Noimg

ढोलबज्जा: बांध टूटने से कदवा के निचले हिस्से में तेजी से फैलने लगा है बाढ़ का पानी GS NEWS

कोसीगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत को बाढ़ से बचाने के लिए ठाकुर जी कचहरी टोला के भूतनाथ स्थान समीप किए गए कोसी बांध की मरम्मती कार्य के बाद भी आखिरकार यह बांध शुक्रवार को टूट गया. बांध टूटने के बाद कदवा के निचले हिस्से- कार्तिक नगर कदवा से होकर बकरी टोला, भरोसा सिंह टोला व मिलन चौक की ओर तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लगा है. वहीं सैकड़ों एकड़ में लगे किसानों के मक्का, धान व अन्य प्रकार की सब्जियों की खेती डूबने लगे हैं. कदवा के ग्रामीणों का आरोप है कि- पदाधिकारियों की अनदेखी से कोसी बांध टूटा है. 21 जून को ही आपदा विभाग की ओर से भागलपुर एडीएम सह नवगछिया प्रभारी पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के साथ नवगछिया […]

Noimg

नारायणपुर: टापू में तब्दील हुआ तेलडीहा गांव GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गॉव चारों और से पानी घिर जाने के कारण टापू में तब्दील हो गया है.कोसी नदी का पानी गॉव में प्रवेश कर गया है.जिससे लगभग आठ सौ की आबादी प्रभावित हो गया है.कोसी नदी का पानी मध्य विद्यालय तेलडीहा में प्रवेश कर गया है. गांव को आवागमन से जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी कोसी नदी से आए बाढ की पानी से डूब गया है.सड़क के उपर से पानी बह रहा है.ग्रामीण सुबोध शर्मा, वार्ड सदस्य रामचंद्र शर्मा, भोगी शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बाढ का पानी चारो और से घिरने के साथ ही गॉव में पानी प्रवेश कर रहा है. जिससे आवागमन का मात्र एक सहारा नाव है. वहीं लोगों […]

Noimg

नवगछिया: टोल प्लाजा के पांच कर्मी सहित 14 लोगों कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रही है. शुक्रवार को भी नवगछिया में 14 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में नवगछिया के महदतपुर स्थिति टॉल प्लाजा के पांच कर्मी सहित तेतरी पंचायत के एक जमुनिया के तीन, श्रीपुर के एक, धरहरा के एक, नवगछिया राजेन्द्र कॉलोनी के एक, नवगछिया पीएचसी के एक स्वास्थ्य कर्मी एवं नाया टोला के एक व्यक्ति शामिल हैं. पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों का 21 जुलाई को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सेंपल लिया गया था. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी पॉजिटिव पाए गए मरीज को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोविड 19 सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर […]

Noimg

नवगछिया के इस्माइलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में पुनः पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि होने से विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब काफी बढ गया है.स्पर संख्या छह एन स्थित जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को गंगा नदी इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच 31.10 मीटर पर बह रही है.गंगा नदी के जलस्तर में पुनः वृद्धि होने से संभावित बाढ व कटाव के भय से तटवर्त्ती गाँव के लोगों की धडकनें तेज हो गई हैं.तटवर्त्ती गाँव के लोग अभी से सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुट गये हैं.जल संसाझन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

Noimg

एसडीपीओ की पत्नी और बच्चे को बीच सड़क पर छोड़ लापता हुआ चालक अपने संबंधी के यहां मिला GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

* जीरो माईल से गायब हुए सिपाही चालक का मिला सुराग, अपने घर पर है चालक नवगछिया : उदाकिशनगंज एसडीपीओ की पत्नी और बच्चे को तेतरी जीरो माइल के समीप बीच सड़क पर ही छोड़ कर रहस्यमय तरीके से चालक के गायब हो जाने और दो दिन में एक संबंधी के यहां बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है. लापता सिपाही चालक अखिलेश राम उदाकिशुनगंज अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के रामपुर कक निवासी अखिलेश राम है. पुलिस के अनुसार अब वह सुरक्षित है और अपने घर पर है. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सिपाही को लाने के लिए पुलिस उसके घर जहानाबाद के लिए रवाना हो चुकी […]

Noimg

बालू का खनन फरार कुख्यात के इशारे पर हो रहा हैं, बदमाश से लेकर विभाग तक बंधा है कमीशन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: बालू घाटों के काले खेल में कई बड़े कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। ये इलाके में अपनी दबंगई से बालू का अवैध उठाव कराते हैं। इसमें कई कुख्यात ऐसे हैं जो वर्षों से फरार हैं। जगदीशपुर के रूपौली गांव का स्थायी वारंटी रविंद्र सिंह इसमें मुख्य है। वह हड़वा से निकलने वाले बालू के ट्रैक्टरों से रंगदारी वसूलता है। प्रति ट्रैक्टर तीन से पांच सौ रुपये की रंगदारी वसूली जाती है। वहां के खेतों से बालू पारस व राहुल की निगरानी में निकलती है। प्रति टै्रक्टर दो हजार रुपये वसूले जाते हैं। खुदाई के बाद ट्रैक्टर फतेहपुर होकर जगदीशपुर मेन रोड होते हुए अलग अलग हिस्से में पहुंचते हैं। आसपास लोग भी हैं इस खेल में शामिल बालू के […]

Noimg

पटना:कोरोना से तीन डॉक्टर्स की मौत, दो एम्स और एक निजी अस्पताल में करा रहे थे इलाज GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

कोरोना संक्रमित तीन डॉक्टर्स की मौत शुक्रवार को हो गई। मृतक डॉक्टरों में पीएमसीएच के रेडियो थेरेपी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, सुपौल सदर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेंद्र चौधरी और डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह और डॉक्टर महेंद्र चौधरी की मौत पटना एम्स में हुई। वहीं, डॉ अवधेश कुमार सिंह की मौत गायघाट के एक निजी नर्सिंग होम में हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर की मौत पर शोक जताया है। बिहार में अब तक पांच डॉक्टर की मौत कोरोना के चलते हुई है। बुधवार को पटना एम्स में समस्तीपुर के सिविल सर्जन रती रमन झा की मौत हो गई थी। वह वेंटिलेटर पर थे। उन्हें प्लाज्मा […]

Noimg

भागलपुर: धोखा दे रहा स्मार्ट सिटी का सीसीटीवी, 900 में से 850 खराब, फायदा उठा रहे अपराधी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: सूबे के पहले समार्ट सिटी भागलपुर में विकास कार्य अब भी हवा-हवाई है। योजनाओं पर पैसे तो खर्च हो रहे हैं, लेकिन उसकी गुणवत्ता और रखरखाव के लिए कोई योजना नहीं है। शहर में लगे सीसीटीवी भी अब धोखा देने लगे हैं। दो साल पहले दो करोड़ रुपये खर्च कर शहर की मुख्य सड़क और गली-मोहल्ले में 900 सीसीटीवी लगाए गए थे, लेकिन उसमें से 850 खराब हो चुके हैं। केवल 50 काम कर रहे है, वो भी बिजली रहने पर। बिजली कटने पर वो भी काम करना बंद कर देते हैं। इस दौरान अगर कोई घटना हो जाए तो उसका रिकार्ड नहीं रहता है। बदमाश उठा रहे फायदा शहर में लगे अधिकांश सीसीटीवी के बंद रहने का फायदा […]

Noimg

शर्मनाक! पटना के बांसघाट पर जला रहे कोरोना मरीजों के शव पेट्रोल डालकर GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार की राजधानी पटना के बांसघाट स्थित श्मशान घाट में कोरोना संक्रमितों का शव खुले में जलाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। इससे संक्रमण के खतरे की आशंका जतायी है। इनका आरोप है कि शव को जलाने के लिए पेट्रोल छिड़का जा रहा है। दरअसल, बांसघाट से गंगा की तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में एक शेड को घेरकर कोरोना मरीजों का शव जलाया जाता है। आमतौर पर प्रशासन रात में शव जलाता था। गुरुवार दोपहर को यहां तीन शव जलाए जा रहे थे। आरोप है कि इनपर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की जा रही थी। इसे देख सड़क पर कई लोग रुक गए। काफी भीड़ जमा हो गई। कई लोग हंगामा करने लगे कि पेट्रोल […]

Noimg

नेपाल में छोड़े गए पानी से टूटा सारण तटबंध गोपालगंज में, 40 गांवों में फैला बाढ़ का पानी, पलायन शुरू GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार के गोपालगंज जिले में सारण मुख्य तटबंध दो जगहों पर टूट गया है। सारण मुख्य तटबंध टूटने से पहले बरौली के सिकटिया गांव के समीप रिंग बांध टूट गया। जिससे 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। सारण तटबंध टूटने से देवापुर के समीप एनएच 28 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी बरौली प्रखंड के गांवों को डूबते हुए सिधवलिया, बैकुंठपुर की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ के पानी से मांझागढ़, गोपालगंज, बरौली, बैकुंठपुर, सिधवलिया प्रखंडों अलावे सीमावर्ती सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर प्रखंड, सारण जिले के मशरक, इसुआपुर, तरैयां, पन्नापुर, मढ़ौरा प्रखंड बाढ़ से प्रभावित होंगे। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। […]