Category Archives: गोपालपुर

नीतीश सरकार के मंत्री की पत्नी की कोरोना से मौत, तेजस्वी ने जताया शोक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटना एम्स में इलाजरत बिहार सरकार में गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ फिरोज आलम की 55 वर्षीय पत्नी बैबुन निशा की मौत गुरुवार की दोपहर हो गयी। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद 18 अगस्त को उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया था। एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर थीं। वहीं इस दौरान प्लाज्मा भी चढ़ाया गया, लेकिन स्थिति काफी नाजुक रहने की वजह से गुरुवार को मौत हो गयी। गन्ना मंत्री की पत्नी को शुगर, थाइरायड व बीपी की भी शिकायत थी।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम की कोरोना से संक्रिमत पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि इस कठिन घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को […]

भागलपुर: चादर, तकिया और सैनिटाइजर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर मिलेगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद स्टेशनों पर ही चादर, तकिया और सैनिटाइजर यात्रियों को मिलेंगे। पहले फेज में भागलपुर जंक्शन और जमालपुर जंक्शन पर इसके लिए स्टॉल लगेंगे। यहां से निर्धारित मूल्य पर यात्री इन सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे की अधिकृत एजेंसी आइआरसीटीसी ने मंथन करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कोरोना की वजह से एसी क्लास में चादर और तकिया की सप्लाई बंद कर दी गई है। कोरोना से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्टेशन पर ही चादर और डिस्पोजल तकिया मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। आइआरसीटीसी के अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत पूर्व मध्य रेल जोन के पटना सहित कई स्टेशनों पर की गई है। […]

खरीक में प्रसूता ने रास्ते में बच्ची को दिया जन्म GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रखंड के सिहकुंड आजाद नगर में प्रसव कराने जा रही एक प्रसूता महिला ने आखिरकार रास्ते में  एक बच्ची को जन्म दिया. मौजूद महिलाओं ने मिलकर रास्ते पर महिला का प्रसव कराया.प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने नाव पर लादकर कोसी पार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक पहुंचाया.महिला का पति विकास मेहरा की पत्नी अनू कुमारी को अचानक पेन शुरू हो गया दर्द अत्यधिक होने पर से सिहकुंड में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में महिला को चार लोगों ने खाट पर लादकर तकरीबन 2 किलोमीटर पैदल चलकर कोसी घाट तक पहुंचाने का कोशिश ही कर रहे थे कि रास्ते में महिला दर्द से तड़पने लगी. लोगों ने खाट को […]

Noimg

खरीक: तेलघी में बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर जमकर हुई मारपीट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक: तेलघी में गुरुवार को बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें मुरारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.सर पर गंभीर प्रहार से वह लहूलुहान हो गया.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में उपचार के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मुरारी सिंह ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें निरंजन सिंह,चितरंजन सिंह, विपुल कुमार,दीपक कुमार, सरोज कुमार समेत आठ लोगों को मारपीट मामले में नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने बताया है कि उसके निजी जमीन पर आरोपित पक्षों ने जबरिया हड़पने की नीयत से बिजली का खंभा गाड़ने लगा. पीड़ित पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और थाना में सूचना दिया तो आक्रोशित आरोपित पक्ष के लोगों […]

नवगछिया: इकरारनामा तोड़ने व अभद्र व्यवहार, धक्का मुक्की करने का आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी टुनटुन पोद्दार ने गांव के ही शंभु पोद्दार के विरूद्ध इकरनाम तोड़ने, विरोध करने पर जान मारने की धमकी देने और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है. टुनटुन पोद्दार का आरोप है कि नवगछिया के हरियापट्टी स्थित दुकान एग्रीमेंट पर 10 साल के लिए दिया था. लेकिन तय सीमा समाप्त होने के बाद भी आरोपी दुकान खाली करने को राजी नहीं है. जब वे लोग दुकान खाली करने कहते हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, और धक्का मुक्की करके भाग दिया जाता है. टुनटुन का कहना है कि विपत्ति की स्थिति में दुकान भाड़े पर दिया था. वर्तमान में वे टुनटुन दिल्ली […]

नवगछिया: इंसाफ नहीं मिला तो करूंगा आत्महत्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी टुनटुन पोद्दार  ने गांव के ही शंभु पोद्दार के विरूद्ध इकरनाम तोड़ने, विरोध करने पर जान मारने की धमकी देने और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया है. टुनटुन पोद्दार का आरोप है कि नवगछिया के हरियापट्टी स्थित दुकान एग्रीमेंट पर 10 साल के लिए दिया था. लेकिन तय सीमा समाप्त होने के बाद भी आरोपी दुकान खाली करने को राजी नहीं है. जब वे लोग दुकान खाली करने कहते हैं उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, और धक्का मुक्की करके भाग दिया जाता है. टुनटुन का कहना है कि विपत्ति की स्थिति में दुकान भाड़े पर दिया था. वर्तमान में वे टुनटुन दिल्ली […]

गोपालपुर: अभिया गाँव का शिल्पी-राहुल मर्डर ,हत्या के बाद आत्महत्या ग्रामीणों को नहीं पच रही है कहानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गाँव में प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद आत्महत्या की बात ग्रामीणों को नहीं पच रही है.बताते चलें कि तीन -चार दिन पूर्व अभिया गाँव में बीएसफी जवान की पत्नी शिल्पी व उसके पडोसी बिहार पुलिस के सिपाही प्रमोद मंडल के पुत्र राहुल का शव शिल्पी के शौचालय में बंद पाया गया था.इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसपी स्वपना जी मेश्राम स्वयं घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जाँच की तथा घटना की वैज्ञानिक जाँच हेतु भागलपुर से एसएफएल की टीम को जाँच करने का निर्देश दिया तथा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया की बजाय जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में करवाया.हालाँकि अभी तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम […]

खरीक: गांधी विचार विभागाध्यक्ष ने चिकित्सकों के बीच पीपी कीट और पल्स ऑक्सीमीटर का किया वितरण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के गांधी विचार विभाग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार ने गुरुवार को गांधी स्मृति दर्शन दिल्ली और लूपिन फाउंडेशन राजस्थान के सौजन्य से कोरोना काल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पीपी किट,पल्स ऑक्सीमीटर,फेस मास्क,गूगल फेस शिल्ड,एन 95 मास्क और सामान्य सूती कपड़ों के बने मास्क का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजित वितरण समारोह को संबोधित करते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर की गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉक्टर विजय कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने की दिशा में वितरण गांधी विचार विभाग का यह एक शुरुआती कदम है. नवगछिया अनुमंडल के सभी […]