Month: March 2021

गोपालपुर जिलापार्षद क्षेत्र की जनता को रूपम प्रिया राज ने महाशिवरात्रि पर दी शुभकामना

गोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड सह गोपालपुर जिला परिषद क्षेत्र की जनता को देवों के देव महादेव एवं माता पार्वती के विवाहोत्सव महाशिवरात्रि पर गोपालपुर जिला पार्षद के भावी उम्मीदवार रूपम प्रिया राज ने शुभकामनाएं दी है । मौके पर उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते सरकारी नियम गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए भक्तजन पूजा आराधना करें व शिव बरात में शामिल हो । भगवान भोलेनाथ देवों के देव महादेव कहे जाते हैं इनके पूजा अर्चना में पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूजा अर्चना करें । वहीं मौके पर उन्होंने गोपालपुर जिला परिषद क्षेत्र की जनता के लिए भगवान भोलेनाथ से सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल व उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है । For News and Advertisement […]

नवगछिया : महाशिवरात्रि पर गोसाईं गांव पंचायत वासियों को समाजसेवी रंजीता झा ने दिया शुभकामनाएं ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

महाशिवरात्रि पर गोसाई गांव पंचायत के सभी देवमई जनता को शुभकामनाएं भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के इस विवाह उत्सव रस्म जो प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है इस दिन हम अपने परिवार व समाज के सुख समृद्धि एवं सौहार्द्र बनाए रखने की कामना करती हूँ और सबों से प्रार्थना करती हूँ कि इस दिन प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर अपने मन में भी एक संकल्प लें कि अपने जीवन साथी के साथ हमेशा वफादार रहकर एक-दूसरे के लिए जिस तरह वैवाहिक जीवन में जुड़े हैं उसे हमेशा बनाए रहेंगे उक्त बातें अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में गोसाई गांव पंचायत की समाजसेवी सह गोसाई गांव पंचायत के भावी पंचायत समिति उम्मीदवार रंजीता झा ने कहा । मौके पर उन्होंने कहा […]

नवगछिया : छात्र छात्राओं ने परबत्ता थाना का किया परिभ्रमण || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अलालपुर के छात्र छात्राओं ने बुधवार को छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना का परिभ्रमण किया. इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने थाना परिसर तथा थाना में पूरे दिन की हुई गतिविधियों को देखा. इस दौरान थाना के गतिविधि के बारे में जानकारी ली. छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण के दौरान परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी बसंती टूडू ने छात्र छात्राओं को समाज में पुलिस की क्या भूमिका है इस पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी दी. इस दौरान पुलिस को लेकर जो भी भ्रांतियां छात्र छात्राओं में थी उसे दूर करते हुए कहा कि पुलिस आम जानो की सुरक्षा के लिए 24 घंटे कार्यरत रहती है. […]

बिहपुर में बच्चों में जागरुकता के लिए अनूठा प्रयोग , पहनाया जा रहा फूल माला || GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

बिहपुर – कोरोना काल के बाद विद्यालयों की रौनक बढाने एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति अग्रसर करने के लिए विक्रामपुर हरिजन टोला मध्यविद्यालय में एक अनूठा प्रयोग किया जा रहा है.नामांकन के लिए आए बच्चों एवं अविभावकों का फूल माला से स्वागत किया जा रहा एवं उनके स्वागत के लिए गीत संगीत के साथ रंगारम कार्यक्रम भी किया जा रहा है .विद्यालय के प्रभारी रंजय कुमार ने बताया की नए बच्चों को प्रोत्साहण के लिए पुरस्कार भी दिए जाएँगे. वहीं मौके पर गोप गुट जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, संकुल समन्व्यक मो.मुश्ताक के विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे. DESK 04 B

बिहपुर : नि:शुल्क वॉलिवॉल प्रशिक्षण के लिए नामांकण प्रारंभ || GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

बिहपुर – प्रखंड के वॉलीबॉल का नर्सरी कहे जाने वाले गाँव सोनवर्षा के उच्च विद्यालय मैदान में वॉलीबॉल को बढावा देने के लिए क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में नवगछिया वॉलीबॉल संघ के द्वारा 21 मार्च से तीस दिवसिय निशुल्क वॉलीबॉल प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन 10 मार्च से 20 मार्च तक आवेदन लिया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर में पूरे अनुमंडल से आवेदन लिए जाएँगे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक निलेश कुमार ने बताया की 100 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा है. एक बैठक कर यह निर्णय लिया गया जिसमें उत्तर बिहार क्रीड़ा भारती प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुमार धनंजय सुमन , प्रशिक्षक निलेष कुमार , राजवर्धन कुमार , साहेब ,बमबम कुमार ,विभूती कुमार, उत्तम […]

बिहपुर में चोरों का आतंक लगातार जारी GS NEWS

बिहपुरDESK 04 B0

प्रतिनिधि बिहपुर -5 मार्च को घर का ताला तोड़कर सत्तर हजार एवं गहने चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के अमरपुर निवासी अजय चौधरी कहा कि पावर ग्रिड जलपा थाना हुसैनाबाद में कार्यरत हूं. मुझे 5 मार्च को मेरे भाई का लड़का सूरज कुमार ने मोबाइल फोन पर घर का ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना दिया . जिसके बाद सात को घर पहुंचकर पूरे घर का निरीक्षण किया तो देखा कि आलमारी का ताला नही टूटा था. बल्कि गुप्त स्थान पर रखें चाबी द्वारा अलमारी को खोला गया और सारे सोने के 5 भर जेवर,2 नई सारी,एक ड्रिलिंग मशीन एवं 70000 हजार रुपये नकद कैश गायब था. जिसको लेकर बिहपुर थाने में अज्ञात के […]

बिहपुर: टीले को संरक्षित करने के लिए एक हजार मीटर में होगा एंटी इरोजन का कार्य||GS NWWS

UncategorizedDESK 040

बिहपुर- बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर गांव के दियरा क्षेत्र में पुरातात्विक स्थल गुवारीडीह को बचाने के लिए कोसी तट पर एक किलोमीटर में एंटी इरोजन का कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी देते हुए साइट पर कार्य की देख रेख कर रहे प्रवीण कुमार फोर्ड ने कहा कि गुवारीडीह टीले को बचाने के लिये लगभग डेढ़ सौ मीटर तक सिर्फ नदी के सतह पर जियो बैग गेवियन बैंडिंग का कार्य होगा जबकि टीले के दोनों तरफ करीब आठ सौ मीटर के क्षेत्र में जियो बैग गेवियन बैंडिंग से सतही और स्लोप का निर्माण किया जायेगा. प्रवीण कुमार फोर्ड ने कहा कि हर हालत कोसी नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने से पहले ही कार्य समाप्त कर लिए जाने […]

नवगछिया : लॉटरी निकाल कर 166 फल और सब्जी विक्रेताओं को आवंटित किया गया नया जगह || GS MEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया स्टेशन रोड में सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को आज नई जगह वैशाली होटल के पीछे शिफ्ट कर दिया गया नवगछिया अनुमंडल के सभागार में लॉटरी निकाल कर 166 फल व सब्जी विक्रेताओं को अपने नए स्थान पर भेजा गया मौके पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, . एसडीपीओ दिलीप कुमार , आरपीएफ इंस्पेक्टर पी एस दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत मौजूद थे सभी सब्जी विक्रेताओं द्वारा लॉटरी निकाल कर अपने अपने जगह को आवंटित कर दिया गया. प्रेमसागर उर्फ बबलू यादव ने बताया कि करीब 146 सब्जी विक्रेता और 20 फल विक्रेताओं को नए जगहों पर भेजा गया है. स्टेशन रोड में सब्जी विक्रेताओं के […]