Noimg

अनोखे बकरी के बच्चे के जन्म से जगदीशपुर में कौतूहल, लोगों की उमड़ी भीड़ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी नया टोला, वार्ड संख्या 6 में एक बकरी द्वारा कथित रूप से “अनोखे” बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी और लोग इस जन्म को हैरत और कौतूहल भरी नजरों से देखने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बकरी के मालिक मोहम्मद अमीन ने बताया कि उनके घर में पाली गई बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी शारीरिक बनावट सामान्य बकरी के बच्चों से अलग दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा। इस घटना को लेकर उन्होंने […]

Noimg

ब्राउन शुगर मामले में भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 5 गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस की स्पेशल टीम ने कोतवाली बायपास एवं लालमटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई तथा एक महिला सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया था। सूचना मिली थी कि कोतवाली बायपास इलाके में ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, […]

Noimg

आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता: केजरीवाल को राहत मिलने पर जताई खुशी, भाजपा पर साधा निशाना ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में राहत मिलने पर खुशी जताई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र कुमार ने इसे “खुशी का दिन” बताते हुए कहा कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आरोपों के आधार पर केजरीवाल को जेल भेजा जाना राजनीतिक साजिश का हिस्सा था और अब न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय से राहत मिलने के बाद दिल्ली सहित देशभर में पार्टी समर्थकों के बीच उत्साह और जश्न का माहौल है। इंजीनियर सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सत्ता […]

Noimg

कहलगांव में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद मारपीट ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पति-पत्नी और एक युवक के बीच संबंधों को लेकर गांव में हंगामा एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनिया गांव निवासी चांदो कुमारी की शादी संदीप कुमार से हुई थी। इसी दौरान चांदो की मुलाकात राहुल नामक युवक से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात ससुराल में हुई थी, जिसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और संपर्क बढ़ता चला गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। जब इस संबंध की जानकारी संदीप कुमार को मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया और राहुल के साथ […]

Noimg

बिजली के शॉर्ट सर्किट से कंबल-दरी की दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसे || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला पहुंच पथ पर नवगछिया जीरोमाइल और तेतरी चौक के बीच सड़क किनारे स्थित कंबल-दरी की फुटकर दुकान में शुक्रवार देर रात करीब 1:10 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आगलगी की इस घटना में दुकान में रखा दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व दुकानदारों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार शाहबुद्दीन अंसारी (पिता स्व. मास्टर फखरुद्दीन अंसारी), निवासी कसबा सेकनी, […]

Noimg

एबीवीपी के राष्ट्रीय कला मंच ने मनाया होली मिलन समारोह, कलाकारों ने बांधा समां || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया नगर इकाई के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, नगर सह मंत्री दीपा भारद्वाज, प्रांत छात्रा सह संयोजक साक्षी भारद्वाज, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल, नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार तथा नगर मंत्री शुभम कुमार मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने किया। होली गीतों पर झूमे उपस्थित लोगसमारोह के दौरान […]

Noimg

नवगछिया में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का रोड शो, होली मिलन समारोह में हुआ सम्मान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। रविवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खरीक प्रखंड के नवादा स्थित आदर्श सर्वोदय विद्या मंदिर परिसर में चैंपियन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि रोड शो में हाल ही इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित इंडोनेशिया-भारत बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम की 3–0 की जीत में शामिल बिहपुर के विक्रमपुर निवासी खिलाड़ी सूरज कुमार, वर्ष 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय प्रतियोगिता में नेपाल, श्रीलंका और भूटान को हराकर चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती, वर्ष 2019 में […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एक लघु नाटक से हुई। नाटक के माध्यम से अहंकारी राजा हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा का मंचन किया गया, जिसमें दर्शाया गया कि किस प्रकार हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के हवाले कर दिया, ताकि वह अग्नि में भस्म हो जाए। किंतु भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और अंततः अधर्म पर धर्म की विजय हुई। विद्यार्थियों की सजीव एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और […]

अभाविप के राष्ट्रीय कला मंच द्वारा नवगछिया में होली मिलन समारोह आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया नगर इकाई के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और कला प्रेमियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, प्रांत छात्रा सह-संयोजक साक्षी भारद्वाज, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, जिला सह-संयोजक कुंदन पोद्दार तथा नगर मंत्री शुभम कुमार मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने किया। समारोह के दौरान प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों ने […]