Month: March 2021

नवगछिया : महाशिवरात्रि को लेकर एसपी ने की बैठक, कमिटी के सदस्यों को दिए निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नवगछिया टाउन थाना में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने महाशिवरात्रि कमिटी के साथ बैठक की. बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर मार्कंडेय सिंह, थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार, नवगछिया नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव सहित महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्य शामिल थे. बैठक के दौरान एसपी ने महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्यों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से संदर्भित आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी ने महाशिवरात्रि समिति के सदस्यों को कहा कि जुलूस निकालने को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इसलिए समिति के सदस्य थानाध्यक्ष से मिलकर अपना लाइसेंस निर्गत करवा लेंगे. इसके साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करेंगे. डीजे पर पूर्ण […]

बिहपुर : राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 18 से हजीपुर में ||GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरूष व महिला) का आयोजन 18 से 20 मार्च तक कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर (वैशाली) में किया जायेगा जिसमें राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिला व संस्थानों की टीमें सहभागिता करेगी . इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चैंपिओशिप को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है. चैंपियनशिप के मैचों का आयोजन दिवा-रात्रि में किया जायेगा चैंपियनशिप के सभी मैचों का आयोजन राष्ट्रीय नियमानुसार होगा. चैंपियनशिप […]

नारायणपुर : सतियारा इमली चौक पर मोटरसाइकिल में लगी आग ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली चौक सतियारा के पास बुधवार को एक बाईक में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है आग लगने पर चौक पर भयभीत लोगों के बीच अफरातफरी मच गई थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पॉच माह से मोटरसाइकिल का किस्त जमा नहीं करने को लेकर फाइनेंसकर्मी ने मोटरसाइकिल संचालक पर किस्त जमा करने के लिए दवाब बनाया जिसपर आपस में दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी आवेश में बाईक संचालक बाईक की पेट्रोल टंकी खोलकर तीली से आग लगा दिया जो बलाहा का बताया जा रहा है. आग लगता देख आसपास के लोग वहां से जान बचाने के लिए भाग निकला लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया […]

रंगरा : सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक कि स्थिति गंभीर || GS NEWS

रंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बुधवार को मंदरौनी पावर ग्रिड के समीप हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र ज्ञानिदास टोला तीनटेंगा निवासी दिलीप पासवान की पत्नी अंजली कुमारी, सिंटू कुमार और रिंकू कुमारी शामिल है. अस्पताल में इलाज के दौरान अंजली कुमारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. आरती की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई थी. घायल के परिजनों ने बताया कि आरती मोटरसाइकिल से देवर सिंटू और ननद रिंकू के साथ नवगछिया बाजार […]

नवगछिया में अपराधियों द्वारा फाइनांसर के नाम पर ट्रकों से होती है अवैध वसूली || GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया की सड़कों पर इन दिनों फाइनांसर के नाम पर वाहन को रोक कर असामाजिक तत्वों के द्वारा धरल्ले से अवैध वसूली का खेल किया जा रहा है. इस दौरान अगर किसी वाहन चालकों के द्वारा जब इसका विरोध किया जाता है तो उनके साथ मारपीट की भी घटना होती है. सड़को पर चल रहे इस अवैध गोरख खेल से पुलिस प्रशासन बेखबर है. सड़को पर अपराधियों की इस गतिविधि को लेकर बुधवार को भागलपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह दीपक की अगुवाई में ट्रक मालिक नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया. दिए आवेदन में बताया गया है कि सड़को पर रात्रि में अपराधियों द्वारा फाइनांसर के नाम […]

नवगछिया में सांवरिया फैशन का भव्य उद्घाटन, होली के पहले शहरवासियों को दिया रेडीमेड स्टोर का तौफा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के महाराज जी चौक पर जगदंबा होटल के समीप सांवरिया फैशन का भव्य उद्घाटन किया गया । उद्धघाटन के बाद दुकान में स्थानीय महिलाओं और बच्चों की भीड़ लग गयी कई तरह के डिज़ाइन और नये फैंसी ड्रेस देखने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखे । मौके पर दुकान के संचालक अमित कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया शहर में रेडीमेड कपड़े की कई दुकानें है लेकिन यहां के लोगों की पसंद के अनुसार उन्हें ड्रेस नहीं मिलने पर भागलपुर या दूसरे बाजार जाते थे इसी बीच नवगछिया में उनके द्वारा सांवरिया फैशन का दुकान खोला गया है जिसमें पवेलियन, स्पार्की, टीडीआई,ली, लेविस, मुफ्ती और किलर जैसे दर्जनों ब्रांड के महिला – पुरुष एवं बच्चों के आगामी होली पर्व […]