Category Archives: कहलगांव

Noimg

ठहर जाये कदम… ‘ रसकदम ‘ ||GS NEWS

DESK 04 B0

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर) । प्रसिद्धि में किसी से कम नहीं है ‘रसकदम’. मनेर का लड्डू, गया का तिलकुट और सिलाव का खाजा की जो ख्याति है उससे रत्ती भर भी कम नहीं है भागलपुर जिले के कहलगांव का रसकदम की स्वाद संग ख्याति.सम्बन्ध संग सरोकार की मिठास है रसकदम.मेहमानों के लिए मिठाई की सौगात है रसकदम.सो,कहलगांव शहर में पैर पड़ते ही सहसा मेहमानों के ठहर जाते हैं कदम. बोल उठते हैं चख लेते हैं भाई कहलगांव का…’ रसकदम ‘. फिलवक्त, दो सौ वर्षों से चले आ रहे इस कारोबार ने कहलगांव में कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है. वैसे भागलपुरी जर्दालू आम, जगदीशपुर (भागलपुर) का कतरनी चूड़ा के स्वाद की भी चर्चा देश – विदेश में खूब है. […]

Noimg

एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख ने दिलाई संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ ||GS NEWS

DESK 04 B0

कहलगांव ( भागलपुर )। एनटीपीसी कहलगांव में आज मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख, कहलगांव संदीप नायक ने प्रशासनिक भवन के चाणक्य सभागार कक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने और संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई। परियोजना प्रमुख (कहलगांव) ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए खास दिन है क्योंकि इसी दिन देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को अपनाया था। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ली गई कि हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, […]

Noimg

संविधान दिवस पर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 04 B0

कहलगांव (भागलपुर)। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष तस्नीम कौशर के निर्देशन में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय कहलगांव में संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष मो तस्नीम कौसर एवं मुंसिफ सह सचिव श्रीमती नीलम कुमारी के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। जिसे सभी उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों के द्वारा दोहराया गया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि हमारे संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। इसके निर्माण में संविधान सभा के मसौदा समिति के अध्यक्ष बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की […]

Noimg

कहलगांव थाना की पुलिस ने ग्रामीण के साथ किया अभद्र व्यवहार ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: कहलगांव थाना क्षेत्र में एक विवाद के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब पुलिस ने एक स्थानीय मंदिर में महिलाओं के साथ शराब पीकर पहुंचे सिट्टू यादव और उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। मंदिर प्रांगण में महिलाएं गीत गा रही थीं, तभी शराब के नशे में धुत सिट्टू यादव ने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बुद्धूचक थानेदार मुकेश यादव मौके पर पहुंचे। लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, थानेदार ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में कहलगांव के डीएसपी […]

Noimg

पंजाब पुलिस ने भटिंडा में अधिकारी के घर में चोरी के मामले में भागलपुर से महिला को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर : पंजाब के भटिंडा में 18 सितंबर को पुलिस अधिकारी के घर से 21 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी की गई थी। इस मामले का सुराग भागलपुर तक पहुंचा, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने कहलगांव और मधुसुदनपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस ने कहलगांव के शिव कुमारी पहाड़ गांव से दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया। इस चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को मामले की तहकीकात में मदद मिली। तकनीकी अनुसंधान का उपयोग करते हुए पंजाब पुलिस ने सफलतापूर्वक आरोपियों तक पहुंच बनाई। DESK 04 B

Noimg

वशिष्टेश्वर (बटेश्वर) धाम: गुप्त काशी के रहस्यों की करें यात्रा ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर और कहलगांव से 16 किलोमीटर की यात्रा कर, गंगा किनारे स्थित वशिष्टेश्वर धाम, जिसे गुप्त काशी के नाम से भी जाना जाता है, भक्तों और पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय तीर्थ स्थल है। इस पवित्र स्थान का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अद्वितीय है, जहां भोलेनाथ और मां काली का एक साथ दर्शन किया जा सकता है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां शिवलिंग के सामने मां काली का मंदिर स्थित है। इस प्राचीन स्थल के पुजारी पंकज झा बताते हैं कि यहां की भूमि सवा जौ कम होने के कारण काशी यहां से चली गई, नहीं तो इसे काशी कहा जाता। इसी कारण से पास के गांव का नाम कासड़ी पड़ा। मंदिर […]

Noimg

अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का डॉक्टर पर लगाया आरोप || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कहलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक युवक को ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। घटना के दौरान युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल युवक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन स्थानीय लोग उसका वीडियो बनाते रहे। किसी तरह, युवक ने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन ने पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 112 को कॉल किया। 30 मिनट बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को अनुमंडल अस्पताल ले […]

Noimg

20 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने किया जमकर हंगामा || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर, सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहापुर गांव में 20 वर्षीय महिला खुशबू खातून की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदेहास्पद स्थिति में युवती की मौत को लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। मृतक के मायके वालों ने इस घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है ताकि इस मामले […]