November 10, 2025
डीएम ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया मुआयना, मतदान दलों की स्थिति का लिया फीडबैक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों की स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दल अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ दल मार्ग में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान दलों को ले जाने वाले सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनकी वास्तविक स्थिति आईटी […]