Category Archives: बिहपुर

भ्रमरपुर में किसान को बदमाशों ने मकई पटवन करने से रोका ,मांगी रंगदारी || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी किसान भूगोल सिंह (51वर्ष ) से बदमाशों द्वारा मकई पटवन करने के एवज में पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है.जिसको लेकर भूगोल सिंह ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाया है.वहीं आवेदन में बताया है की 13 फरवरी को समय तीन बजे शाम में नगरपारा मौजा स्थित खेत में मकई पटवन कर रहे थे। एकाएक भ्रमरपुर निवासी बदमाश गुलटन कुमार बंदूक लेकर चार अज्ञात अपराधकर्मी को लेकर आ गया और गुलटन ने कहा पांच लाख रंगदारी दो तब मकई पटवन करना. जब मैं रुपया देने से इनकार किया तो मुझे और मजदूर को गाली गलौज कर भगा दिया.उसके बाद शाम छह […]

Noimg

दियारा में रोज अपना ठिकाना बदल रहा है कन्हैया || GS NEWS

DESK 040

कभी मास्क तो कभी गलमोंछी लगा कर घूम रहा है कन्हैया रोज दियारा में दस्तक दे रही है पुलिस बिहपुर – जमालदीपुर निवासी किसान सुनील कुमार सिंह हत्याकांड समेत अन्य जघन्य वारदातों में वांछित सोनवर्षा निवासी कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर बिहपुर पुलिस ने दारोगा राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सघन छापेमारी की है लेकिन इस बार भी कन्हैया बच निकला. एक तरफ बिहपुर पुलिस ने कन्हैया की गिरफ्तारी के लिये ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है तो दूसरी तरफ कन्हैया दियारा के भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए बच निकलता है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इनदिनों कन्हैया नारायणपुर और बिहपुर के दियारा इलाके में छिप कर रहा है और बार बार अपना ठिकाना […]

नवगछिया एसडीओ ने प्रखंड व अचंल कार्यालय का किया निरीक्षण ,एसडीओ ने सीओ व बीडीओ को दिये निर्देश || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.राशन कार्ड आरटीपीएस सेंटर करीब 25 दिन से बंद होने की खबर अखबार में छपने के बाद एसडीओ राशन आरटीपीएस सेंटर पहुंचे और सारी जानकारी कार्यपालक सहायक गौतम से लिया.उसके बाद एसडीओ श्री कुमार ने बताया सारी समस्याओं का समाधान कर दिया गया और आवेदन लेना चालू करा दिया गया.उसके बाद आधार कार्ड सेंटर पहुंचे कर जांच किए .उसके बाद एसडीओ ई कृषि भवन पहुंचे.जहां कर्मियों को मूंग का बीज वितरण करना सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया. वहीं एसडीओ ने बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद को चार पंचायत भवन के लिये एक सप्ताह के अंदर जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.वहीं बिहपुर बीडीओ सतीश […]

Noimg

शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महाध्वनि यज्ञ को आज निकलेगी कलश यात्रा || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी में श्री श्री 108 शिव पार्वती प्राण पार्वती एवं शिव महाध्वनि यज्ञ को गुरुवार को कलश यात्रा निकाला जाएगा.यह जानकारी देते हुये सुशील यादव ,श्याम यादव व मुखिया उमेश यादव ने बताया इस कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्या व महिला शामिल होंगी.वहीं 17 फरवरी को पंचांक पूजन ,वेदी पूजन ,रुद्राध्यायी पाठ व श्री दुर्गा सप्तशती पाठ.वहीं 18 फरवरी को जलाधिवास ,अनदिवास ,घृतादिवास ,पुण्यादिवास,शरयादिवास,प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं रुद्राभिषेक ,पूर्णाहुति श्री गौरीशंकर (विवाहोत्सव) होगा.जिसके लिये सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई है. DESK 04

Noimg

अरसंडी बहियार में बासा पर सोये किशोर की मौत || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी गुलाब यादव के 16 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार कुमार की मौत अरसंडी बहियार स्थित बासा पर हो गई।वहीं मृतक किशोर के पिता गुलाब राय व परिजनों ने बताया की मंगलवार को वह घर से खाना खाकर बासा पर गया था.बासा पर मवेशी (गाय -भैंस ) का देखरेख करता था।बसंत बासा पर जाकर सोया तो फिर नही उठा।वहीं सुबह होने पर गांव के ही किसान गोरे यादव ने देखा।उसने बसंत को हिलाया -डुलाया तो किसी प्रकार की हरकत नही हुई। परिजनों को जानकारी दिया तो परिजन शव को गांव लाए और झंडापुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार को जानकारी दिया.वहीं सूचना पर दरोगा पवन सिंह मौके पर पहुंचे.मृतक किशोर के […]

Noimg

पुलवामा में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- मंगलवार को सोनवर्षा दुमुही चौक पर 14 फरवरी 2019 पुलवामा हमले में शाहिद सीआरपीएफ जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।.श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल चंद्रकांत चौधरी ने किया,संचालन जिला आईटी सेल संयोजक कल्याण झा ने किया.वही श्रद्धांजली सभा में जमकर भारत माता की जय, वीर शाहिद अमर रहे,वंदे मातरम् नारे लगे। मौके पर लोक गीत गायक रविशंकर चौधरी, बिट्टू चौधरी, आशुतोष कुमार, अभिकानंद चौधरी, निलेश चौधरी,दिनेश कुमार,प्रमोद चौधर,राजीव रंजन चौधरी,प्रवीण कुमार पंडित,कपिलदेव कुमार,कमलकीशोर कुमार,देवकी कुमार,अमन कुमार,अंकेश कुमार, सत्यम कुमार मौजूद थें. DESK 04

जय हिंद क्रिकेट टूर्नामेंट में खगड़िया ने कटिहार को हरा टॉफी पर जमाया कब्जा ,मैंन ऑफ द मैच बने पंकज ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के रेलवे मैदान लत्तीपुर पर मंगलवार को जयहिंद ड्यूज बॉल टी 20 जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कटिहार व खगड़िया के बीच खेला गया.वहीं टॉस खगड़िया ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया.जिसमें सत्या ने 58 व गुलशन ने 53 रनों का योगदान दिया.वहीं कटिहार की ओर से सौरभ ने 2 और आकाश ने 1 खिलाडियों को पेवेलियन का रुख दिखाया। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कटिहार की टीम 16 वें ओवर 123 रनों ऑल आउट हो गई.जिसमें गौतम में 36 व सोनू झा ने 24 रनों का योगदान दिया.खगड़िया के अंजिक्य ने 3 व पंकज यादव ने 3 विकेट चटकाए.इस तरह 53 […]

Noimg

बिहपुर में बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन में सोमवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर खिलाड़ियों ने तीन वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतो को श्रद्धांजलि दिया.इस मौके पर खिलाड़ियों ने देश के आन बान और शान को अक्षुण्ण रखने के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को देश सच्चा हीरो व देशवासियों के लिए आदर्श बताया.वहीं राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने कैंडिल जलाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किय.मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि चंदन कुंवर ,शिक्षक प्रशांत चौरसिया के अलाव खिलाड़ी राहुल कुमार ,साक्षी कुमारी,प्रज्ञा कुमारी,पल्लवी कुमारी,मुकुल कुमार,मो.सैफ अली, सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे . DESK […]