



नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया नगर इकाई के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और कला प्रेमियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, प्रांत छात्रा सह-संयोजक साक्षी भारद्वाज, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, जिला सह-संयोजक कुंदन पोद्दार तथा नगर मंत्री शुभम कुमार मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने किया।

समारोह के दौरान प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों ने होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। गायक मिथुन महुआ, सन्नी सुमन, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार, प्रीतम सिंह, आदित्य कुमार और गोविंद गौरव ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सह नगर उपाध्यक्ष कौशल जायसवाल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कटिहार विभाग के सह कार्यवाह अमित मुकुल सहित अभिषेक कुमार, साक्षी भारद्वाज, कुंदन पोद्दार, शुभम कुमार, अंश राज, मौसम सिंह निषाद, हर्ष कुमार, आलोक, मोहन कुमार, प्रीतम, सुजीती, आशीष, अदिति, आशीष मंडल, ब्यूटी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














