Category Archives: नारायणपुर

18 दिसंबर को नवगछिया नगर परिषद में 43169 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद का चुनाव के पहले चरण में 18 तारीख को मतदान किए जाएंगे. इसको लेकर नवगछिया नगर परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दे कि नवगछिया नगर परिषद में इस बार 28 वार्डों के लिए चुनाव होंगे जिसमें कुल 43169 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इन 28 वार्डों में कुल पुरुष मतदाता 22653 और महिला मतदाता 20515 है. इस बार नगर परिषद चुनाव में सभापति और उपसभापति का चुनाव भी यह मतदाता वोट के माध्यम से करेंगे. नवगछिया नगर परिषद चुनाव को लेकर कुल 62 मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 3 चलंत मतदाता केंद्र है यह चलत मतदाता केंद्र वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 25 में बनाए गए हैं. […]

Noimg

नारायणपुर भगवान पेट्रोल पंप के पास एनएच 31 पर ट्रक में आग लगने के बाद एक – एक कर ब्लास्ट हुआ 450 रसोई गैस सिलेंडर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पेट्रोल पंप के पास एनएच 31 पर बुधवार की बीती रात भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रही रसोई गैस लदे एक दस चक्का ट्रक में भीषण आग लग गयी. जिसके बाद ट्रक पर लोड 450 रसोई सिलेंडर एक – एक कर तीन घंटे तक लगातार ब्लास्ट करते रहे. घटना में चालक के चीथरे उड़ गए. बुधवार की सुबह घटना स्थल से कंकाल के अवशेषों को बरामद किया गया. जबकि इस धमाके में ट्रक की सिर्फ आधारभूत संरचना की बच सकी. घटना स्थल के आस पास फतुली यादव, अनीक यादव और नेपाली यादव का लाइन हॉटल भी जल कर राख हो गया है. हॉटल के कर्मियों ने भाग कर जान बचायी. जबकि […]

Noimg

प्रशासन के सामने हाथ जोड़ते रहे, पापी पेट पर प्रशासन का बुलडोजर चलता रहा, दर्जनों घरों के सैकड़ों लोगों के उजड़ गए आशियाने ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी आशियाना उजड़ जाने से छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते ठंड में कपकपा रहे खुली सड़कों पर भागलपुर, बाबू साहब थोड़ी मोहलत और दे दो अचानक इस ठंड में आशियाना उजड़ जाएगा तो कहां अपने छोटे-छोटे बच्चों को रखूंगा, प्रशासन के सामने हाथ जोड़कर विनती करते रहे लोग लेकिन प्रशासन के लोग निर्दई भाव दिखाते हुए दर्जनों लोगों के आशियाने को चंद मिनटों में चकनाचूर कर दिए,मानो पापी पेट पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा हो। कई घर हुए ध्वस्त दरअसल भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के अंतर्गत भ्रमरपुर गांव में प्रशासन का बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को खाली कराया गया, अतिक्रमणकारियों में गणेश झा, दिनेश शाह, रामावतार ठाकुर, पप्पू ठाकुर ,कोको शाह, गणेश मिस्त्री ,सचिन ठाकुर ,प्रसन्न कुमार मिश्र, […]

तस्कर सहित तीन लोग गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर पुलिस ने चकरामी नारायणपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर मो. गैसूल अली को पाँच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच पीएचसी में कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं शनिवार की रात शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक को वाहन चेंकिग अभियान के दौरान पहाड़पुर गांव से रूपेश कुमार व गौरव कुमार को भवानीपुर पुलिस ने पकड़कर प्राथमिक दर्ज कर लिया है.मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा. दो पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया . DESK 04

Noimg

अभाविप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया . इस कार्यक्रम नेतृत्व संजीव कुमार ने किया. मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज यादव ने कहा कि बिहार में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता ही जा रहा है . पीरपैंती में हुए महिला के साथ घटना से पूरे नारी समाज के साथ अन्याय करने जैसा है. महिला को बेरहमी की तरह से धारदर हथियार से नृशंस हत्या कर दिया. अपराधियों को कड़ी सजा की मांग करता हूं.मौके पर नगरमंत्री , कुंदन राज पोद्दार , प्रेम कुमार ,आशीष कुमार प्रीतम कुमार, रुपेश कुमार , ऋषि कुमार , प्रदीप कुमार , प्रीतम कुमार ,अश्विनी कुमार , प्रेम कुमार आदि का अहम योगदान […]

फर्जी राजस्व रसीद मामले का हुआ खुलासा || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर प्रखंड में राजस्व रसीद फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया है. नवगछिया धोबिनिया निवासी कविता देवी पति सुमन यादव के आवेदन पर भवानीपुर पुलिस ने अंचल को राजस्व रसीद के सत्यापन से संबंधित पत्र भेजा . जाचोपरांत अंचलाधिकारी ने कहा कि राजस्व रसीद क्रमांक 328572 अवैध है. उक्त रसीद संबंधित हल्का से निर्गत नहीं है. उक्त जमीन बी.2 के अनुसार नगरपाड़ा मौजा के थाना नं. 1/2 खाता संख्या 376 कुताय मिश्र. पिता मल्कू मिश्र के नाम वित्तीय वर्ष 2022- 23 नामित है. संघारित राजस्व रसीद निर्गत पंजी एवं राजस्व रसीद क्रमांक पंजी से उक्त रसीद का कोई संबद्धता नहीं है. यह रसीद पूरी तरह फर्जी है. पीड़िता कविता देवी ने नारायणपुर चकरामी निवासी जमीन विक्रेता दिगम्बर कुमार […]

घायल के भाई ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – रायपुर पंचायत के मुखिया पुत्री के शादी समारोह में चली गोली पर घायल विवेक कुमार का भाई पिन्टु कुमार शर्मा ने भवानीपुर ओपी में गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज करवाया. ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि डीजे बजने के दौरान की घटना है. ग्रामीणों से पूछताछ करने पर कोई कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे. घायल की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक घटना डीजे लेकर पनकट्टी करने गये महिला के झुंड में युवकों के बीच नोकझोंक हुआ था . उसी दौरान दो राउंड गोली चली.जिसमें में रायपुर के विवेक को कमर में गोली है. इलाज निजी क्लीनिक में किये जाने की बात कह रहे है. DESK 04