Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में मारवाड़ी विवाह भवन में मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव के मौके पर मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में श्री श्याम जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया और खूब आतिशबाजी एवं केक सेलिब्रेट करते हुए भक्तों के बीच टॉफी खिलौने एवं मिठाई बांटी गई. इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए भजन गायको द्वारा नए-नए भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया गया जैसे आज मेरे श्याम का जन्मोत्सव है. बांटो बांटो रे बधाई श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है हारे के सहारे मेरे बाबा श्याम हमें तो खाटू जाना है बुलावा आए या ना आए आदि पूरे दरबार को बैलून एवं फूलों से सजाया गया था. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव वरुण केजरीवाल, रॉकी भारतिया, अनिल केजरीवाल, शंभू […]

नवगछिया : पुत्र और बहू द्वारा जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप || GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी एवं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सेविका के पद पर कार्यरत मनोरमा देवी ने अपने दो पुत्रों एवं उसकी पत्नी पर पैसे नहीं देने पर जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में दिए अपने आवेदन में पिडीत मनोरमा देवी ने बताया है कि उसके दो पुत्र टुनटुन ततमा एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी, रिंकी देवी, पति शेखर ततमा ने मिलकर मारपीट करते हुए कहा कि तुम सारा रुपया अपनी बेटी को दे देते हो 12 लाख रुपया दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे. यह कहते हुए तीनों ने मिलकर मारपीट करने लगे और जान मारने की नियत से बांस […]

नवगछिया के इस्माइलपुर में खाकी की हनक दाव पर || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इन दिनों में इस्माइलपुर में खाकी की हनक दाव पर लग गई है. बेलगाम अपराधियों द्वारा एक के बाद हत्या जैसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. एक पखवारा पूर्व इस्माइलपुर के प्रकाश मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. परन्तु इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इस्माइलपुर के बिचली दियारा में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में कल्लू मिश्रा नामक अपराधी की हत्या के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं. मंगलवार को कमलाकुंड दियारा में हुई गोलियों की तडतडाहट में सागर यादव की मौत व चार घायल हुए हैं. इस्माइलपुर हाट […]

नवगछिया के हरनाथचक में पति ने पत्नी को गलाघोंट जान से मारने का किया प्रयास, प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक साहू टोला निवासी मिथलेश कुमार साह ने अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ मारपीट की एवं उनके गले मे दुपट्टा डाल कर गलाघोंट कर जान से मारने का भी प्रयास किया. घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला ने रंगरा थाने में अपने पति को नामजद करते हुए मारपीट करने, गलाघोंट कर जान से मारने का प्रयास करने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका मायके गोपालपुर के बड़ी मकंदपुर में है. छठ पूजा के अवसर पर वह अपने पुत्र पुत्री का मुंडन संस्कार कराने के लिए गई थी. उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अपने बहनोई के साथ अपने […]

नवगछिया : दंगल में दीपक व पीयूष पहलवान के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को देर शाम हो गया। रोहियार बंगलिया के दीपक पहलवान और साधुपुर के पियुष पहलवान के बीच जबर्दस्त मुकाबला चला। जिसमें दोनों के बीच बराबर का मुकाबला रह गया। दंगल समिति के सदस्यों के द्वारा दोनों पहलवानों को नगद पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. राधा कांत झा ने फीता काट कर किया। मौके पर अध्यक्ष भवानीपुर पंचायत के उप मुखिया सुधीर यादव, व्यवस्थापक प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष मदन राम, संरक्षक उपेंद्र यादव, त्रिपुरारी कुमार भारती, विश्वास झा, रोहन कन्हाई, निरंजन यादव, सुरेश यादव, नागेश्वर यादव, अखिलेश यादव, सुबाली यादव, रिंटू झा, गुड्डू झा, कैलाश पोद्दार, टुन्ना मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इधर भवानीपुर […]

गोपालपुर: तिनटंगा घाट पर जहाज में लूट पाट करने के संबंध में थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

B BABUL0

– घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी राजेन्द्र कुमार पिता चमक लाल प्रसाद ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरे बडे भाई गौरी शंकर सिंह के नाम से तिनटंगा कहलगाँव फेरी सेवा घाट का विधिवत बन्दोबस्ती है. कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि जहाज घाट में कुछ अपराधियों द्वारा लूट की योजना बना जा रही है शनिवार को चार बजे के करीब जहाज लेकर तिनटंगा घाट पहुँचने पर जहाज के लगते ही हरदेव सिंह पिता त्रिवेणी सिंह, विकास सिंह, विलास सिंह, महेश्वरी सिंह, गुरुदेव सिंह, रंजीत सिंह, कालो सिंह, मिथिलेश सिंह, उचित सिंह व सुमित सिंह सहित पन्द्रह अञात लोगों द्वारी मेरे व सहयोगियों प्रभाग मंडल पिता कार्तिक मंडल ग्राम तिनटंगा करारी पर हरवे […]

नवगछिया: अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों में मारा धक्का, छः लोग हुए गंभीर रूप से घायल, रेफर

B BABUL0

मकनपुर चौक से हुई हादसे की शुरुआत नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों में धक्का दे मारा जिससे अनियंत्रित ट्रक के चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया जहां से सभा की स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया. अनियंत्रित ट्रक के चालक की पहचान नहीं हो सकी जबकि पांच अन्य घायलों में पीरपैंती के एकचारी निवासी आनंदी मंडल(65) और उसके दो पुत्र संजय मंडल(25) और मनोज मंडल(20), रंगरा के प्रदीप यादव की पत्नी कविता देवी(45), उत्तर प्रदेश मथुरा के नहझील थाना क्षेत्र के […]