपये जुर्माना किया गया. इसके अलावा मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस जिले में कुल 117 लोगों को बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते हुए पाया. बिना मास्क के सार्वजनिक गतिविधि करते पकड़े गए लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया. सभी व्यक्तियों से कुल 5850 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है. Barun Kumar Babul

Noimg

नवगछिया: विक्रमशिला सेतु के एप्रोच रोड पर कलबलिया धार के पास शुरू हुआ रिसाव, स्थिति भयावह GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता बचाव कार्य शुरू, देर रात रतजगा कर रहे थे तेतरी के ग्रामीण नवगछिया प्रखंड के विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ की सहायक सड़क तेतरी दुर्गा स्थान जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क पर तेतरी कलबलिया धार के पास रिसाव शुरू हो गया है. कलबलिया धार का पानी बड़ी तेजी से विक्रमशिला सेतु के एप्रोच पथ की ओर फैल रहा है. रिसाव पर जैसे ही तेतरी गांव के ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर पहुंचे भाजपा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मामले की सूचना पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी. सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पथ निर्माण […]