Month: March 2021

नवगछिया : वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि महोत्सव का शिव शक्ति योगपीठ में हुआ आयोजन ||

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया लक्ष्मीपूर रोड स्थित शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में गुरुवार को 5वां वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया. वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि को लेकर आश्रम में सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया. सुबह 4 बजे से 7 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त में मंगल आरती एवं बवेदादि सदग्रंथ का पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया गया. 7 बजे से 11 बजे से योगपीठस्थ सर्वदेवपूजन, दुर्गा पाठ, रूद्राभिषेक आदि का पूजन हुआ. 11 बजे से 12 बजे तक दीक्षा कार्यक्रम किया गया। स्वामी आगमानंद जी महाराज ने गुरु दीक्षा प्रदान की. इसके बाद मंच उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. 12 बजे से 3 बजे तक कलाकारों के द्वारा भजन […]

नवगछिया के गोपालपुर प्रखण्ड में महाशिवरात्रि पर किये गए कई तरह के आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अजीमाबाद भीम दास टोला ने शिवजी की बारात निकाली गयी. जिसमें कि भक्तों ने देवी देवताओं का रूप धारण कर बारात में शामिल हुए. विभिन्न आयोजनों में नरेश भगत, मुखिया प्रत्याशी गुड्डू राजा, घाटो शर्मा, बबलू शर्मा, सुभाष रजक, रघुवंश रजक, भाजपा नेता. राजकुमार रजक समस्त ग्रामवासियों की भागीदारी थी. भवानीपुर गांव के शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. देर शाम भक्तों द्वारा झांकी भी निकाली गयी. आयोजन में समस्त ग्रामीणों की भागीदारी देखी है. DESK 04

नवगछिया : जगतपुर के बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों ने की पूजा अर्चना|| GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से पूजा अर्चना की. यजमान प्रदिप यादव कहते है कि जब से मंदिर की स्थापना हुआ है, तब से पूरे पंचायत में सुख सम्रद्धि बढ़ती जा रही है. पूजा में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक से होती है. मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ पूरे विधि विधान से पूजा हो रही है. रात में महादेव का बारात और झांकी निकाली जाती है जिसे पूरे गांव में घुमाया जाता है. उन्होंने कहा कि बाबा नागेश्वरनाथ महादेव के कृपा से पूरे गांव में सुख समृद्धि के साथ कोरोना काल में हमारे पंचायत में एक भी कोरोना का प्रकोप नहीं हुआ था. यह महादेव के ही कृपा […]

गोपालपुर : 100 वर्षों से गोसाईंगाँव के शिव मंदिर में होता है विधि -विधान के साथ शिव विवाह ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

गोपालपुर – गोसाईंगाँव के शिव मंदिर में लगभग 100वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माता पार्वती व बाबा भोलेनाथ का विवाह धूमधाम व विधि विधान से किया जाता है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पं प्रभाकर मिश्र द्वारा विवाह संपन्न करवाया जाता है तो कन्या दान बौवन मिश्र करते हैं. शिव की भूमिका में पियूष व पार्वती की भूमिका में मोनू जायसवाल हैं. इस मौके पर गाँव की महिलायें मंगल गीत व विवाह गीत गाती हैं. ग्रामीण अजय कृष्ण झा,रंजीत झा उर्फ बमबम, संकटमोचन झा, नीतीश कुमार , अमित कुमार , अनिल जयसवाल, विजय जयसवाल ,प्रवीण कुमार, शंभू यादव, टिंकू यादव, संतोष ठाकुर, प्रीतम झा, मृत्युंजय झा व अमित कुमार वगैरह की महती भूमिका देखी गई. DESK 04

नवगछिया : ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में नवगछिया चैंपियन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – राघोपुर अठगामा (खरीक) में आज डयुज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता मे फाइनल मुकाबला नवगछिया क्रिकेट टीम एवं नारायनपुर टीम के बीच खेला गया. टॉस जीत कर नवगछिया टीम पहले खेलते हुए 121 रन बनाया. जबाब में नारायनपुर टीम 65 बना कर ऑल आउट हो गई. नवगछिया टीम 56 रन से मैच जीत कर विजेता बना. मैन आफ द मैच अमित कुमार एवं मैन आफ द सीरीज कौशल राज को घोषित किया गया. विजेता टीम को मूख्य अतिथि पूर्व सांसद बुलो मंडल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया. फाइनल जीतने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव संयोजक घनश्याम प्रसाद , सचिव जेम्स फाइटर, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय ,प्रमोद शर्मा आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य […]

जिला परिषद सदस्य गोपालपुर निभा भारती ने महाशिवरात्रि पर महादेव से की क्षेत्र की जनता हेतु कामना

गोपालपुरराजनीतिBarun Kumar Babul0

महाशिवरात्रि पर गोपालपुर प्रखण्ड क्षेत्र की जनता हेतु निवर्तमान जिला परिषद सदस्य निभा भारती ने देवो के देव महादेव से क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की हैं । मौके पर उन्होनें पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दिया हैं । मौके पर समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास कुमार भारती ने बताया की वर्ष 2020 पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए काफ़ी संकटकालीन बीता हैं । कोरोना काल में जिस तरह क्षेत्र के लोगों ने साहस और हिम्मत से समय बिताया हैं वो काफ़ी सराहनीय रहा । पूरे गोपालपुर प्रखण्ड के लोगों के सुख शान्ति और समृद्धि हेतु भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से कामना करतें हैं । For News and Advertisement 9709894194,7004826539 […]