0
(0)

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एक लघु नाटक से हुई। नाटक के माध्यम से अहंकारी राजा हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा का मंचन किया गया, जिसमें दर्शाया गया कि किस प्रकार हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के हवाले कर दिया, ताकि वह अग्नि में भस्म हो जाए। किंतु भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और अंततः अधर्म पर धर्म की विजय हुई। विद्यार्थियों की सजीव एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का मन मोह लिया।

नाटक के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। पारंपरिक होली गीतों की धुन पर बच्चे और शिक्षक उत्साहपूर्वक झूमते और थिरकते नजर आए। पूरे विद्यालय परिसर में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

विद्यालय प्रशासन ने सभी को सुरक्षित एवं मर्यादित तरीके से होली मनाने का संदेश देते हुए आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस समारोह ने विद्यालय परिवार के बीच अपनत्व, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: