Category Archives: बिहार

Noimg

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कई अहम निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ।भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर के दौरान प्राप्त प्रपत्र संख्या 6, 7 और 8 के निष्पादन की विधानसभा वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन निष्पादन के दौरान क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए और पांच दिनों के भीतर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निष्पादन पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएपीएफ के अवसान स्थल का सत्यापन 3 सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों […]

Noimg

8 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा ||GS NEWS

DESK20250

1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है दंपत्ति संपर्क अभियान 16 सितंबर को बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति दवा भागलपुर । मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 8 से 20 सितंबर तक जिला भर में मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा। इस आशय की जानकारी परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर और एसीएमओ सह डीआईओ धनंजय कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समन्वय बैठक में दी। समन्वय बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया गया। इस अवसर पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) भरत सिंह, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के जिलास्तरीय पदाधिकारी, जिला के सभी प्रखंड से आए प्रभारी चिकित्सा […]

Noimg

भागलपुर में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर-3 निवासी आनंद कुमार सोनी पर 1 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी अनिरुद्ध अंबेडकर ने लगाया है। अनिरुद्ध अंबेडकर का कहना है कि घर से जेवर गायब होने की जानकारी उनकी पत्नी ने दी। जब उन्होंने परिवार से पूछताछ की तो बेटे ने स्वीकार किया कि उसने जेवर अपने दोस्त पियूष को दे दिया था। बदले में पियूष ने बेटे को 25 हजार रुपये दिए, जिससे उसने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की। घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद कुमार सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, […]

Noimg

अकबरनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन निलंबित, वाहन छोड़ने के एवज में लेन-देन का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अकबरनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस आरोप के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने वाहन छोड़ने के एवज में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से पैसों की लेन-देन की थी। मामले के सामने आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राजीव रंजन का यह आचरण कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई की। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, भागलपुर रहेगा। वरीय […]

Noimg

कार्यपालक सहायकों ने सांसद अजय मंडल को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई ने बुधवार को सांसद अजय मंडल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने सरकार से आग्रह किया कि वर्षों से संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों को स्थायी किया जाए और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाए। संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि कार्यपालक सहायक लंबे समय से बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद आज तक उन्हें न तो स्थायी सेवा का लाभ मिला है और न ही वेतनमान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्य मांगों में सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण, मानदेय में सुधार, शैक्षणिक योग्यता का उन्नयन, ईपीएफ का लाभ, […]

Noimg

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 176 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब माफिया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब माफिया को उसके घर से गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। डीएसपी-2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुनियाचक (हरदेवचक यादव टोला) निवासी गौतम कुमार, पिता स्वर्गीय रामकृष्ण यादव, अपने घर में अवैध विदेशी शराब का भंडारण कर उसका कारोबार कर रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गौतम कुमार के घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 176.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से […]

Noimg

आवारा कुत्तों का हमदर्द : सौरभ बनर्जी ने जीवन कुत्तों की सेवा को किया समर्पित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। इंसानों और कुत्तों के बीच का रिश्ता दुनिया का सबसे अनूठा बंधन माना जाता है। इसी बंधन का सम्मान करने और लोगों को कुत्तों को गोद लेने व उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है कि कुत्तों को भी रहने के लिए सही वातावरण और खान-पान की सुविधा मिलनी चाहिए। भारत में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश पारित किए जाने के बाद चर्चाओं का दौर तेज हुआ है। इसी बीच भागलपुर के मशाकचक स्थित सतीश चंद्र लेन के निवासी सौरभ बनर्जी उर्फ बाबई दादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। सौरभ बनर्जी पिछले चार दशक से आवारा कुत्तों की […]

Noimg

नवगछिया में बर्बरता: मुखिया पर युवक को पेट्रोल इंजेक्शन से प्रताड़ित करने का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दयालपुर गांव के निवासी नवीन कुमार ने स्थानीय मुखिया बंटी सिंह पर अमानवीय और गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नवीन कुमार का कहना है कि तीन दिन पहले अजय सिंह के घर हुई चोरी की घटना में उसे जबरन आरोपी बनाया गया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में असली आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद मुखिया बंटी सिंह ने उसे पकड़कर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान मुखिया ने सिरिंज में पेट्रोल भरकर नवीन के प्राइवेट अंग में डाल दिया और लगातार दो दिन तक अपने घर में कैद रखकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। घटना की जानकारी […]

Noimg

प्रधानमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को नवगछिया बंद – रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 4 सितंबर, गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नवगछिया बंद का आह्वान किया है। एनडीए नेताओं ने बताया कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं, रेलवे और अन्य आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी। गठबंधन की ओर से नवगछिया के व्यवसायियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर इस बंद को सफल बनाएं। एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री […]

Noimg

शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर । आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बिहपुर में रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास ने की, जबकि संचालन पंसस अमन आनंद ने किया। बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और एडीईएन कार्सालय थानाबिहपुर के ओएसडी अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंडित मृत्युंजय मिश्रा ने जानकारी दी कि 22 सितंबर से पूजन की शुरुआत होगी और परंपरानुसार तीन अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आठ, नौ और दस अक्टूबर को शाम में माता रानी की विधिवत सामूहिक महाआरती आयोजित की जाएगी। यह भी बताया गया कि इस मंदिर के पूजन विधान में बंगाल […]