0
(0)

नवगछिया। रविवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खरीक प्रखंड के नवादा स्थित आदर्श सर्वोदय विद्या मंदिर परिसर में चैंपियन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि रोड शो में हाल ही इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित इंडोनेशिया-भारत बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम की 3–0 की जीत में शामिल बिहपुर के विक्रमपुर निवासी खिलाड़ी सूरज कुमार, वर्ष 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय प्रतियोगिता में नेपाल, श्रीलंका और भूटान को हराकर चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती, वर्ष 2019 में मोतिहारी में इंडोनेशिया को 3–0 से हराने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा तथा इसी वर्ष नेपाल में आयोजित टेस्ट श्रृंखला में नेपाल को 3–0 से पराजित करने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार शामिल रहे।

रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन और सम्मान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत करना रहा।

इस अवसर पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह, विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार रवि सहित किशन कन्हैया, सुनील गुप्ता, सुनील कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, निरंजन कुमार, विपिन कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, रोहित मिश्रा, विकास कुमार, मौसम कुमारी, रिंकी कुमारी, कृष्ण कुमार, आदित्य कुमार, प्रशांत कुमार चौरसिया, आनंद कुमार, दिवाकर कुमार एवं घनश्याम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान होली मिलन समारोह ने आयोजन को और भी रंगीन बना दिया, जहां उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: