Month: March 2021

नारायणपुर में जांच के दौरान 11 टीबी मरीज मिले || GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – विश्व यक्ष्मा दिवस पर बुधवार को पीएचसी प्रभारी डा विनोद कुमार के तत्वावधान में आदर्श क्लिनिक मधुरापुर बाजार में न शिविर लगाया गया शिविर में विभिन्न गॉव के 56 लोगों का स्वास्थ्य जॉच करवाया गया आश्य की जानकारी देते हुए डॉ विनोद ने बताया कि जॉच के दौरान 11 व्यक्ति टीबी से पीड़ित मिला.सभी पीड़ीत मरीज व्यक्ति को आवश्यक दवाई देकर सेवन की विधि बताया गया.शिविर में लैब डॉ विभाष रंजन, टेक्नीशियन सौरभ कुमार, बीरेंद्र गाँधी,गौतम कुमार,गुलशन कुमार, अमर कुमार,एक के सुमन, रामपुकार,प्रमोद,पंकज, रविन्द्र,संजय का सराहनीय योगदान रहा. DESK 04 B

रंगरा : पानी फेंकने पर महिला के साथ मारपीट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा – रंगरा गांव में मंगलवार को एक महिला द्वारा अपने आंगन में पानी फेंकने के बाद हुए विवाद में पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. पीड़ित महिला मनोज कुमार ठाकुर की पत्नी मिनी देवी का सर बुरी तरह से चोटिल हो गया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी गांव के ही विनोद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार महिला ने रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने आंगन में पानी फेंक रही थी. पानी सीधा जमीन पर गिरा था लेकिन विनोद ठाकुर और संगीता देवी ने फेंके गए पानी मे भींग जाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी […]

रंगरा : सड़क हादसे में घायल ब्लॉक कॉर्डिनेटर की मौत || GS NEWS

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा – छः मार्च को रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मुरली गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए रंगरा के ब्लॉक कॉर्डिनेटर जमुई जिले के मसोहड़ी रोड निवासी अवधेश आचार्य की मौत मंगलवार को पटना में इलाज के क्रम में हो गयी है. मालूम हो कि अवधेश का इलाज भागलपुर में चल रहा था. दो दिन पहले अवधेश को बेहतर इलाज के लिये पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है. रंगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अवधेश बहुत अच्छे इंसान थे. उनके असामयिक मौत से पूरा प्रखंड कार्यालय परिवार शोक संतप्त है. बुधवार को […]

नवगछिया : सलारपुर को हराकर नगरपारा चैंपियन || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

पुलिस जिला नवगछिया एवं खगड़ियॉ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सर्किल नंबर एक के बीरबास गॉव के मैदान पर आयोजित टी 20 सद्भावना क्रिकेट टुर्नामेंट फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में सलारपुर को हराकर नगरपारा चैंपियन बना मैच का उद्धघाटन व पुरूस्कार वितरण युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सलारपुर की टीम ने 110 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में उतरी नगरपारा की टीम 12 ओभर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया आयोजन समिति द्वारा नगरपारा को विजेता घोषित किया गया विजेता टीम के राजकुमार सिंह को मैन आफ द मैच एवं मनीष कुमार को मैन ऑफ द सीरीज से पुरस्कृत किया विजेता एवं उपविजेता टीम को […]

नवगछिया : महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन स्तर से 28 स्थानों पर दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : महाशिवरात्रि को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. महाशिवरात्रि का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से कुल 28 स्थानों के लिए 23 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. महाशिवरात्रि को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी दंडाधिकारियों को समय पर प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है. महाशिवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने की संभावना […]