Category Archives: बिहपुर

Noimg

गौतम बुद्ध के जंयती पर उनके मानवतावादी विचारों को अपनाने का लिया संकल्प ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक निषाद भवन, पुवारी टोला, औलियाबाद में ग्रामीणों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की 2586 वीं जयंती , निर्वाण एवं परिणिर्वाण के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन के वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विचार किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उषा निषाद एवं संचालन अभिषेक आनंद द्वारा किया गया.वहीं लोगों ने उनके द्वारा बताए गए मार्ग सत्य, अहिंसा,प्रेम, दया, करुणा,सदाचार , वैज्ञानिक चेतना एवं मानवतावादी विचारों को अपने जीवन और समाज में अपनाने का संकल्प लिया गया.विचारकों द्वारा अपने वक्तव्य के अलावा बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मम शरणं गच्छामि,संघम शरणं गच्छामि का. जयघोष किया गया.मौके पर पंसस दारोगा प्रसाद सिंह, प्रखंड मत्स्यजीवी अध्यक्ष बिहपुर अमित कुमार […]

Noimg

रुद्र सेना संगठन 14 मई को नौबतपुर के लिए करेगी प्रस्थान || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर – गुरुवार को रुद्र सेना संगठन के द्वारा बिहपुर डाक बंगला परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमे पटना के नौबतपुर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा राम कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन होगा. जिसमे आने वाले भक्तों की सेवा के लिए 14 मई को रुद्र सेना संगठन की पूरी टीम प्रस्थान करेगी इस बात पर चर्चा की गई.इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार एवं संचालन उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार वर्मा ने किया. वही मौके पर संगठन संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी ने बताया की संगठन द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है.हमारा संकल्प अपने धर्म की रक्षा करना है। रूद्र सेना संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, […]

Noimg

घटोरा घाट पुल अंचल अमीन ने किया जमीन की मापी ||GS NEWS

DESK 040

सीओं को पत्र लिखकर विधायक ने मांगा था जमीन का विवरण व अनापत्ति प्रमाणपत्र बिहपुर अंचल अमीन सौरभ कुमार के द्वारा बुधवार को गंगा दियारा के घटोरा घाट के पास जमीन की मापी की गई । इस दौरान तीन नीजि अमीन व आसपास के जमीन मालिक व किसानों की भी मौजूदगी थी । मापी को लेकर अंचल अमीन ने बताया कि वे अपनी मापी रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपेगें। ज्ञात हो कि बीते 17 अप्रैल को प्रखंड के गंगा दियारा के घटाेरा घाट पर 60 लाख रूपये की लगात से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक ई.शैलेंद्र ने बीते शुक्रवार को बिहपुर अंचलाधिकारी बलिराम प्रसाद […]

Noimg

बिहपुर में अतिक्रमणकारीयों पर चला प्रशासन का बुलडोजर ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर -जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद व आरओ आमिर हुसैन की मौजूदगी में अतिक्रमणकारीयों पर प्रशासन का बुलडोजर चला।जिसमें तीन घर को जमींदोज कर दिया गया।.सीओ बलिराम प्रसाद ने बताया मोहम्मद फारूक ,मोहम्मद फरमान उर्फ बैरु व मोहम्मद मुख्तार का ईंट व खपरैल का घर शामिल है।इनलोगों को तीन बार नोटिस दिया गया था.बावजूद इसके घर को नही हटाया गया.वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.इस दौरान बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व खरीक थाने की पुलिस मौजूद थी. DESK 04

Noimg

बालक में पोषक क्षेत्र के अभिभावक के साथ हुई बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक में गुरूवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विषय पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बैठक हुई. जिसमें वर्ग एक से तीन कक्षा के बच्चों ने विद्यालय में सिखायी गयी गतिविधियों को प्रस्तुत किया.शिक्षक संजीव कुमार साह ने बताया कि बच्चों के बीच चहक पुस्तिका वितरित की गयी.मौके पर सूर्य प्रकाश यादव , रविकांत शास्त्री, संजीव कुमार साह, सदय कुमार पोद्दार, दिलीप कुमार,मंजू कुमारी डे, शोभना कुमारी, अभिभावक, मंगल रजक, ललन कुमार मालाकार, मो.मंसूर अली आदि उपस्थित रहें. DESK 04

Noimg

पंसस की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गुरुवार को प्रखंड के ट्राईसम भवन में पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीमा देवी एवं संचालन बीडीओ सतीश कुमार ने किया.वही बैठक में बीपीआरओ काजल कुमारी ,सीओ बलिराम प्रसाद ,सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार , आरओ आमिर हुसैन ,सांख्यिकी पदाधिकारी ,बीसीएम शमशाद आलम के अलावे कुछ अन्य विभाग के पदाधिकारी बैठक से. अनुपस्थित रहे.बैठक में प्रमुख रीमा देवी ने कहा प्रखंड की कई समस्या को पिछली बैठक रखा गया. जिसका कोई संतोषजनक जवाब नही मिल पाया. आज की भी बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित नही है। ऐसे में समस्या किसको सुनाया जाय।वहीं बैठक में सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं […]

Noimg

बिहपुर में कब्रिस्तान घेराबंदी को ले सांसद को सौंपा आवेदन ,दिव्यांग शिविर में आये 217 आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

सांसद को अंगवस्त्रम भेंट कर किया सम्मानित बिहपुर – बुधवार को प्रखंड के ट्राईसम भवन में दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर शिविर लगाया लगाया गया था.जिसमें बड़ी संख्या में इलाके के दिव्यांग जुटे।वहीं बीडीओ सतीश कुमार ने बताया शिविर में 217 आवेदन प्राप्त हुये.शिविर में आरओ आमिर हुसैन भी मौजूद थे.वहीं दिव्यांग शिविर में सांसद अजय मंडल भी पहुंचे.जहां उनका जिप मोइन राइन व उपप्रमुख एनामूल ने अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया साथ ही इस मौके पर सांसद अजय मंडल को. बिहपुर कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर एक आवेदन भी सौंपा गया.वहीं सांसद को बताया गया की करीब 20 वर्ष पहले कंटीले तार से कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई थी.जो अब बिल्कुल जर्जर हो चुका है.इस करण पशु कब्रिस्तान में […]